अमीर दोस्त की कार-बाइक से इम्प्रैस करता था लड़कियों का आठवीं फेल ‘ शिकारी’ बिलाल घोसी

खुद को रईसजादे के तौर पर पेश कर लड़कियां फंसाता था बिलाल
दोस्तों की महंगी बाइक और कार से घूमना, हुक्का बार में जाना था शगल
फेसबुक पर बिलाल खुद को शिकारी लड़का और उसका साथी लिखता है वीआईपी गुंडा बरेली। किला थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय की लड़की को ले जाने का आरोपी बिलाल घोसी फेसबुक पर खुद को रईसजादे के तौर पर पेश करता था। महंगी बाइक और कारों के साथ फेसबुक पर उसके तमाम फोटो हैं। उसके दोस्त भी उसकी ही तर्ज पर हनक दिखाते थे। फेसबुक पर बिलाल खुद को शिकारी लड़का तो उसका दोस्त खुद को वीआईपी गुंडा लिखता है।
किला थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर ले जाने वाले बिलाल की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अब बिलाल के बारे में कई हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। बिलाल हाथ में कलावा बांधता था। माथे पर टीका भी लगाता था। उसका एक फोटो भी सोशल साइट्स पर वायरल हुआ है, जिसमें उसके माथे पर टीका लगा है। आठवीं फेल बिलाल दूध-दही बेचने का काम करता था, लेकिन रहन-सहन में रईसी दिखाने का उसे शौक था। एक नामी लस्सी वाले का बेटा बिलाल का दोस्त है। वह बिलाल को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में घुमाता था। अक्सर बिलाल अकेले भी कार ले जाता था। इसके अलावा महंगी बाइक पर भी दोनों साथ घूमते थे। हुक्का बार भी जाते थे। बिलाल फेसबुक पर खुद को शिकारी लड़का और उसका दोस्त वीआईपी गुंडा लिखता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *