रिहाना ने विकास से शादी कर मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों ने फेरा मुंह

अलीगढ़ की रिहाना ने फर्रुखाबाद के विकास संग देवी मंदिर में लिए फेरे, फिर परिवार से बचाने की गुहार लगाते थाने पहुँची
रिहाना ने विकास राजपूत के साथ मंदिर में की शादी (साभार: अमर उजाला)

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचा ली। अलीगढ़ की रिहाना ने कई वर्षों के प्रेम-प्रसंग के बाद विकास राजपूत संग फेरे लिए। इसके बाद परिवार से जान का खतरा बता थाने पहुँची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने ​पहले रिहाना के परिजनों से संपर्क किया और फिर उसे विकास के साथ घर भेज दिया।

विकास और रिहाना के बीच की प्रेम नोएडा की एक बल्ब फैक्ट्री में काम करते पनपा। अब दोनों ने शादी कर ली है। शादी के बाद रिहाना ने अपना नाम बदलकर रेनू रख लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा की बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते दोनों में नजदीकियाँ बढ़ी। तीन-चार साल तक दोनों रिलेशन में रहे। अब घसिया चिलौली स्थित बड़ी देवी मंदिर में दोनों ने शादी की है। इस दौरान दोनों के परिवार का कोई भी मौजूद नहीं था। बता दें कि रिहाना (अब रेनू) अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र की रहने वाली है औऱ विकास फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित सलेमपुर टिलियाँ गाँव का रहने वाला है।

पति के साथ रिहाना बुधवार (8 सितंबर 2021) को तहसील पहुँची औऱ वहाँ स्थानीय हिंजाम नेता प्रदीप सक्सेना की मदद से शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया।इसके बाद दोनों थाने गए और वहाँ एसआई नीतू को अपने बालिग होने के सबूत पेश किया। इस बीच एसआई नीतू ने लोधा पुलिस से संपर्क कर लड़की के परिजनों से बात की। परिजनों ने कहा कि वो घर से चली गई इसलिए वे भी उसे भूल गए हैं। अब उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद पुलिस ने युवती को विकास के साथ जाने दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का परिवार तो इस शादी से नाखुश है, लेकिन लड़के परिवार ने बहू को सहर्ष स्वीकार किया। मुँह दिखाई के लिए गाँव में निमंत्रण भी दिया गया है।

प्रेम-प्रसंग के शक में सौतेले भाई ने बहन को मारी गोली, मौत

आरोपी सलीम को अपनी सौतेली बहन सिमरन पर प्रेम-प्रसंग के मामले में शक था। इसी चक्कर में उसने सिमरन को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने सलीम को हिरासत में ले लिया है और सिमरन को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है।

जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम

मेरठ के सरधना में 23 वर्षीय एक युवती को उसके सौतेले भाई द्वारा गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। घटना बुधवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक जांच टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार समरीन (22 वर्ष) पुत्री सलीम निवासी श्याम नगर मेरठ, सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में अपने नाना यामीन पुत्र मंगता के यहां आई हुई थी।

बताया गया कि समरीन की मां सन्नो की पहली शादी आरिफ के साथ हुई थी, लेकिन आरिफ के साथ उसकी अनबन हो गई, जिसके बाद वह श्यामनगर निवासी सलीम के साथ ही रहती है।

समरीन का एक भाई आरिश भी इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में रहता है। बुधवार को देर रात आरिश के द्वारा अपनी बहन समरीन को गोली मार दी गई। वह सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पुलिस ने और इस को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *