लव जिहाद: माता-पिता समेत कुल्हाड़ी से कटी नजीब की दीवानी संघमित्रा

जिस नजीबुर के लिए संघमित्रा ने माँ-बाप की नहीं सुनी, उसने ही कुल्हाड़ी से सबको काट डाला: फेसबुक पर हुआ था प्यार, भागकर की थी शादी
जिस नजीबुर रहमान के साथ भाग कर की शादी, उसी ने संघमित्रा और उसके माँ-बाप को काट डाला

गोलाघाट 26 जुलाई। असम में नजीबुर रहमान ने अपनी पत्नी संघमित्रा और उसके माता-पिता को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला। इसके बाद वो 9 महीने का शिशु उठा कर ठाठ से पुलिस थाने पहुँच गया। राज्य में इस ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आने के बाद सनसनी मच गई है। नजीबुर रहमान ने इस रोमहर्षक हत्या के बाद आत्मसमर्पण कर दिया है। संघमित्रा की उम्र 24 साल थी। हत्यारा नजीबुर रहमान (25 वर्ष)सैंट्रल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी कोलकाता से मेकेनिकल इंजीनियर है। मामला ‘लव जिहाद’ का  है।

शुरुआत जून 2020 में नजीबुर रहमान ने फेसबुक पर संघमित्रा से दोस्ती की। तब कोरोना संक्रमण अपने शिखर पर था और देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ था। अक्टूबर 2020 आते-आते दोनों ने  ‘प्रेम’ में  कोलकाता भाग कर कोर्ट में शादी कर ली। संघमित्रा के परिजनों को ये रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं था।

माता-पिता ने बेटी के खिलाफ घर से पैसा और आभूषण चोरी का मुकदमा भी लिखाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 17 दिन न्यायिक हिरासत में रखा। तब संघमित्रा घर लौट आई थी और माता-पिता के साथ रहने लगी थी। लेकिन, जनवरी 2022 में दोनों फिर गायब हो गए थे। अगस्त में दोनों लौटे तब संघमित्रा गर्भवती थी। दोनों 5 महीने चेन्नई में थे। नवंबर में नजीबुर रहमान के घर ही संघमित्रा ने बेटे को जन्म दिया।

मार्च 2020 में दोनों में फिर झगड़ा हुआ और संघमित्रा बेटे के साथ माँ-बाप के पास रहने चली आई। नजीबुर रहमान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध FIR भी कराई थी। 28 दिन बाद आखिरकार उसे जमानत मिली। जेल से निकलने के बाद वो बार-बार बच्चे से मिलने की जिद में था, लेकिन संघमित्रा के माता-पिता ने मना कर दिया। 29 अप्रैल को नजीबुर रहमान के भाई हिजबुल रहमान ने संघमित्रा के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया जबकि संघमित्रा की बहन अंकिता घोष ने पिछले साल नजीब की मां सालेहा बेगम और हिजबुल पर मारपीट की शिकायत पिछले साल की थी। डीसीपी जी पी सिंह और पुलिस अधीक्षक पुश्किन जैन ने अब मां -बेटे को हिरासत में कहा है कि जरुरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी होगी।

सोमवार (24 जुलाई, 2023) को दोनों पक्ष एक बार फिर  भिड़े। नजीबुर ने न सिर्फ संघमित्रा, बल्कि अपने ससुर संजीव घोष और सास जुनू घोष को भी कुल्हाड़ी से काट  डाला। वो अपना 9 महीने का बच्चे ले भागा। अंततः उसने थाने में सरेंडर किया। संघमित्रा और उसके माता पिता के खून से लथपथ  शवों पर अनगिनत घाव थे।

ये लव जिहाद और ड्रग्स का मामला, ओपन एन्ड शट केस’, 15 दिन में फाइल होगी चार्जशीट: मुमं सरमा
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने  तिहरे हत्याकांड की घटना को ‘लव जिहाद’ का दुष्परिणाम बताया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में असम पुलिस 15 दिन में चार्जशीट दायर करेगी। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह ‘लव जिहाद’ का मामला है। जहाँ हत्यारा मुस्लिम था, वहीं तीनों मृतक हिन्दू परिवार के थे। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि फेसबुक पर नजीबुर रहमान ने खुद को हिन्दू बता संघमित्रा घोष से जान-पहचान की थी।

ये ओपन एन्ड शट केस, ड्रग्स का मामला’: CM सरमा

उन्होंने ये जानकारी दी कि जब नजीबुर रहमान और संघमित्रा घोष कोलकाता भागे, तब उसने महिला को भी ड्रग्स का इस्तेमाल करना सिखा दिया। उन्होंने बताया कि नजीबुर रहमान बोरा ड्रग्स का आदी था और प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी भी करता था। उन्होंने बताया कि महिला को ड्रग्स इंजेक्ट किया गया था, जिसके प्रभाव में आकर बेसुध हालत में महिला को गर्भवती कर दिया गया। मुख्यमंत्री ये जानकारी भी दी कि महिला जब उसके पास रहने गई थी, तब उसे प्रताड़ित भी किया गया था।

 

असम के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने इस पर भी चिंता जताई कि नाम बदल कर प्यार में फँसने के बाद महिला वापस लौटती है तो समाज उसे स्वीकार नहीं करता। मज़बूरी में ऐसी स्थिति में लड़कियाँ धर्मांतरण कर लेती हैं,सब कुछ का त्याग कर एक दूसरे ही जीवन में घुस जाती है। मुख्यमंत्री सरमा ने कड़ी से कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए इसे एक ‘ओपन एन्ड शट केस’ करार दिया।

TOPICS:Assam Love Jihad Murder असम लव-जेहाद हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *