यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भागे पोलैंड-रुसी मीडिया,10 लाख जनता भी पड़ोसी देशों में

यूक्रेन पर हमले का नौवां दिन :यूक्रेन से भागकर पोलैंड पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की; बाइडेन ने दो दिन पहले एयरलिफ्ट करने का ऑफर दिया था

मॉस्को/कीव 04 मार्च।रूस-यूक्रेन के बीच जंग नौवें दिन भी जारी है। रूसी सेना ने जपोरिझिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। चेर्नीहीव में रूस हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है।

शुक्रवार शाम मिले अपडेट्स के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं। यह दावा रूसी मीडिया की तरफ से किया गया है। यह इसलिए अहम है क्योंकि महज दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जेलेंस्की जब चाहें उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, यूक्रेन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जेलेंस्की राजधानी कीव में ही हैं।

जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के कुछ घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।

जपोरिझिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को अंदर जाने की परमिशन मिल गई है। अमेरिकी अफसरों के मुताबिक प्लांट से रेडिएशन लेवल बढ़ने का कोई संकेत नहीं दिखा है। फिलहाल निगरानी की जा रही है।

स्कूलों पर हमले जारी

रूसी फाइटर जेट्स ने तमाम अपीलों के बावजूद स्कूलों पर हमले बंद नहीं किए हैं। अब से कुछ देर पहले रूसी फाइटर जेट्स ने झायटोमिर में एक मिडिल स्कूल पर हमला किया। स्कूल की बिल्डिंग तबाह हो गई। इसके कुछ देर पहले इसी स्कूल के प्ले ग्राउंड में मिसाइल गिरी थी। स्कूल बंद था। लिहाजा किसी को नुकसान नहीं हुआ। अब तक चार स्कूलों को रूस ने तबाह कर दिया है

पुतिन ने कहा- यूक्रेन विदेशियों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रहा है। यूक्रेन की ‘निओ-नाजी’ यूनिट्स ​​विदेशियों को युद्ध क्षेत्र छोड़ने से रोक रही है। रूसी सेना ने खेर्सोन में टीवी टावर पर कब्जा कर लिया है। रूसी हवाई हमले से ओख़्तिरकास का पावर प्लांट तबाह हो गया।
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की मांग की है।
गूगल और ट्रिप एडवाइजर ने बेलारूस, रूस और यूक्रेन में नक्शे, रेस्तरां, होटलों का रिव्यू कर रही वॉर न्यूज को ब्लॉक कर दिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में उन्हें तीन बार जान से मारने की कोशिश की गई है।
UN ने कहा- 10 लाख यूक्रेनियों को वतन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है।
रूस-यूक्रेन जंग के दौरान रूसी सैनिकों के खिलाफ बोलने वालों को 15 साल की सजा होगी। रूस की संसद में इसके लिए कानून पारित किया गया है।
UN ने कहा कि यूक्रेन में हमले से 209 नागरिकों की जान गई है।1500 से ज्यादा घायल हुए हैं।
इस बीच पोलैंड में भारतीयों को लेने गए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने जानकारी दी कि कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है।

  1. परमाणु आतंक का सहारा ले रहा है रूस: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना जैसी दूसरी घटना को अंजाम देना चाहते हैं। जेलेंस्की का यह बयान तब सामने आया, जब रूसी सेना ने जपोरिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया। उन्होंने कहा- रूस के अलावा किसी दूसरे देश ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमला नहीं किया है। इतिहास में यह पहली बार है। रूस ने परमाणु आतंक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने भी जपोरिझिया प्लांट पर हमले के बाद पुतिन पर पूरे यूरोप को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन सरकार ने युद्ध से पहले 18-60 वर्ष तक के लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी थी। सरकार युद्ध लड़ने के लिए नागरिकों को हथियार भी दे रही है।

बातचीत में कुछ तो बात बनी

दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर की बातचीत में ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर के निर्माण पर सहमति बनी है। इस कॉरिडोर में युद्ध क्षेत्र के लोगों के बीच भोजन और दवा पहुंचाने का काम किया जाएगा। वार्ता के बाद यूक्रेन ने कहा कि इस बातचीत से संतुष्ट नहीं है, जल्द ही तीसरे दौर की बैठक बुलाई जाएगी।​​​

रूस-यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने को लेकर दूसरे दौर की बैठक गुरुवार को खत्म हो गई। बेलारूस बॉर्डर पर हुइ इस बैठक से यूक्रेन संतुष्ट नहीं है।

​​​​​

पुतिन के मिशन यूक्रेन को झटका: कीव के पास मारा गया सेना का मेजर जनरल, यूक्रेनी स्नाइपर ने किया शूट

जंग के बीच भावुक पल: यूक्रेन के लोगों ने भूखे रूसी सैनिक को चाय-नाश्ता करवाया, जब फोन पर मां से बात करवाई तो रोने लगा

रूसी विदेश मंत्री के बाद वहां के खुफिया विभाग SPY के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन ने कहा कि रूस एटमी ताकत है और हमें अमेरिका हल्के में न ले। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध लगाना एक तरह का दिखावा है। अमेरिका यूक्रेन को कठपुतली बनाकर रखना चाहता है।

16,000 विदेशी वॉलंटियर कर रहे यूक्रेन की मदद: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले के खिलाफ सेना के साथ-साथ 16,000 विदेशी वॉलंटियर ने भी यहां मोर्चा थामा है। उन्होंने दुनिया के और भी लोगों से साथ देने की अपील की है। एक वीडियो मैसेज में जेलेंस्की ने कहा कि हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, सिवाय आजादी के।

पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी सहित 66 नागरिकों के वीजा पर अमेरिका ने लगाया बैन

जंग के बीच अमेरिका ने शुक्रवार को रूस पर नया प्रतिबंध लगाया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दमित्री पेस्कोव सहित 66 रूसी नागरिकों के वीजा पर बैन लगाया गया है। इससे पहले अमेरिका ने रूस के डिफेंस एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं, एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने रूस और बेलारूस से जुड़े कारोबार को सस्पेंड कर दिया है।

इसके अलावा अमेरिका ने यूक्रेन के लोगों को टेंपरेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस देने का फैसला किया है। इससे यूक्रेन के नागरिक देश में 18 महीने तक बिना किसी रोक-टोक के रह सकते हैं। बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को 10 अरब डॉलर (करीब 75 हजार 911 करोड़ रुपए) सहायता राशि देने का प्रस्ताव भी अमेरिकी कांग्रेस को भेजा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *