भाजपा विधायकों से ज्यादा वोट मिलेंगें द्रोपदी मूर्मू को उत्तराखंड में

NDA Presidential Candidate Draupadi Murmu Reached Dehradun, Uttarakhand, Sought Support From MLAs, MPs, Presidential Election 2022

Draupadi Murmu: धामी-कौशिक बोले- 47 विधायकों से ज्यादा होगी संख्या, समर्थन मांगने आईं मुर्मू ने मांगा सभी दलों से समर्थन

देहरादून 11 जुलाई। राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुर्मू ने विधायकों, सांसदों से समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दौरान मुर्मू के राजनीतिक व सामाजिक जीवन और उनके संघर्ष पर पर रोशनी डाली।

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर विधायकों व सांसदों से चुनाव में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप सभी का समर्थन लेने यहां आई हूं। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सोमवार को मुर्मू ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों व दो अन्य निर्दलीय विधायकों को संबोधित किया।

उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का भी जिक्र किया और उन्हें राज्य की महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडी उस वर्ग से मुझे प्रत्याशी बनाया जो अंतिम छोर में बैठा समाज है।

मुर्मू ने सभी सांसदों व विधायकों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वह सबका समर्थन चाहती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुर्मू के राजनीतिक व सामाजिक जीवन और उनके संघर्ष पर पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।

पहली बार जनजातीय महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया: कौशिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार जनजातीय महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया। आज जनजातीय समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हम 47 हैं। दो निर्दलीय विधायक यहां बैठे हैं।दो बसपा विधायकों से भी बात की है। हमारा पूरा सहयोग है। आप विजय होकर आएंगी।

द्रोपदी मुर्मू ने सभी दलों से मांगा समर्थन, BJP ने किया जोरदार स्वागत

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा। भाजपा ने मुर्मू के उत्तराखंड पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा। सांसदों और विधायकों से उन्होंने अपील की कि पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका मिल रहा है। इसलिए सभी दलों को उन्हें अपना समर्थन देना चाहिए।

सोमवार को मुर्मू ने राज्य उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची। उन्होंने भाजपा के विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने समर्थन की अपील की। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा विधायक, सांसदों और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने खुद को राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी की नजर समाज के अंतिम छोर पर बैठी किसी वनवासी महिला पर पड़ी है।

उन्होंने इस दौरान भाजपा के विधायकों और सांसदों के अलावा अन्य दलों के विधायक, सांसदों से भी अपने समर्थन की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने से एक बार फिर साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास पर फोकस कर रही है।

उन्होंने मुर्मू के उत्तराखंड आने पर आभार जताया और उनकी जीत का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुर्मू को बसपा और निर्दलीयों का भी समर्थन

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के विधायकों और निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिल गया है। द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे के दौरान बसपा और निर्दलीय विधायकों ने यह ऐलान किया। बसपा के विधायक दल के नेता मोहम्मद शहजाद ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है।

ऐसे में राज्य के बसपा के दोनों ही विधायक मुर्मू को अपना समर्थन देंगे। इधर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल ने भी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है। राज्य के दोनों ही निर्दलीय विधायक सोमवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने अपने समर्थन का ऐलान किया।

मुर्मू का राज्य में हुआ जोरदार स्वागत

उत्तराखंड आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी मुर्मू के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

रास्ते में भी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद मुर्मू कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंची और शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। फिर उन्होंने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉक्टर धन सिंह रावत, रेखा आर्या, चंदन रामदास।

सौरभ बहुगुणा के साथ ही सांसदगण डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय टम्टा, नरेश बंसल, कल्पना सैनी के साथ ही पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे। अजय भट्ट ने कहा कि वह दिल्ली में एक अहम बैठक में शामिल होने की वजह से इस कार्यक्रम में नहींं आ पाए।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार , पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *