सांसद पौडी तीर्थ उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री

देहरादून 10 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने एकबार फिर चौका दिया। उत्तराखंड का मुख्यमंत्री एक ऐसे नेता को बनाया गया है जिनके नाम की चर्चा दूर -दूर तक नहीं थी। हालांकि कागजों में उनका प्रोफाइल सबसे ज्यादा मजबूत है। पौड़ी से लोकसभा सदस्य तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। आज यहां बलबीर रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक मंडल दल की लगभग आधा घंटा चली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉक्टर रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार की उपस्थिति में कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट ने उनका अनुमोदन किया।
मूलतः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता तीरथ सिंह रावत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश में विधान पार्षद और प्रदेश की पहली नित्यानंद स्वामी अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री, राज्य में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष,जनरल खंडूड़ी की सरकार में दायित्वधारी, राज्य सभा सदस्य और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वे चौबट्टाखाल से विधायक, वे लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में दूसरे नंबर पर साढ़े तीन लाख मतों से जीते थे।
डॉक्टर रश्मि रावत अखिल विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्त्ता और मेरठ की छात्रा नेत्री रही है।और अब वे डीएवी डिग्री कॉलेज देहरादून में मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इसके अलावा वे विश्व संवाद केन्द्र देहरा दून से भी जुड़ी हुई हैं
ध्यान दें, चर्चाओं में नाम केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक और सांसद अजय भट्ट से लेकर राज्य में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री डाक्टर धनसिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी, संगठन में महामंत्री सुरेश भट्ट सबसे आगे थे। अपने नाम की घोषणा पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विकास कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्ही को आगे बढ़ाने का संकल्प प्रकट किया।
मजे की बात है कि जब कार्यालय में विधायक दल की बैठक चल रही थी तो बाहर डॉक्टर निशंक और अजय भट्ट के समर्थक अपने नेताओं के लिए नारेबाजी कर रहे थे।
नाम की घोषणा के बाद तीरथ सिंह रावत कुछ पार्टी नेताओं के साथ राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से भेंट करने राजभवन रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *