मूड़: पांच राज्यों में एनडीए करेगा क्लीन स्वीप,कुल सीटें 373

Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll Abp News Cvoter Nda India Seat Bjp Congress Pm Modi Latest Update
NDA या I.N.D.I.A… ओपिनियन पोल के नतीजों ने किसकी बढ़ा दी टेंशन, देखें कहां कौन आगे
लोकसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से ठीक पहले एक ओपिनियन पोल सामने आया है। इसमें एक बात क्लीयर है कि बीजेपी हैट्रिक लगाती दिख रही। इंडिया गठबंधन काफी पीछे छूट गया है। हालांकि, एनडीए के 400 पार टारगेट पूरा होता नजर नहीं आ रहा। जानिए लेटेस्ट ओपिनियन पोल की बड़ी बातें।

लोकसभा चुनाव को लेकर ताजा ओपिनियन पोल
एबीपी-सीवोटर के सर्वे में एनडीए लगा रहा हैट्रिक
एनडीए के खाते में जाती दिख रही 371 सीटें- सर्वे
INDI अलायंस को आ सकती हैं 155 सीटें- सर्वे

नई दिल्ली17 अप्रैल 2024: 2024 के चुनावी रण का शुरू हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग, जब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए घर से निकलेंगे। कुल फेज में चुनाव होने हैं। 4 जून को काउंटिंग और रिजल्ट का दिन है। जब पूरे देश की जनता का फैसला सबके सामने आएगा। हालांकि, पहले फेज की वोटिंग से पहले एबीपी सीवोटर ने ओपिनियन पोल किया। इसमें चुनाव से ठीक पहले देश का मूड जानने की कोशिश की गई। खास तौर पर जिस तरह से बीजेपी ने एनडीए गठबंधन के लिए लगातार 400 पार का नारा बुलंद किया, उसे लेकर लोगों में खासी दिलचस्पी है। हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या केंद्र की सत्ताधारी पार्टी अपना टारगेट पूरा करने में सफल हो रही। ताजा सर्वे में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 400 के करीब तो पहुंचता दिख रहा लेकिन टारगेट से कम ही है।

ताजा सर्वे में 370 के पार पहुंचा NDA
देश की 543 लोकसभा सीटों पर एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने ओपिनियन पोल किया। इसमें एनडीए के खाते में 373 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी अलायंस का आंकड़ा 155 सीट पर ही अटकता नजर आ रहा। अन्य को 15 सीट मिलती नजर आ रही। वोट पर्सेंट की बात करें तो एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल में एनडीए को 47 प्रतिशत  वोट मिलते नजर आ रहे। इंडिया गठबंधन भी करीब 40 प्रतिशत   वोट हासिल करता दिख रहा। अन्य को 13 प्रतिशत  मत मिलने के आसार हैं।

किस राज्य में NDA आगे, कहां INDIA लगा रहा जोर, देखिए पूरी लिस्ट
राज्य – NDA – INDIA -अन्य
उत्तर प्रदेश -73 – 7 – 0
बिहार         33        -7 -0
मध्य प्रदेश 28 – 1 – 0
छत्तीसगढ़   10 -1 -0
पंजाब         2 – 7 – 4 (AAP)
हरियाणा      9 – 1 – 0
उत्तराखंड     5 -0 -0
गुजरात     26 -0 -0
राजस्थान   25 -0 – 0
दिल्ली       7 – 0 -0
झारखंड     13 -1 -0
ओडिशा  13 – 1 0
महाराष्ट्र   30 -18 -0
हिमाचल प्रदेश 4 -0 – 0
तेलंगाना      5 -10 -2
आंध्र प्रदेश    20 – 0 – 5 (YSRCP)
तमिलनाडु    0 -39 – 0
कर्नाटक 23 -5 -0
केरल      0 – 20 – 0
असम      12 -2 -0
जम्मू-कश्मीर 2 -3 -0
गोवा           1 – 1 -0
नॉर्थ ईस्ट 8 -2 -1

जानिए केंद्र शासित प्रदेशों में कौन मार रहा बाजी

ABP C Voter Opinion Poll 2024: उत्तर प्रदेश में NDA या INDIA! किसे मिलेगी कितनी सीटें? आ गया फाइनल आंकड़ा!

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का संभावित फाइनल आंकड़ा अब हमारे सामने है. यहां जानें NDA और INDIA में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं?

ABP C Voter Opinion Poll 2024: Lok Sabha Election 2024 के लिए उत्तर प्रदेश का फाइनल सर्वे आ गया है. इस सर्वे में 73 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और सात सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडिया अलायंस चुनाव जीत सकता है. abp c voter के ओपिनियन पोल में यह दावा किया गया है.

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे के लिए सात मई, चौथे के लिए 13 मई, पांचवे के लिए 20 मई, छठें के लिए 25 मई और आखिरी और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा. 4 जून को मतगणना होगी.

साल 2019 के चुनाव की बात करें तो  भाजपा  को 62, कांग्रेस को 1, बसपा को 10 और सपा को 5 सीटें मिलीं थी. 2019 के चुनाव में सपा और बसपा का अलायंस था. हालांकि इस चुनाव में समीकरण अलग हैं. बसपा जहां अकेले चुनाव लड़ रही है वहीं सपा और कांग्रेस इंडिया अलायंस के तले साथ चुनाव लड़ रहे हैं.

ABP C Voter Opinion Poll 2024: BJP के मिशन 80 में ये सात सीटें बनीं ‘रोड़ा’, क्या नहीं पूरा हो पाएगा पार्टी का सपना?

यहां देखें यूपी की हर सीट का ओपिनियन पोल

आगरा- NDA
अकबरपुर-NDA
अलीगढ़-NDA
इलाहाबाद-NDA
आंबेडकरनगर-INDIA
अमेठी- NDA
अमरोहा- NDA (Deadheat)50-50%
आंवला-NDA
आजमगढ़-INDIA
बदायूं- NDA (close)
बागपत-NDA
बहराइच- NDA
बलिया- NDA
बांदा- NDA
बांसगांव-NDA
बाराबंकी-NDA (close)
बरेली-NDA
बस्ती- NDA
भदोही- NDA
बिजनौर-NDA
बुलंदशहर-NDA
चंदौली-NDA
देवरिया-NDA
धौरहरा-NDA (Deadheat) 50-50%
डुमरियागंज- NDA
एटा-NDA
इटावा-NDA (close)
फैजाबाद-NDA
फर्रुखाबाद-NDA
फतेहपुर सीकरी-NDA
फतेहपुर-NDA
फिरोजाबाद-NDA (Deadheat)50-50%
गौतमबुद्धनगर-NDA
गाजियाबाद- NDA
गाजीपुर-INDIA (close)
घोसी-INDIA
गोंडा-NDA
गोरखपुर-NDA
हमीरपुर-NDA
हरदोई-NDA
हाथरस-NDA
जालौन-NDA
जौनपुर-NDA (Deadheat)50-50%
झांसी-NDA
कैराना-NDA
कैसरगंज-NDA
कन्नौज-INDIA (close)
कानपुर-NDA
कौशांबी-NDA
खीरी-NDA
कुशीनगर-NDA
लालगंज-NDA
लखनऊ-NDA
मछलीशहर-NDA
महाराजगंज-NDA
मैनपुरी-INDIA
मथुरा-NDA
मेरठ-NDA
मिर्जापुर-NDA
मिसरिख-NDA
मोहनलालगंज-NDA
मुरादाबाद-NDA (Deadheat)50-50%
मुजफ्फरनगर-NDA (Deadheat)50-50%
नगीना-NDA(close)
फूलपुर-NDA(close)
पीलीभीत-NDA
प्रतापगढ़-NDA
रायबरेली-NDA(close)
रामपुर-INDIA (close)
रॉबर्टसगंज-NDA
सहारनपुर-NDA
सलेमपुर-NDA
संभल-NDA (Deadheat)50-50%
संतकबीरनगर-NDA
शाहजहांपुर-NDA
श्रावस्ती-NDA
सीतापुर-NDA
सुल्तानपुर-NDA
उन्नाव-NDA
वाराणसी-NDA

उत्तर प्रदेश में भाजपा सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी कहना है उनका कांग्रेस संग अलायंस सभी सीटों पर भाजपा को हराएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि चार जून को किसके दावे में दम होता है.

देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है . पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है . उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का फाइनल ओपिनियन पोल . 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है . सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है . सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 प्रतिशत है .

एबीपी-सीवोटर के ओपिनियन पोल में बात करें केंद्रशासित प्रदेश की तो तीन जगह एनडीए और दो जगह इंडी अलायंस बाजी मारता दिख रहा है। अंडमान, दादर नगर हवेली, दमन दीव में एनडीए जीत दर्ज करती नजर आ रही। वहीं लक्षद्वीप और पुडुचेरी सीट इंडी गठबंधन के खाते में जाती दिख रही। इस सर्वे में 5 राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा  क्लीन स्वीप करती दिख रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश  में एनडीए गठबंधन को 73 सीट आने आसार हैं। विपक्षी इंडी अलायंस को 7 सीटों पर संतोष करना होगा। वहीं मायावती को  उत्तर प्रदेश  में खाली हाथ रहना पड़ सकता है। हम आपको बता दें कि ये ओपिनियन पोल है, जिसके जरिए देश की जनता मूड भांपने की कोशिश की गई है। चुनाव के फाइनल नतीजे 4 जून को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *