साक्षी नहीं जानती थी कि साहिल मुसलमान है,पता चलते ही किनारा करने की कोशिश में गई जान

काश वक्त रहते साहिल खान की हकीकत जान गई होती साक्षी! दोस्ती, प्यार और मर्डर की ये कहानी सबक है लड़कियों के लिए
हमारी सीरीज खूनी इश्क जारी है। इसी सीरीज में आज कहानी दिल्ली के खूनी इश्क यानी साक्षी मर्डर केस की

हाइलाइट्स
काश साक्षी पहले ही जान गई होती साहिल की हकीकत
प्यार में मर्डर की ये कहानी सबक है लड़कियों के लिए
दिल्ली के ‘खूनी इश्क’ में हर किसी को है न्याय का इंतजार

कहते हैं किसी के साथ अगर थोड़ा वक्त भी बिता लिया जाए तो उसके साथ भी एक रिश्ता बनने लगता है, एक हमदर्दी जुड़ने लगती है। दिल्ली की शाहबाद डेयरी की रहने वाली साक्षी (Sakshi) और आरोपित साहिल खान (Sahil Khan) में सालों का रिश्ता था। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक साहिल खान और साक्षी तीन-चार साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच करीबी रिश्ता रहा था। एक वक्त पर अपने दोस्त पर साक्षी इतना विश्वास करती थी, लेकिन इस सबके बावजूद साहिल ने इतनी बेरहमी से उसी लड़की का कत्ल कर दिया।

साहिल खान ने क्यों किया साक्षी का कत्ल?

रविवार के दिन दिल्ली एक बार फिर दहल गई जब 16 साल की लड़की साक्षी की हत्या का वीडियो सामने आया। साक्षी पर एक के बाद एक चाकू से 40 बार वार किए गए। उसके बाद भी कातिल का मन नहीं भरा और फिर उसने पत्थर उठाकर साक्षी के सिर पर 4-5 बार हमला किया। तमाशबीन बनी भीड़ के सामने साक्षी पर हमला होता रहा और फिर कातिल वहां से भाग गया। हत्या के आरोप लगे उस इंसान पर जिस पर साक्षी ने कभी आंख बंद करके भरोसा किया। जिसके लिए अपने परिवार से भी लड़ती रही।

क्या साहिल ने जानबूझकर साक्षी से छुपाया था अपना सच?

साक्षी की दोस्त के मुताबिक साहिल और साक्षी की जान पहचान काफी पुरानी थी। दोनों ही शाहबाद डेयरी इलाके में रहते थे। साक्षी दसवीं में पढ़ती थी जबकि साहिल एसी का मैकेनिक था। दोनों की जान पहचान बढ़ने लगी। मिलना-जुलना होने लगा। तब तक साक्षी को ये पता नहीं था कि साहिल का पूरा नाम साहिल खान है। साहिल गले में रुद्राक्ष पहनता था और हाथ में कलावा। साक्षी के पास संदेह करने की कोई वजह ही नहीं थी। ये साफ था साक्षी उसपर काफी विश्वास करती थी क्योंकि दोनों की दोस्ती काफी लंबी थी, लेकिन पिछले कुछ समय में दोनों की बीच रिश्तों में तकरार शुरू हो चुकी थी।

सच पता चलने के बाद साहिल से अलग हो गई थी साक्षी!

साक्षी के दोस्त के मुताबिक जब साक्षी को साहिल की हकीकत पता चली तो वो उससे अलग हो गई, लेकिन ये बात साहिल खान को सहन नहीं हो रही थी। साहिल लगातार साक्षी से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। साक्षी के मोबाइल से भी ऐसे कई सबूत मिले जिससे ये साफ होता है कि साहिल ने साक्षी से बात करने की कोशिश की थी। वहीं दूसरी तरफ साक्षी अब साहिल से रिश्ता रखना ही नहीं चाहती थी। शायद साक्षी को अगर पहले ही साहिल की हकीकत पता होती तो वो उसके साथ दोस्ती ही नहीं करती, लेकिन उसे नहीं पता था कि इस रिश्ते को तोड़ने का अंजाम इतना खतरनाक होगा।

शराब पीकर साहिल खान ने लिखी साक्षी की मर्डर स्क्रिप्ट

साक्षी ने अपनी एक सहेली और उसके जानने वाले एक लड़के की मदद से साहिल को धमकाने की कोशिश की थी ताकी वो उससे दूर रहे। खबरों के मुताबिक साहिल खान इस बात से इतना नाराज हुआ था कि उसने साक्षी को मारने का प्लान कर लिया। जिसके साथ इतने सालों तक दोस्ती का रिश्ता था उसी लड़की की मौत की स्क्रिप्ट साहिल ने लिख डाली थी। खुद साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। खबरों के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि उस रात उसने काफी ज्यादा शराब पी और फिर निकल पड़ा साक्षी को मौत देने। मौत भी ऐसी कि जिसकी कल्पना से ही रूह कांप जाए।

CrimeDelhi Sakshi Murder Case Full Story How Boyfriend Sahil Khan Become Murderer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *