वसीम रिजवी की किताब ‘मौहम्मद’ पर प्रतिबंध की उठी मांग

फिर विवाद में वसीम रिजवी:350 मुस्लिम ग्रंथों का रेफरेंस लेकर लिखी किताब ‘मोहम्मद’, मुस्लिम धर्मगुरु बोले-जज्बातों को ठेस पहुंचाई, बैन हो किताब

महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने वसीम रिजवी की किताब ‘मोहम्मद’ का किया विमोचन।

लखनऊ 06 नवंबर। विवादों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी फिर इस्लाम को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने एक किताब लिखकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। वसीम रिजवी ने गाजियाबाद के डासना के महाकाली मंदिर में दर्शन करने के बाद महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से अपनी किताब ‘मोहम्मद’ का विमोचन कराया। अब इस किताब में विवादित तथ्य बताते हुए इसे बैन करने की मांग उठ रही है। तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रिजवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर इसे तुरंत बैन करने की मांग की है।

इस किताब को लेकर  वसीम रिजवी का दावा है कि किताब पूरी तरह फैक्ट्स पर आधारित है। इसे लिखने के लिए 350 से ज्यादा किताबों और मुस्लिम ग्रंथों का रेफरेंस लिया गया है। रिजवी कहते हैं कि ‘इस्लाम दुनिया में क्यों आया और इतना आतंकवादी विचार क्यों रखता है?’ इसी को यह किताब उजागर करती है। यह किताब धर्मांतरण को रोकेगी। इस्लाम की कट्टरपंथी विचारधारा लोगों को समझाएगी। इस्लाम किस तरह से फैला है और इसका मकसद क्या है? ये भी इस किताब से पता चलेगा।

रिजवी की किताब का कवर भी विवादित है। इसमें लिखे तथ्यों पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई है।

 

शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास बोले- बैन हो रिजवी की किताब

शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने रिजवी की किताब को बैन किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने दुनिया के तमाम मुसलमानों के जज्बातों को ठेस पहुंचाई है। रिजवी ने कुरान की मुखालफत की है। हम हिन्दुस्तानी हुकूमत से मांग करते हैं कि किसी भी मजहब के खिलाफ ऐसी बातें लिखना और पैगंबर की मुखालफत करना, किसी भी तरीके से वाजिब नहीं ठहराया जा सकता। किताब का नाम भी तौहीन के अंदाज में लिखा गया है। इस मामले में रिजवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और किताब को बैन किया जाए।

कुरान की आयतें हटाने की याचिका से भी विवादों में रहे थे रिजवी

वसीम रिजवी पहले भी इस्लाम की अपने तरीके से आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि कुरान की 26 आयतें आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं। मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मांंग खारिज कर दी थी। शीर्ष कोर्ट ने रिजवी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इसके अलावा भी कई बार अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे हैं।

फिल्म ‘राम की जन्मभूमि’ के लेखक और निर्माता भी हैं रिजवी

वसीम रिजवी ने ‘ राम की जन्मभूमि’ नाम से 2019 में फिल्म के बाद, 2020 में कश्मीरी पंडितों पर ‘श्रीनगर’और  धर्मान्तरण पर ‘हैल्पलैस’ फिल्म भी लिखी और निर्मित की थी।

राम की जन्मभूमि  भारतीय हिंदी भाषा की एक ड्रामा फिल्म है, जो सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण और लेखन वसीम रिजवी और स्टार मनोज जोशी और गोविंद नामदेव ने किया है। फिल्म राम मंदिर के विवादित मुद्दे से संबंधित हैं। रिलीज़ तारीख: 29 मार्च 2019

निर्देशक: सनोज मिश्रा

कलाकार

*गोविन्द नामदेव(ज़फ़र खान)

*मनोज जोशी(सदानंद शास्त्री)

*नजनीन पतनी(रेहाना)

*राजवीर सिंह(आरिफ़ खान)

*राज सोनी(Hindu Character)

*विकास कुमार(Muslim character)

*Manveer Choudhaary(रहमान)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *