अभूतपूर्व: चौथी वर्षगांठ पर विस कर्मियों व संस्थाओं से सम्मानित हुए अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून 23 मार्च।विधानसभा भवन, देहरादून में श्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर विधानसभा कर्मियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल,कृषि मंत्री सुबोध उनियाल,उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत,गन्ना मंत्री यतिश्वरानंद,पद्मश्री कल्याण सिंह रावत एवं पद्मश्री बसंती बिष्ट ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया ।
विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में नंदा राजजात समिति,बीज बम अभियान समिति,क्रीड़ा भारती सहित कई विभिन्न संगठनों ने विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित किया ।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महानुभाव ने विधानसभा अध्यक्ष के इन चार सालों में किए गए कार्यों को लेकर अपने संस्मरण साझा किए।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही निष्पक्ष रुप से संपादित कराते है एवं सदन में सभी विधायकों को समान रूप से अपने बात रखने का मौका देते है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के सदन के भीतर एवं सदन के बाहर किए गए कार्य उल्लेखनीय है एवं वह सभी के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करते हैं।
इस अवसर पर पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने नंदा देवी राजजात समिति की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का गढ़वाल एवं कुमायूँ को जोड़ने वाली संस्कृति का विधानसभा की दीवार पर भित्ति चित्र के रूप में उकेरवाना उनकी मां नंदा के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संगठनों एवं महानुभावों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन चार सालों में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्हें अपने कर्तव्य पालन में ऊर्जा एवं आशीर्वाद जनता से प्राप्त होता है। अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने हमेशा कुछ नया करने के लिए प्रयास किया जिसके लिए उन्हें विधानसभा परिवार का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ,विश्वास डाबर,अरुण सूद,मनोज जोशी,डॉक्टर डीआर पुरोहित,योगेश धस्माना,शिव पैन्यूली,रमाकांत बैंजवाल,हरीश मैखुरी,नंद किशोर हटवाल,बीना बैंजवाल,शंकर भाटिया,श्रीकांत शर्मा, प्रदीप धस्माना,विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल,बीज बम अभियान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल,संजू ध्यानी,लोक पंचायत जौनसार बावर के सतपाल चौहान,विक्रम सिंह रावत,नीलम चौहान,महेंद्र राठौर,भाजपा नेता रतन सिंह चौहान,सचिन गुप्ता,श्रीकांत,अभिमन्यु कुमार,जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल,पार्षद शिव कुमार गौतम,डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल,कर्नल रोहित,आचार्य विपिन,स्वामी ओंकारानंद,भारत चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल की चार वर्षों की विधान सभा में उपलब्धियाॅं:-

ऽ विधान सभा अध्यक्ष के रूप में पहली बार संस्कृत भाषा में शपथ ली गयी।

ऽ विधान सभा भवन में सभी माननीय मंत्रीगणों, अधिकारियों आदि की नाम पट्टिकाएं हिन्दी और देववाणी संस्कृत में भी लिखवाई गयी।

ऽ विधान सभा में विधायकों की ‘संस्कृत उन्नयन समिति’ का गठन।

ऽ पहली बार विधान सभा अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में ध्वाजारोहण।

ऽ विधान सभा में महिला कार्मिकों के लिये निःशुल्क जूडो-कराटे का प्रशिक्षण।

ऽ 04 मार्च, 2020 को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा आपके ही विधान सभा अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई।

ऽ डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र विधान सभा परिसर में लगवाये गये।

ऽ तम्बाकू के सेवन से होने वाली क्षति पर ‘अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस’ पर संगोष्ठियों का आयोजन व विधान सभा भवन में ध्रूमपान पूर्णतः निषेध।

ऽ ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर पौधारोपण।

ऽ विधान सभा के इतिहास में रात्रि 11ः50 मि0 तक विधानसभा सत्र के सफल संचालन का कीर्तिमान।

ऽ उत्तराखण्ड में पहली बार भारत के विधायी पीठासीन अधिकारियों के अभूतपूर्व सम्मेलन का आयोजन।

ऽ विधान सभा सत्र में अब तक 24 बार सभी प्रश्न उत्तरित हुए।

ऽ विधान सभा परिसर में 101 फीट तिरंगे का स्थापन।

ऽ विधान सभा की बाहरी दीवार पर नंदा राजजात के भित्ति चित्र का लोकार्पण।

ऽ राज्य स्थापना दिवस पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं महिला आंदोलनकारियों का सम्मान।

ऽ प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम का आयोजन।

ऽ गीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के एक वर्ष बाद भराड़ीसैंण में भव्य सांस्कृतिक एवं दीपोत्सव कार्यक्रम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *