निधन की फेक न्यूज वायरल, कल्याण सिंह से मिले शाहनवाज, पहले से बहुत बेहतर

निधन की खबर भ्रामक: कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार, शाहनवाज ने शेयर की लेटेस्ट फोटो, PM ने किया Tweet

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की भ्रामक खबरें चलाई गई हैं। उनकी तबीयत जानने आज शाहनवाज हुसैन अस्पताल पहुंचे। गुरुवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी अस्पताल गए थे। मोदी ने भी एक ट्वीट किया है।

लखनऊ 09 जुलाई. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत में अब पहले से सुधार है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर चला दी गई थी। शुक्रवार को भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अस्पताल जाकर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ट्वीट पर कल्याण सिंह के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है। लखनऊ पीजीआई के प्रवक्ता ने बताया कि कल्याण सिंह के निधन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वो भ्रामक हैं। बता दें कि कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती हैं। करीब आधा दर्जन डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमान ने बताया कि संक्रमण कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन भी अब सामान्य है।

pic.twitter.com/Wu0WKj7wHi

— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP)

पोते ने भी किया खबरों का खंडन

कल्याण सिंह के पोते प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने भी अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आदरणीय बाबूजी ठीक हैं। बता दें कि शुक्रवार सुबह कल्याण सिंह के निधन की खबरें आने पर कई नेताओं ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि तक दे दी थी। हालांकि बाद में ट्वीट डिलीट किया।

pic.twitter.com/IqfwYuxarY

— Sandeep Singh (@thisissanjubjp)

नड्डा पहुंचे थे तबीयत जानने

गुरुवार को ही अपने उत्तर प्रदेश के दौरे के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत जानने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पहुंचे। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। पिछले हफ्ते दिल का दौरा और गुर्दे से संबंधित समस्याओं के बाद कल्याण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता के मुताबिक़ कल्याण सिंह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के निधन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं वो भ्रामक हैं।

pic.twitter.com/Yaeoll9vdr

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda)

नड्डा ने दिया मोदी का संदेश

लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचने के बाद नड्डा सीधे अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे। नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याण सिंह की सेहत को लेकर चिंतित हैं। इसलिए वे उनसे मिलने सीधे यहां चले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, सिंह की हालत में मामूली सुधार है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। मोदी ने ट्वीट में लिखा कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह जी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कल जेपी नड्डा जी, सीएम योगी जी उनसे अस्पताल में मिले थे। मैंने भी उनके पोते से बात की थी।

Countless people across India are praying for the speedy recovery of Kalyan Singh Ji. Yesterday Ji, CM Ji and others went to the hospital to meet him. I just spoke to his grandson and enquired about his health.

— Narendra Modi (@narendramodi)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *