‘कागज नहीं दिखायेंगें’ वाले अनुराग दस्तावेजों के गट्ठर लें पहुंचे थाने,हो सकती है गिरफ्तारी

रेप केस में फंसे फिल्म प्रोड्यूसर:अनुराग कश्यप से मुंबई के वर्सोवा थाने में पूछताछ जारी, गिरफ्तारी भी हो सकती है; एक्ट्रेस पायल घोष ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है
मुंबई 01 अक्तूबर।अनुराग कश्यप (नीली टी शर्ट में) करीब 10.05 बजे वर्सोवा थाने पहुंचे। पुलिस ने बुधवार को उनके नाम समन जारी किया था।

रेप के आरोप में फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप से मुंबई के वर्सोवा थाने में पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, समन जारी करते वक्त पुलिस ने उनसे कहा था कि बिना परमिशन मुंबई से बाहर नहीं जाएं। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। अनुराग से पूछताछ के बीच पायल को मेडिकल के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है।

अनुराग की गिरफ्तारी की आशंका इसलिए…
उनके खिलाफ 4 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 376 (I) यानी बलात्कार का आरोप, 354 यानी महिला की मर्यादा भंग करने के लिए उस पर हमला करना, 341 यानी किसी महिला को गलत तरीके से रोकना और 342 यानी किसी को बंधक बनाना। इनमें से 376 गैर-जमानती धारा है, इसलिए पूछताछ में आरोप सही लगने पर अनुराग को गिरफ्तार किया जा सकता है।

पायल ने ट्वीट कर कहा-आशा करती हूं न्याय मिलेगा

मुंबई पुलिस के समन पर पायल घोष ने ट्वीट किया, “अनुराग कश्यप को समन भेजने और वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद। आशा करती हूं न्याय मिलेगा… !!’

पायल ने #MeToo मूवमेंट के ट्वीट भी शेयर किए
पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं। उनका दावा है कि ये पोस्ट ‘#MeToo मूवमेंट’ के वक्त के हैं। इसमें उन्होंने एक फेमस डायरेक्टर का जिक्र किया है, जिसने काम के बदले उन्हें ‘फिजिकली फ्रेंडली’ होने की सलाह दी थी। पायल ने यह भी कहा, “मेरे कुछ पोस्ट जो #MeToo मूवमेंट के दौरान मेरे मैनेजर और मेरी फैमिली ने डिलीट करवा दिए थे। मैं इस बात का ध्यान रखूंगी कि #MeTooIndia का नाम कुछ और कर दूं, क्योंकि #metooindia फेक है और प्रभावशाली लोगों का गुलाम है।

12 अक्टूबर 2018 के ट्वीट में पायल ने लिखा था, “#MeToo तक ट्विटर को बाय कहने का वक्त है। #MeTooMovment आगे बढ़ता जा रहा है, यह मुझे गुस्सा दिला रहा है, मुझे कई बातें बताने का मन कर रहा है, लेकिन मेरा परिवार मुझे इस पर कुछ कहने नहीं दे रहा और मेरे सारे ट्वीट डिलीट करवा दिए, नफरत को खत्म हो जाने दीजिए, फिर से प्यार फैलाने वापस आऊंगी।”

पायल राज्यपाल से भी मुलाकात कर चुकीं
एक्ट्रेस ने मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। उन्होंने अनुराग से अपनी जान का खतरा बताया था। राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था, “रेप का आरोपित सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए।”

पायल ने कहा था कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो, भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। इसके ठीक एक दिन बाद मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ समन जारी कर दिया था।

अनुराग के खिलाफ 22 सितंबर को केस दर्ज हुआ था
पायल ने मुंबई के वर्सोवा थाने में एफआईआर करवाई थी। उनका आरोप है कि अनुराग ने 2013 में वर्सोवा में करी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था।
थाने के बाहर अनुराग कश्यप (साभार: पिंकविला)
सोशल मीडिया पर निकला जुलूस
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप आज (अक्टूबर 1, 2020) सुबह 10 बजे वर्सोवा पुलिस थाने पहुँचे। अभिनेत्री पायल घोष की शिकायत के मद्देनजर उन्हें मुंबई पुलिस ने कल समन जारी कर थाने में 11 बजे हाजिर होने के आदेश दिए थे।

थाने पहुँचने के दौरान अनुराग कश्यप के हाथ में कागजों का बंडल नजर आया। इस बंडल के साथ वह पुलिस थाने में घुस रहे थे। फिल्म निर्माता की हालिया तस्वीरें सामने आने के बाद ट्विटर पर एक पुरानी बहस छिड़ गई है। यह बहस कागज नहीं दिखाने की है।

दरअसल, जिस समय सीएए के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे और प्रदर्शनकारी‘कागज नहीं दिखाएँगे’जैसे नारे लगा रहे थे, उस समय अनुराग बॉलीवुड की उन शख्सियतों में से थे जो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से इसका समर्थन कर रहे थे और ज्यादातर ट्वीट के जवाब में लिखते थे,‘कागज नहीं दिखाएँ।’

अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके ऐसे ही ट्वीट को उनकी हालिया तस्वीर के साथ शेयर करके मजाक उड़ा रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि अनुराग ने जब अपने सारे डॉक्यूमेंट्स जला दिए थे तो कागज कहाँ से आए। कोई कह रहा है कि अभी तो एनआरसी भी नहीं आई, अभी से क्यों कागज निकाल लिए। इसके अलावा कोई अनुराग के हाथों में बंडल देखकर उसे फिल्म की स्क्रिप्ट बता रहा है तो कोई उन्हें ही झूठा बता रहा है।

सत्येंद्र तिवारी लिखते हैं, “ध्यान से देखो ये वही अनुराग कश्यप है नफरत फैलाने वाला। जो 4 दिन पहले कहता था कि कागज नहीं दिखाएँगे। ये केवल घर में बैठकर बेकसूर लोगों की मानसिकता में जहर घोलकर लोगों से दंगा करवाते हैं और खुद कागज लेकर घूमते हैं। कब तक इनके भड़काने पर आग लगाओगे?”

एक यूजर ने अनुराग का पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखता है, “अनुराग कश्यप बोल रहा था कागज नहीं दिखाएगा। एनआरसी तो आई नहीं। कागज पहले निकल आए तेरे।”

सौरभ सिंह कहते हैं, “कागज नहीं दिखाने वालों का ये हाल हो गया है। खुद ही कागज दिखाने जा रहे हैं।” विजय गुप्ता कहते हैं, “हम भी देखेंगे। बस तब मत कहना कि कागज नहीं दिखाएँगे।” एक यूजर लिखता है कि ये सब वही गैंग है जो कह रहे थे, कागज नहीं दिखाएँगे। लेकिन अब कागज भी पैदा हो गया।”

गौरतलब है कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के समय अनुराग कश्यप के कई ट्वीट ऐसे सामने आए थे, जिनमें डॉक्यूमेंट्स किसी भी कीमत पर नहीं दिखाने की बात कही गई थी। मेनका गुरुस्वामी ने जब 10 जनवरी को यह जानकारी दी थी कि सीएए प्रभाव में आ गया है, उस समय अनुराग कश्यप ने कहा था, “आने दो हम कागज नहीं दिखाएँगे।”

इसके बाद एक ट्वीट में उन्होंने हर्ष गुप्ता को जवाब दिया था। हर्ष ने उन्हें कहा था,“तेरा बाप भी कागज दिखाएगा।” इस पर उन्होंने कहा,“अपने बाप की बात कर। जला दिए कागज सारे और औकात है किसी कि तो निकाल दे यहाँ से।”

यहाँ बता दें कि 19 सितंबर को अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पिछले हफ्ते निर्माता के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ। केस में अनुराग पर दुष्कर्म,गलत इरादे से रोकने और महिलाओं का अपमान करने पर आईपीसी की यू/एस 376 (1),354,341,342 सहित कई धाराएँ लगीं। इन्हीं पर कार्रवाई करते हुए फिल्ममेकर अनुराग से आज वर्सोवा थाने में पूछताछ हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, अनुराग कश्यप अपने वकील के साथ लगभग 10 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुँचे। थाने के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। जैसे ही उनकी कार ने पुलिस स्टेशन के परिसर में प्रवेश किया अधिकारियों ने पुलिस स्टेशन के गेट को बंद कर दिया।

परिसर में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति है, जिन्हें पुलिस ने बुलाया था। किसी अन्य व्यक्ति को उन लोगों के अलावा प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं वर्सोवा पुलिस अधिकारी महिला शिकायतकर्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए कूपर अस्पताल ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *