प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप का घर मिला मिट्टी में

4 घंटे नॉनस्टॉप चला बुलडोजर, जावेद का घर ढहाया:घर में थे अवैध हथियार और पोस्टर-झंडे, प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद में एक्शन की तैयारी

प्रयागराज12जून। प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमींदोज कर दिया गया है। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था। पुलिस ने बताया कि जावेद का घर कानूनी दायरे में तोड़ा गया है। हिंसा के मुख्य आरोपित जावेद मोहम्मद के घर पर रविवार की सुबह पुलिस ने तलाशी ली थी। उसके घर में 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली है। इसके अलावा कई कारतूस और दस्तावेज मिले है। उनकी जांच की जा रही है।

हाईकोर्ट पहुंचा जावेद के मकान का मामला

बता दें कि अधिवक्ता मंच ने बुलडोजर से मकान ढाहने के खिलाफ चीफ जस्टिस के सामने याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि मकान परवीन फातिमा के नाम पर है, जो उन के पिता ने तोहफे में दिया था। परवीन फातिमा जावेद की पत्नी हैं। मकान पर पति जावेद का कोई हक नहीं है। उनका कहना है कि रात में जो नोटिस चस्पा किया गया, वो भी बैक डेट का था। ऐसे में PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे मकान का मुआवजा दिया जाए।

बता दें कि गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहा दिया।

प्राथमिक सूचना मिली कि प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है, हालांकि SP ने इस बात से इंकार किया है।

कार्रवाई को सुरक्षा रही मजबूत

पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिंसा वाली जगह से जावेद के घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। बता दें कि प्रयागराज हिंसा के बाद अब तक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद की बारी

जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। मुरादाबाद में प्रशासन बुलडोजर के साथ पहुंच गया है। पुलिस फोर्स और अधिकारी भी मौके पर हैं। बुलडोजर जामा मस्जिद चौराहे से होता हुआ निकला।

मुरादाबाद में बुलडोजर पहुंचा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर हैं।

घर छोड़कर भाग गए हैं आरोपित

पुलिस अटाला, करैली और आसपास के अन्य इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर पर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। CCTV से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा।

जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं।

घर की बाहरी दीवारों को तोड़ता बुलडोजर। तोड़ने से पहले टीम ने अंदर के कमरों से सामानों को बाहर निकाला।

दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई।

घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले गए।
11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई।

जेके आशियाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई।

70 नामजद, जेल भेजे गए 68 उपद्रवी

प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है

प्रयागराज में उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए शौकत अली मार्ग पर देर रात CCTV कैमरे लगाता एक कर्मचारी।

अटाला बवाल में जावेद पंप का घर ढहाकर अब नगर निगम प्रयागराज मलबा हटाने का भी वसूलेगा जुर्माना।

जावेद पंप का मकान ढहाना भर ही काफी नहीं है अब प्रशासन ने तय किया है कि मकान का जो मलबा निकला है उसे हटाने का जु्र्माना नगर निगम जावेद पंप से वसूलेगा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जावेद पंप से 369.15 रुपये प्रति टन जुर्माना वसूला जाएगा।

भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अटाला में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव के मामले में पीडीए और पुलिस प्रशासन ने रविवार को तीन घंटे में करेली के जेके आशियाना में जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के अवैध घर को ढहा दिया। लेकिन मकान ढहाना भर ही काफी नहीं है, अब प्रशासन ने तय किया है कि मकान का जो मलबा निकला है उसे हटाने का जु्र्माना भी नगर निगम जावेद पंप से वसूलेगा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जावेद पंप से 369.15 रुपये प्रति टन जुर्माना वसूला जाएगा।

बसवार प्लांट में भेजा जाएगा हटाया गया मलबा

जिला प्रशासन के निर्देश पर मलबा नगर निगम हटाएगा। यहां से निकलने वाले मलबा को घूरपुर की तरफ बसवार प्लांट ले जाया जाएगा। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा ने बताया कि मलबा हटाने को जिला प्रशासन से निर्देश मिलने पर मलबा हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जुर्माना भी वसूला जाएगा। बवाल करने वाले लोगों के खिलाफ हर तरह की कानूनी कार्रवाई करने पर प्रशासन अडिग है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- निर्दोष पर नहीं होना चाहिए एक्शन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उपद्रव और प्रदर्शन में पार्टी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उन्होंने उपद्रव व प्रदर्शन में सपा के संलिप्तता वाले प्रशासनिक अधिकारियों के बयान को गलत बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती है। हिंसा में विश्वास नहीं रखती है। पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। जो भी दोषी हों, उनको सजा जरूर मिले, लेकिन बेगुनाहों को न फंसाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *