‘मोदी है ना’ में भाजयुमो ने दिखाई ताकत,मूलनिवास-भूकानून समेत राज्यहित में नहीं रहेंगें पीछे:धामी

मोदी है ना कार्यक्रम को सम्बोधित करती भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी।*

*मुख्यमंत्री धामी ने दिया मोदी है ना कार्यक्रम को पहाड़ के डांडी काठ्यों तक ले जाने का संकल्प: नेहा*

*नेहा ने जताया सभी का आभार-आर्शीवाद और स्नेह के लिए वह युवाओं की सदैव रहेगी ऋणी*

देहरादून 24 दिसम्बर। रविवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउन्ड में आयोजित ‘‘मोदी है ना‘‘ कार्यक्रम में युवाओं का मेला देखने को मिला। जहां एक ओर युवाओं के मोदी-मोदी के नारे से पवेलियन मैदान गुंजायमान था, वही मातृशक्ति ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। इस दौरान पवेलियन मैदान से सर्वे मैदान तक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित हजारों की संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।
*भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने उपस्थित लगभग 25 हजार से अधिक के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में अभूतपूर्व काम किए हैं।उन्होंने हमें कई तरह की गारंटी दी हैं। प्रधानमंत्री ने महसूस करवाया है कि आप सुरक्षित हैं, केवल बाहरी ताकतों से ही नही बल्कि आंतरिक रूप से अगर कोई भी संकट आएगा तो मोदी आपके साथ खड़ा रहेगा। हम सब कहते हैं मोदी है ना। आज 50 करोड़ जनधन खाते खुले हैं क्योंकि मोदी है ना। 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला गैस के कनेक्शन मिले हैं क्योंकि मोदी है ना। आज देहरादून से दिल्ली की दूरी 2 से 3 घंटे होने जा रही है क्योंकि मोदी है ना। आज भारत चांद पर पहुंच गया है क्योंकि मोदी है ना। आज जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमें पिछले 10 सालों में गारंटी दी है सुरक्षा दी है, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड का युवा मोदी जी को गारंटी देने की शुरुआत कर रहा है कि हम आपके साथ फौलाद की तरह खड़े हैं। हम आपके साथ 2014, 2017, 2019, 2022 में पिछले 10 सालों से मोदी जी के साथ खड़े हैं और 2024 में भी पांच में से पांच लोकसभा सीट आगे देकर कहेंगे, मोदी है ना।*
नेहा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमारी कल्पना साकार करने में हमारा साथ दिया और इस मोदी है ना यात्रा को पहाड़ तक अपनी डांडी काठ्यों तक ले जाने का संकल्प भी दिया, वही युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इस कार्यक्रम में पहुॅचकर समुचे उत्तराखण्ड का मान और सम्मान बढ़ाया। उन्होंने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित समस्त पार्टी पदाधिकारियों, विधायकगणों का आभार जताया। उन्होंने युवा साथियों के लिए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह उनकी सदैव ऋणी रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल ने उत्तराखण्ड राज्य बनाया था और अब मोदी उत्तराखण्ड को संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण का सपना सच हो रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ का पुनरोद्धार और उज्जैन में बाबा महाकाल कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। केदारनाथ के पुननिर्माण कार्य हुए हैं और बदरीनाथ में मास्टर प्लान से कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से धारा-370 समाप्त हुई है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 23 वर्ष में पहली बार भर्तियों में घोटालेबाजों पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई को कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया  है। धर्मांतरण रोकने को कानून लागू किया  है। लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता कानून को बनाई गई समिति ने ड्राफ्ट तैयार किया है। ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। राज्य की महिलाओं को राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है। राज्य के कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस तैनाती की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बन रहा है। इसी माह देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया। इससे पूर्व विदेशों और देश के बड़े शहरों में जाकर राज्य में निवेश बढ़ाने को रोड शो से करार किये गये। राज्य को प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउडिंग को तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में चाहे मूल निवास का मुद्दा हो, भू-कानून का मुद्दा हो या अन्य कोई भी जनहित से जुड़े मुद्दे हों राज्य के हित में जहां पर भी जो भी जरूरत पड़ेगी, हम उसमें एक प्रतिशत भी पीछे  नहीं रहेंगे। राज्य का हित और यहां के नौजवान युवाओं का हित हमारे लिये सबसे पहले है। राज्य में जो निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनमें भी सबसे पहले राज्य सरकार उन्हीं को प्राथमिकता देगी, जो नौजवान युवाओं को रोजगार देंगें। उन्होंने कहा कि निर्णय राज्यहित में लिये जायेंगे। इसमें किसी को कोई संदेह करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेगी।

*इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक खजान दास, सविता कपूर, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, बिहार से विधायक श्रेयशी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री तेजेंद्र बग्गा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, रोहन सहगल, प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, राजेन्द्र सिंह ढ़िल्लो, बिजेन्द्र थपलियाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, अशुंल चावला, तरुण जैन, भावना चौधरी, वैशाली बंसल, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *