अनिल बलूनी का पौड़ी,माला राज्यलक्ष्मी और गुनसोला का दून में चुनाव पूर्व शक्ति प्रदर्शन

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP And Congress Three Candidates Nomination Today
उत्तराखंड: भाजपा ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री
देहरादून-पौडी दोनों नामांकन 
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, माला राज्यलक्ष्मी और कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने आज लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया।

भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री धामी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे।

लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे।
पौड़ी के रांसी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्वागत किया। यहां भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे। बलूनी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, गढ़वाल सांसद तीरथ रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई भाजपा नेता नामांकन में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी  पौड़ी रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा संबोधित की।

नामांकन से पहले बोले गुनसोला, टिहरी सीट में कांग्रेस का 12 साल का सूखा खत्म होगा
कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, भाजपा के शासन में प्रदेश और देश में जिस तरह के हालत हैं। उसका जवाब लोग चुनाव में देंगे।

टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा, टिहरी क्षेत्र की प्रजा इस बार परिवर्तन चाहती है। प्रजा ने जो मन बनाया है, उससे कांग्रेस का 12 साल का सूखा खत्म होगा।
मंगलवार को कांग्रेस भवन में नामांकन रैली से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। जब कार्यकर्ता और जनता एक हो जाए तो टिहरी से राज परिवार का तिलिस्म टूटना स्वाभाविक है। टिहरी क्षेत्र में पिछले 10 सालों में कोई नया विकास नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों ने परिवर्तन का मन बनाया है।

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, भाजपा के शासन में प्रदेश और देश में जिस तरह के हालत हैं। उसका जवाब लोग चुनाव में देंगे। महंगाई से हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अंकिता हत्याकांड में परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा,टिहरी क्षेत्र से पार्टी हाईकमान ने मजबूत प्रत्याशी उतारा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए काम करना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,नवप्रभात,विधायक विक्रम सिंह नेगी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

माहरा के खिलाफ लगे नारे
नामांकन रैली से पहले कांग्रेस भवन में पार्टी में गुटबाजी फिर सामने आई। विधायक प्रीतम सिंह के संबोधन के दौरान माइक की आवाज अचानक कम हो गई। इस पर कुछ कार्यकर्ता भड़के गए और प्रदेश अध्यक्ष माहरा के खिलाफ नारेबाजी की। वहां मौजूद नेताओं ने किसी तरह मामला शांत किया।

कांग्रेस के प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार
लोकसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार है। प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनाव मैदान में डटे हैं। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई बड़ा नेता उत्तराखंड दौरे पर नहीं आया। भाजपा ने पांचों सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लंबी फेहरिस्त बनाई है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक स्टार प्रचारकों की सूची तैयार नहीं की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया, चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की सूची बनाई जा रही है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेताओं की पांचों सीटों पर रैली निकालने की रणनीति तैयार की जा रही है। होली पर्व के बाद स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने पैतृक गांव में मनाई होली
लोकसभा की गढवाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन के पहले दिन कल अपने परिवार के साथ पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव नकोट पहुंचे और यहां ग्रामीणों के साथ होली मनाई । अनिल बलूनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ होली मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे और यहां गांव में अपनी चाची सलोचना देवी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

अनिल बलूनी ने परिवार संग गांव के मंदिर में पहुंचकर अपनी कुलदेवी के दर्शन भी किये और जीत का आशीर्वाद लिया। बलूनी को अपने बीच पाकर उनकी चाची और ग्रामीण बेहद खुश नजर आये बलूनी ने सभी को होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *