पंजाबी महासभा ने भी दीपदान से मनाया विभाजन विभीषिका दिवस

*स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या हमारे बुजुर्गों का शहीदी-दिवस*
देेेहरादू14अगस्त। हमें गर्व है कि हम उन महापुरुषों के वंशज हैं जिन्होंने हिंदुस्तानी रहने के लिये अपना *सब कुछ न्यौछावर कर दिया अपनी कुरबानियाँ दी।* वो चाहते तो कलमा पढ़ कर अपनी जान अपनी दौलत सब कुछ बचा सकते थे। उन्होंने अपनी बहू बेटियों को अपने हाथों से मारा पर धर्म नहीं बदला। जो अपनी जान बचा पाये उन्होंने अपना सब कुछ छोड़ कर दो कपड़ों में बॉर्डर पार कर दुनियां के कोनें-कोनें में जा कर बसे। मेहनत-मशक्कत से समाज में ऊँची पहचान बनाई। आज उनके वारिसों की शान ही वखरी है।
इतिहास गवाह है 10 लाख से अधिक हमारे वारिसों ने अपनी कुरबानियाँ दीं ओर लाखों की लाशें चीलों जानवरों ने नोच-नोच के खाईं उनका अंतिम संस्कार व क्रिया भी नहीं हो सकीं।
उनके वारिसों कम से कम उनके लिये थोड़ा सा अपना समय निकाल क़र इस मुद्दे पर एकता दिखा दो, जिससे आप की आवाज़ देश के कोने कोने तक पहुँच जाये व *आपका संदेश आपकी अगली पुश्तें भी जान सकें* कि आज़ उनकी शान के पीछे उनके बुज़ुर्गों की कितनी कुर्बानियां छुपी हैं। अपने बुज़ुर्गों की शहादत पर एक मोमबती जला कर अपने शहर से अपनी एकता का अपने बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान देते हुए संदेश दिया।
*उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रेमनगर* द्वारा आज *श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर विंग नंबर 5 में* *समय ठीक साय 6:30 बजे* अपने *बुजुर्गों को याद करते हुए * * एक मोमबत्ती या दिया अवश्य जलाकर उन्हें याद किया गया*
आज के इस कार्यक्रम में अति सम्मानित गढ़वाल प्रभारी श्री जी एस आनंद जी, जिलाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह आनंद जी, पंजाबी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा जी, व्यापार मंडल प्रेमनगर के अध्यक्ष श्री राजीव पूंज जी, पंजाबी समाज प्रेम नगर के अध्यक्ष अमित भाटिया (मोनू), महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर जी, सतपाल चावला, योगेश नागपाल, रजत वाधवा चिराग मल्होत्रा, नमन भाटिया, सहित हजारों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *