छेड़छाड़ के विरोध पर सलमान ने पंकज की ली जान

16 साल के लड़के ने ली जान:गर्ल फ्रेंड को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपित को आगरा से किया गिरफ्तार

डाबडी में हत्या के इल्जाम में युवक हुआ गिरफ्तार
वारदात के बाद आरोपित हुए फरार, आगरा से पकड़े गए,
डाबड़ी इलाके का मामला

नई दिल्ली 25 मार्च। डाबड़ी इलाके में गर्ल फ्रेंड के पीछे हुए झगड़े में एक युवक का कत्ल कर दिया गया। इस वारदात में शामिल दोनों आरोपित पकड़ लिए गए हैं। जिनमें एक 16 साल का नाबालिग शामिल है। आरोपित की पहचान सलमान (23 वर्ष) के तौर पर हुई। वह महावीर एंक्लेव पार्ट तीन का रहने वाला है।

डीसीपी द्वारका डिस्ट्रिक संतोष कुमार मीणा ने बताया 14 मार्च सूचना मिली थी कि एक लड़के ने दूसरे को चाकू मार दिया है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस गली नंबर 53 महावीर एंक्लेव पार्ट तीन पर पहुंची। घायल को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। उसकी पहचान पंकज (23 वर्ष) के तौर पर हुई। उसकी छाती के बाएं हिस्से पर चाकू से गहरा वार किया गया था। वह बयान देने की स्थिति में नहीं मिला। पुलिस ने शुरू में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया लेकिन घायल ने बाद में दम तोड़ दिया, जिसके बाद इस केस में हत्या की धारा को शामिल किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला यह झगड़ा पंकज की गर्ल फ्रेंड (15 साल) के पीछे हुआ था। सलमान ने उसे अश्लील आपत्तिजनक बातें कही थी, जिसे लेकर लड़की ने पंकज को शिकायत की थी। पंकज ने सलमान को डांट दिया तो उसने अपने एक नाबालिग दोस्त को मौके पर बुला लिया ताकि वह पंकज को सबक सिखा सके। झगड़े के दौरान 16 साल के नाबालिग ने पंकज के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था। यह वारदात पंकज की गर्ल फ्रेंड के सामने हुई। आरोपित हमले के बाद मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था।
पुलिस ने आरोपितों के बारे में जानकारी मिल जाने पर उनके मोबाइल टेक्नीकल सर्विलास पर लिए। उनके परिवार और संपर्क में रहने वाले लोगों से जानकारी भी जुटाई। आरोपितों की लोकेशन आगरा( उत्तर प्रदेश ) में होना पता चली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां जाकर पकड़ लिया। अभी पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *