रुड़की में भी हनुमान शोभायात्रा पर हमला,चौकी प्रभारी समेत दर्जनभर घायल

रुड़की में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव, चौकी प्रभारी समेत 10 घायल; उत्‍तराखंड में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज शनिवार को रुड़की के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव हुआ। इसमें 10 लोग घायल हो गए। बता जा रहा है कि शोभायात्रा डाडा जलालपुर से डाटा पट्टी गांव को जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर देर शाम एक समुदाय के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया।

भगवानपुर (रुड़की) 16 अप्रैल। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर देर शाम एक समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। जिसमें 10 व्यक्तियों के घायल होने की खबर है। पथराव में हलका चौकी प्रभारी भी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने एक दूध की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

घटना की जानकारी पाकर भगवानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बजरंग दल के लोग निकाल रहे थे शोभायात्रा

भगवानपुर थाना अंतर्गत डाडा जलालपुर गांव से बजरंग दल के लोग ग्रामीणों के साथ हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाल रहे थे। शोभायात्रा को डाडा जलालपुर गांव से डाटा पट्टी गांव में ले जाया जा रहा था।

शोभायात्रा जब एक समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रही थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने शोभायात्रा में नाचते गाते आतिशबाजी की। इसी बीच अचानक ही कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। जिसे शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।

चौकी प्रभारी आशीष नेगी भी हुए घायल

इस शोभायात्रा पर हुए पथराव में 10 व्यक्तियों को चोटें आई हैं। शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी भी घायल हुए हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक दूध की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है।

गांव में बनी हुई है तनाव की स्थिति

जानकारी पाकर भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को नियंत्रित किया, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको देखते हुए झबरेड़ा व बुग्गावाला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विवाद की सही वजह नहीं चल पाई अभी पता

सीओ मंगलौर पंकज गैरोला भी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर हैं। पुलिस उन्हें शांत कराने का प्रयास कर रही है। विवाद की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

उपद्रवियों ने दो वाहनों में लगा दी आग

भगवानपुर जलालपुर गांव में हुए बवाल के दौरान उपद्रवियों ने दो वाहनों में भी आग लगा दी। शोभायात्रा में हुए पथराव को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। करीब 800 ग्रामीण मौके पर हैं।

कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी गांव में तैनात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी गांव में तैनात है।

 गांव में तनाव के बाद पुलिसबल और पीएसी तैनात

जुलूस में शामिल 12 से अधिक लोग घायल, गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा, तनाव को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई। आसपास के गांव के लोगों के पहुंचने से बढ़ रही है तनाव की स्थिति

भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। इससे शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पथराव से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास गांवों से भी लोग मौके पर जुट गए। इससे दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। गांव में कुछ संगठनों के लोग भी पहुंच गए। पुलिस आक्रोशित भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी रही। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव बना हुआ था।

पुलिस के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। करीब आठ बजे शोभायात्रा जैसे ही डाडा पट्टी से डाडा जलालपुर गांव पहुंची तो एक घर की छत से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दूसरे और तीसरे घर से भी पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे मौके पर चीख पुकार और भगदड़ मच गई। शोभायात्रा में शामिल लोग खुद को बचाते हुए एक तरफ जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस और अन्य लोगों को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेंद्र डोबाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला, इंस्पेक्टर मंगलौर अमर चंद शर्मा, थाना प्रभारी भगवानपुर पीडी भट्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी रुड़की विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को तितर बितर किया। लेकिन आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से हंगामा बढ़ गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

शोभायात्रा में शामिल लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। हंगामे और बवाल के बीच धीरे-धीरे अन्य कोतवाली और थानों की पुलिस को बुलाया गया। साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया। पुलिस आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शोभायात्रा पर घरों की छतों से पथराव हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष के लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की गई है। लोगों से वार्ता की जा रही है। मौके पर तनाव देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

 

डीजीपी ने उत्‍तराखंड में जारी किया हाई अलर्ट

दिल्ली और उत्तराखंड के भगवानपुर में हुई घटना के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर गश्‍त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि भगवानपुर व आस पास के क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। शेष जिलों को भी अलर्ट पर रखते हुए गश्त बढ़ाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *