जमीन हड़पने पर मंदिर के पुजारी की हुई थी मौत,सांसद मीणा शव के साथ हैं धरने पर

पुजारी की मौत, विरोध में भाजपा भी शामिल:मंदिर की जमीन हड़पी तो सदमे से गई थी पुजारी की जान; भाजपा सांसद किरोड़ी दौसा से शव जयपुर ले आए, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग

जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर पुजारी का शव लेकर प्रदर्शन करते राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा और अन्य भाजपा नेता।
छह दिन से पुजारी की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार नहीं हो रहा
किरोड़ी बोले- प्रदेशाध्यक्ष के आदेश पर शव जयपुर लाया हूं

दौसा में पुजारी की मौत, थानाप्रभारी सस्पेंड:पुजारी के शव के साथ दूसरे दिन भी सिविल लाइंस फाटक पर धरना जारी, खाट डालकर रातभर डटे रहे सांसद किरोड़ी लाल
जयपुर09 अप्रैल।दौसा में पुजारी की मौत के बाद उसके शव को जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर लाया गया। यहां शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। – Dainik Bhaskar
दौसा में पुजारी की मौत के बाद उसके शव को जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर लाया गया। यहां शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।

सात दिन बाद भी नहीं हो सका मृतक पुजारी के शव का दाह संस्कार

दौसा के महवा में मंदिर की जमीन हड़पने के मामले में पुजारी शंभू शर्मा की मौत के बाद बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। जयपुर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सिविल लाइंस फाटक पर धरना प्रदर्शन जारी है। भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा रातभर घरनास्थल पर ही डटे रहे। मौत के सात दिन बाद भी पुजारी के शव का दाह संस्कार नहीं हो सका है। मामले में बढ़ते तनाव को देखते हुए धरनास्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

गुरुवार को 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से वार्ता बेनतीजा होने पर सांसद किरोड़ीलाल मीणा धरनास्थल पर ही खाट मंगवाकर लेट गए।
गुरुवार को 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से वार्ता बेनतीजा होने पर सांसद किरोड़ीलाल मीणा धरनास्थल पर ही खाट मंगवाकर लेट गए।
सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने धरनास्थल पर ही खाट मंगवा ली। वे वहीं अपने समर्थकों के साथ डेरा जमाकर बैठ गए। दूसरी तरफ, विप्र सेना और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी धरनास्थल पर जमे रहे। शुक्रवार को विहिप के महानगर प्रमुख भारत शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां धरनास्थल पर ही प्रदर्शनकारियों ने टेंट और दरियां बिछा दी है, ताकि तेज धूप से बचाव हो सके।

सिविल लाइंस फाटक पर धरनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी है।

शव लेकर आने की भनक नहीं लगने पर महवा थानाप्रभारी निलंबित

पुजारी शंभू शर्मा की मौत के बाद किरोड़ीलाल मीणा और पुजारी के परिवार व स्थानीय लोग शव लेकर महवा थाने पहुंच गए थे। वहीं पर धरना जारी था। शव लकड़ी के एक बॉक्स में रखा हुआ था। इस बीच किरोड़ीलाल मीणा को भनक लग गई कि पुलिस बलप्रयोग कर शव को कब्जे में ले सकती है। इसके पहले ही मीणा और उनके समर्थकों ने शव को दूसरे बॉक्स में शिफ्ट करने के बहाने बदल दिया और उसे जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर ले आए। वहीं, दौसा में महवा पुलिस इससे बेखबर रही। इंटेलीजेंस में भी बड़ी चूक साबित हुई। लिहाजा, दौसा एसपी अनिल बेनीवाल ने महवा थानाप्रभारी नरेश शर्मा को निलंबित कर दिया।

वार्ता रही बेनतीजा

इससे पहले गुरुवार देर शाम को सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सांसद रामचरण बोहरा की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी से वार्ता हुई, लेकिन यह बेनतीजा रही। इसके बाद किरोड़ीलाल मीणा ने सिविल लाइंस फाटक पर ही अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की घोषणा कर दी।

दौसा के महवा के पास टीकरी गांव में मंदिर की जमीन हड़पने से पुजारी की मौत के मामले में बवाल बढ़ गया है। छह दिन से महवा में पुजारी का शव रखकर दिया जा रहा धरना अब जयपुर पहुंच गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा पुजारी के शव को गुपचुप तरीके से लेकर रात मेंं महवा से जयपुर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। अब भाजपा नेता राजधानी के सिविल लाइंस फाटक पर पुजारी का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने मांगें माने जाने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।

सिविल लाइंस फाटक पर भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। सिविल लाइंस फाटक को बंद कर दिया गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता पुजारी के शव को ताबूत में रखकर धरने पर बैठे हैं।

6 दिन से पुजारी का शव रखकर महवा में धरना दे रहे थे किरोड़ी मीणा, अब जयपुर शिफ्ट

टीकरी गांव के पुजारी की मौत के बाद भूमाफियाओं पर कार्रवाई सहित कई मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा समर्थकों के साथ महवा में धरने पर बैठे थे। मीणा पुजारी के शव को रखकर महवा में धरना दे रहे थे। अब म​हवा का धरना जयपुर शिफ्ट हो गया है। किरोड़ीलाल मीणा महवा के धरना स्थल से देर रात को ही शव गुपचुप तरीके से लेकर जयुपर आ गए। दौसा के पुलिस प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं लगी। पुलिस प्रशासन को तो तब पता लगा जब ​भाजपा नेता पुजारी का शव लेकर सिविल लाइंस फाटक पहुंच गए।

पुजारी का शव लेकर सिविल लाइंस फाटक जाते किरोड़ीलाल मीणा

पुलिस को चकमा देने के लिए ताबूत महवा में छोड़ा

महवा धरनास्थल से पुजारी का शव दूसरे ताबूत में शिफ्ट करके जयपुर लाया गया। जिस ताबत में छह दिन से शव रखा था उसे वहीं पर छोड़ दिया गया, यह सब पुलिस को चकमा देने के लिए किया गया। पुलिस को सुबह पता लगा तब तक शव जयपुर सिविल लाइंस फाटक पर पहुंचाया जा चुका था।

पुजारी का शव जयपुर ले जाने के बाद महवा में पुलिस लाठीचार्ज

महवा धरना स्थल पर दोपहर को पुलिस ने लाठीचार्ज कर धरना दे रहे लोगों को हटा दिया। पुलिस ने टेंट को भी तहस नहस कर दिया। मृतक पुजारी को न्याय की मांग को लेकर 6 दिन से महवा थाने के बाहर धरना दिया जा रहा था। पिछले छह दिन से थाने के बाहर शव रख धरना चल रहा था। थाने के सामने से पुजारी का शव जयुपर शिफ्ट ​हो गया, उसके बाद दोपहर को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रतयक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने अचानक धरनास्थल पर लाठीचार्ज किया जबकि वहां सब शांति से धरना दे रहे थे।

किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- प्रदेशाध्यक्ष के आदेश के बाद शव जयपुर लाया हूं

भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- हमारी सुनवाई नहीं हुई है। पार्टी अध्यक्ष का निर्देश था कि शव को यहां पर लाया जाए। छह दिन से हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। ब्राह्मण समाज न्याय मांग रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम गहलोत साहब को जगाने आए हैं, वे निंद्रा से जागें और हमारी बात सुनें।

मीणा ने कहा- आज मंदिर माफी की करोड़ों की जमीनों पर भूमाफिया काबिज हैं। राजस्थान में मंदिर माफी की 30 हजार बीघा जमीन है। उसमें से 18 हजार बीघा पर भूमाफियाओं का कब्जा है। सरकार कानून बनाकर मंदिर माफी की जमीनों का संरक्षण करे और कब्जे हटवाए। जो सरकार छह दिन से शव लेकर बैठे लोगों की नहीं सुन रही, बाद में क्या सुनेगी? जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक शव यहीं पर रहेगा।

भाजपा नेताओं ने सरकार को दी चेतावनी

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान में पुजारियों की हत्या हो रही है। मंदिर की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। लेकिन सरकार को कोई परवाह ही नहीं है। हमारी मांगें माने जाने तक धरना जारी रहेगा।

राजस्व मंत्री से वार्ता बेनतीजा, धरना जारी रखने की घोषणा

पुजारी का शव रखकर धरना दे रहे नेताओं की राजस्व मंत्रीर हरीश चौधरी से दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही है। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा सहित भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल वार्ता से वापस धरना स्थल सिविल लाइंस फाटक पर आ गया। नेताओं ने वार्ता को बेनतीजा बताते हुए मांगें पूरी करने तक पुजारी के शव के साथ धरना जारी रखने की घोषणा की है। भाजपा नेता मंदिर माफी की जमीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा हटावाने के लिए कानून बनाने, विशेष अभियान चलाकर कब्जे हटवाने, पुजारी के परिवार को न्याय दिलाने, भूमाफियाओं और दोषी अफसर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मूकबधिर पुजारी से मंदिर की 26 बीघा जमीन की धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करवाई, सदमे से तबीयत बिगड़ी और मौत

दौसा जिले के टीकरी गांव में मूक बधिर पुजारी की मंदिर की 26 बीघा जमीन की भूमाफियाओं ने रजिस्ट्री करवा ली। आरोप है कि सब रजिस्ट्रार से लेकर पूरा प्रशासन भूमाफियाओं से मिला हुआ था। धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री के बाद पहले से बीमार चल रहे पुजारी की तबीयत और बिगड़ी।

ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसे 29 मार्च को महवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 30 मार्च को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया था। 2 अप्रैल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *