नूपुर शर्मा को धमकियों पर मुकदमा, सुरक्षा, ट्विटर को नोटिस

नुपूर शर्मा को लगातार मिल रही हैं धमकियां, दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज की FIR

लगभग 10 दिन पहले टीवी पर एक बहस में नुपूर शर्मा की टिप्पणियों और जिंदल के विवादित ट्वीट के बाद ट्विटर पर अभियान चला कुछ देशों में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान हुआ था। कार्रवाई के बाद नुपूर शर्मा ने बिना शर्त टीवी बहस में दिए गए अपने विवादास्पद बयान को वापस ले लिया था।

दिल्ली पुलिस ने नुपूर शर्मा, उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई

पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित  नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हत्या की धमकियां मिलने की शिकायतों में प्राथमिकी दर्ज की थी। शर्मा ने उन्हें मिल रही धमकियों का हवाला देते हुए पुलिस से सुरक्षा का अनुरोध किया था।

नयी दिल्ली, सात जून ।दिल्ली पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद जान से मारने की धमकियां मिलने की शिकायतों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। शर्मा ने उन्हें मिल रही धमकियों का हवाला देते हुए पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शर्मा ने शिकायत की थी कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनकी टिप्पणियों को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें एवं उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया दी गई है।’’

पुलिस के मुताबिक, शर्मा ने 28 मई को साइबर सेल इकाई में विभिन्न व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) और 509 (शब्द, हावभाव या कार्य, जिसका उद्देश्य किसी महिला की गरिमा का अपमान करना है) में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच में  शर्मा ने शत्रुता बढ़ाने के संबंध में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद इस मामले में आईपीसी की धारा 153 ए को जोड़ा गया। ट्विटर इंक को नोटिस भेजे गए हैं और उसके जवाब का इंतजार है। मामले की जांच जारी है।’’

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों की कई मुस्लिम देशों ने कड़ी आलोचना की है। इस बीच, भाजपा ने शर्मा को रविवार को निलंबित कर दिया था और दिल्ली के अपने मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था।

मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शनों और कुवैत, कतर एवं ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

लगभग 10 दिन पहले टीवी पर एक बहस में शर्मा की टिप्पणियों और जिंदल के आपत्तिजनक ट्वीट के खिलाफ ट्विटर पर एक अभियान चलाकर कुछ देशों में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया गया था।

कार्रवाई के बाद नुपूर शर्मा ने टीवी बहस में दिए गए अपने विवादास्पद बयान को बिना शर्त वापस ले लिया था और कहा था कि उनकी टिप्पणी ‘‘उनके आराध्य महादेव के निरंतर अपमान और तिरस्कार’’ की प्रतिक्रिया में आई थी।

नुपूर शर्मा को लगातार मिल रही हैं धमकियां, दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज की FIR

नुपूर शर्मा को मिली पुलिस सुरक्षा, पैंगबर पर विवादित टिप्पणी के बाद मिल रही थी जान से मारने की धमकियां

दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए धमकियां मिलने की शिकायतों पर FIR दर्ज की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।’ उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 506 (आपराधिक धमकी), 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी), 509 (शब्द, हावभाव या कार्य, जिसका उद्देश्य किसी महिला की गरिमा का अपमान करना है) में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाजपा ने दोनों नेताओं को किया निष्कासित

भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा को निलंबित कर दिया था और दिल्ली के अपने मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था, क्योंकि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों की ओर से कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद से विरोध बढ़ गया था। मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शनों और कुवैत, कतर व ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

नूपुर शर्मा के बयान के बाद खाड़ी देशों में बवाल

लगभग 10 दिन पहले टीवी पर एक बहस में नुपूर शर्मा की टिप्पणियों और जिंदल के आपत्तिजनक ट्वीट के बाद ट्विटर पर एक अभियान चलाकर कुछ देशों में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया गया था। कार्रवाई के बाद नुपूर शर्मा ने बिना शर्त टीवी बहस में दिए गए अपने विवादास्पद बयान को वापस ले लिया था और दावा किया था कि उनकी टिप्पणी ‘‘उनके अराध्य महादेव के निरंतर अपमान और तिरस्कार’’ की प्रतिक्रिया में आई थीी।

भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से नुपूर शर्मा को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो स्पष्ट रूप से उसके संविधान का उल्लंघन है। इसमें कहा गया है, ‘आगे की जांच के लिए आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से और आपको सौंपी गई जिम्मेदारियों से निलंबित किया जाता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *