दिल्ली का जिहादी कांस्टेबल,’मन भरने पै काट फैंक देते हैं हम हिन्दू लड़कियां’

‘हिंदू लड़कियों से मन भरने पर हम काट देते हैं’: दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल वसीम निकला ‘लव जेहादी’, जबरन निकाह-धर्मांतरण; भाई से भी करवाया रेप

लव जिहाद (प्रतीकात्मक फोटो, साभार: DNA)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम पर लव जिहाद, धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वसीम बीते 11 सालों से उसका बलात्कार कर रहा था। इस दौरान वसीम के भाई आरिफ ने भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वसीम ने उसे श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि वह साल 2011 में पढ़ाई के लिए दिल्ली आई थी। यहाँ वह लाजपत नगर के एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसी बिल्डिंग में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल वसीम और उसका परिवार भी रहता था। वसीम की माँ जमीला उससे मीठी-मीठी बातें करते हुए इस्लाम की तारीफ किया करती थी।

पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह वसीम की अम्मी जमीला उसे अपने घर ले गई। वहाँ जमीला ने उसे सेवई खाने के लिए दी। सेवई को खाने के बाद उसे नशा हो गया गया। इसके बाद वसीम ने उसका बलात्कार किया। जब उसे होश आया तो जमीला उस पर वसीम से निकाह करने का दबाव बनाने लगी।

पीड़िता ने आगे कहा है कि जब उसने धर्म अलग होने की बात कहकर निकाह करने से इनकार किया तो वसीम और जमीला उसे धमकाने लगे। साथ ही उसके इकलौते भाई को जान से मारने की बात कही। इसके बाद वसीम के परिवार ने उसका कई बार शोषण किया। 28 दिसंबर 2012 को वसीम से उसका जबरन निकाह करा दिया गया।

पीड़िता ने कहा है कि उसके घरवालों को जब इस बारे में पता चला तो वे बदनामी के डर से घर छोड़कर कहीं और रहने लगे। निकाह के बाद वसीम और उसके घरवालों ने उससे कई कागजों पर साइन कराए। इसके बाद उसका नाम बदलकर इकरा अहमद कर दिया गया। वसीम और उसके घर वाले आए दिन उसे यातनाएँ देते थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2015 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद वसीम का अत्याचार और बढ़ गया। वसीम उसे पाउडर और नशीली दवाएँ खिलाता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। पीड़िता का आरोप है कि वसीम के कहने पर उसका भाई आरिफ भी उसका बलात्कार करता था। मना करने पर उसे मारा-पीटा जाता था।

महिला का आरोप है कि वसीम ने उससे कहा कि उसने अन्य हिंदू लड़कियों को फँसा रखा है। साथ ही, उसके साथ जो हो रहा था वह बताने पर उसका हाल श्रद्धा जैसे 36 टुकड़े करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कहा कि वे कहते थे कि ‘हमें तो कत्ल करने की आदत’ है। जमीला कहती थी कि ‘हमारे यहाँ जब हिंदू लड़कियों से मन भर जाता है तो उसे ऐसे ही काट दिया जाता है। अभी तो मेरा बेटा कई हिंदू लड़कियों से शादी करेगा’।

महिला का कहना है कि वह वसीम और उसके परिवार की 11 साल तक यातनाएँ सहती रही। 11 मई को वसीम ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और अपनी सर्विस रिवॉल्वर की डोरी से उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वह 12 मई 2023 को किसी तरह वहाँ से भागकर हापुड़ अपने दादा के पास आई और वसीम व उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी।

यूपी की हापुड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार (29 मई 2023) को FIR दर्ज की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वसीम, सास जमीला, ससुर कयूम अली, देवर इमरान, आरिफ, अजहरुद्दीन और शाहिद को आरोपित बनाया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

TOPICS:Love JihadReligious ConversionUttar Pradeshउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिसधर्मांतरणयौन  जिहाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *