कांग्रेस में टिकट को घूस का आरोप, प्रत्याशी भागा सपा में, दूसरे की पार्टी दफ्तर आने पर रोक

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल का बड़ा आरोप, कहा- प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए घूस मांगा
‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल का बड़ा आरोप

लखनऊ 14 जनवरी : कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में धांधली चल रही है. शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि मैं ओबीसी थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी. उन्होंने आगे लिखा कि मेरे पास सबूत के तौर पर वीडियो है जो कल चैनल पर दिखेगा. प्रियंका मौर्य ने लिखा कि कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी. प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी में धांधली चलने का भी आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके खिलाफ किसी की भी बोलने की हिम्मत नहीं है.

प्रियंका मौर्य ने बताया कि घूस नहीं देने पर सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उन्हें टिकट नहीं मिला. प्रियंका ने कहा कि कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी. लोग कहेंगे की टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रही हूं. उन्होंने बताया कि हमें तो 2024 की तैयारी करने को कहा जा रहा था. बता दें कि प्रियंका मौर्य कांग्रेस के कैंपेन लड़की हूं लड़ सकती हूं की अहम किरदार रही थीं. पोस्टर में वे सबसे आगे दिखती हैं. इसके अलावा कांग्रेस की ओर से जारी महिला घोषणा पत्र में भी प्रियंका पोस्टर गर्ल थीं. इसके बाद प्रियंका मौर्य को लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से टिकट का दावेदार माना जा रहा था. उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट मिला है.

लम्बे समय से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर कांग्रेस भी भितरघात का शिकार है। अब इनकी कलह नए बवाल के कारण चर्चा में है। ‘लड़की हूं ,लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने अपनी पार्टी पर संगीन आरोप लगाए हैं। लखनऊ से सरोजनी नगर से टिकट का दावा कर रहीं लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन की पोस्टर गर्ल डाक्टर प्रियंका मौर्या ने पार्टी के सचिव संदीप सिंह पर धांधली का आरोप लगाया है। प्रियंका के अनुसार पार्टी ने उनसे धोखा किया है। डाक्टर प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया। मुझे तो यूज किया गया। यह पार्टी तो महिला विरोधी है।

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की महामंत्री डाक्टर प्रियंका मौर्या ने कहा कि यहां पर तो सारे टिकट पहले से तय थे। सिर्फ दिखावे को स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया कि टिकट चाहिए तो मैराथन को लड़कियां लाइये। मैराथन में लड़कियों से बहुत बुरा सुलूक किया गया।

कांग्रेस के शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि धांधली के कारण लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। डाक्टर प्रियंका मौर्या का आरोप है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनका टिकट कटवाया है। कांग्रेस ने गुरुवार को 125 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें वादे के मुताबिक 40 फीसदी महिलाओं को शामिल किया गया है।
सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के बदले रुपये के लिए किसी से फोन करवाया था।रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत है जिसे जल्द ही सार्वजनिक करेंगी। पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि टिकट न मिलने की वजह से झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

कांग्रेसियों ने अपने प्रत्याशी का फूंका पुतला:लोटन राम निषाद को टिकट मिलने पर हुए नाराज, कार्यालय में उनकी नो एंट्री का चस्पा किया पर्चा

गाजीपुर में कांग्रेसियों ने अपने प्रत्याशी का फूंका पुतला

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश का चुनाव को देखते हुए 1 दिन पूर्व 125 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। जिसमें जनपद गाजीपुर के सदर विधानसभा से लोटन राम निषाद और जखनिया विधानसभा से पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील राम को प्रत्याशी बनाया गया। आज सदर विधानसभा से आवेदन किए हुए कांग्रेसी नेताओं ने प्रत्याशी लोटन राम निषाद का पुतला दहन किया। साथ ही साथ पार्टी कार्यालय पर लोटन राम निषाद का अंदर आना मना है का पंप्लेट भी लगाया हुआ है ।

कहा- दलाल नेताओं ने बनाया प्रत्याशी

जिले में कांग्रेस नेता पंकज दूबे ने बताया की लोटन राम निषाद कभी भी पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आये है। और न ही कोई स्थानीय नेता उनको देखा है। वह वीआईपी पार्टी में रहे हैं और वहां से लाखों रुपए का वारा न्यारा कर कांग्रेस की सदस्यता लेकर कुछ दलाल नेताओं के माध्यम से पार्टी का प्रत्याशी बना दिया गया है। जो गलत है और इन्हें हर हालत में पार्टी को बदलना होगा।

पार्टी ने चोर को बनाया प्रत्याशी

वहीं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुसुम तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। लेकिन आज उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को उतार दिया है जो चोर प्रत्याशी है । और जनपद में उनके बिरादरी का मात्र 5000 वोट है। ऐसे में वह कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक इनका टिकट काटकर किसी अन्य को नहीं दिया जाता है, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसलिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी इस बारे में तत्काल निर्णय लेना चाहिए। साथ ही इन लोगों ने बताया कि यह वही लोटन राम निषाद है जिन पर धर्म पर अमर्यादित बयानबाजी का आरोप लगा जिसके बाद उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया गया था।

कांग्रेस प्रत्याशी युसूफ अली ने छोड़ा पार्टी का दामन, अब करेंगे ‘साइकिल’ पर सवारी

हाल ही में कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर अपने पहले 125 कैंडिडेट के नामों की लिस्ट शेयर की थी. जिसमें युसूफ अली को रामपुर की चमरौआ सीट से प्रत्याशी बनाया गया था. लेकिन अब ऐन समय युसूफ अली ने आज लखनऊ में हुए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

वर्ष 2012 में नव सृजित विधानसभा सीट चमरौआ से अली यूसुफ अली ने पहली बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, तब मुरादाबाद मंडल में बसपा का खाता सिर्फ रामपुर की चमरौआ सीट पर यूसुफ अली ने खोला था। बाद में बसपा छोड़कर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस ने उन्हें अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और बाद में पार्टी ने उन्हें मुख्य कमेटी का प्रदेश महासचिव बनाया। कांग्रेस में उनकी मजबूत पैठ स्थानीय कांग्रेसियों को बहुत खल रही थी।

लोकल लेवल पर जितना विरोध होता रहा, वह उतने ही आगे बढ़ते रहे। कांग्रेस ने रामपुर में जिन चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, उनमें से एक सीट चमरौआ भी थी, जिस पर अली यूसुफ अली को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। लेकिन, कांग्रेस को झटका देकर यूसुफ ने लखनऊ में सपा ज्वाइन कर ली।

स्वामी प्रसाद के साथ मंचासीन हुए यूसुफ

दरअसल, बसपा सरकार में जिस वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री हुआ करते थे, यूसुफ अली विधायक थे। उनके आपसी रिश्ते बहुत मजबूत थे। बाद में दोनों के सियासी दल भले ही अलग हो गए लेकिन, दिल से जुड़े रहे। नतीजा यह हुआ कि शनिवार को लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अली यूसुफ अली भी मंच पर पहुंचे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का ऐलान किया।

अली यूसुफ ने कहा कि हमारे नेता मोहम्मद आजम खां की संस्तुति के बाद मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ लखनऊ में सपा के कार्यक्रम में शामिल हुआ। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन करायी। इसके लिए आजम खां, तजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम, रामपुर की सपा इकाई के सभी पदाधिकारियों व हाईकमान के आभारी हैं।

हाल ही में कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर अपने पहले 125 कैंडिडेट के नामों की लिस्ट शेयर की थी. जिसमें युसूफ अली को रामपुर की चमरौआ सीट से प्रत्याशी बनाया गया था. लेकिन अब ऐन समय पर युसूफ अली ने शुक्रवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *