कोलावेरी डी के बाद धनुष का एक और गाना हिट, यूट्यूब पर एक अरब व्यूज़

रिकॉर्डतोड़ सॉन्ग:कोलावेरी डी के बाद धनुष का एक और हिट, राउडी बेबी गाने को यू-ट्यूब पर एक अरब लोगों ने देखा

सुपर स्टार धनुष का एक और गाना हिट हो गया है। तमिल फिल्म मारी-2 के लिए धनुष ने राउडी बेबी गाना गाया है। इसे यू-ट्यूब पर एक अरब लोगों ने देखा है। यह पहला दक्षिण भारतीय गाना है, जिसे यू-ट्यूब पर इतने ज्यादा लोगों ने देखा। मारी-2, 2018 में रिलीज हुई थी और राउडी बेबी गाना धनुष और धी ने गया था।

सिंगिंग से होगी सनसनी:कोलावेरी डी के 8 साल बाद फिर सिंगिंग करेंगे धनुष, एआर रहमान बना रहे हैं अतरंगी रे का म्यूजिक
What a sweet coincidence this is ❤️❤️ Rowdy baby hits 1 billion views on same day of the 9th anniversary of Kolaveri di. We are honoured that this is the first South Indian song to reach 1 billion views. Our whole team thanks you from the heart ❤️❤️
— Dhanush (@dhanushkraja) November 16, 2020

ये गौरव से भरा पल- धनुष

धनुष ने ट्वीट किया कि क्या मीठा इत्तेफाक है। जिस दिन राउडी बेबी ने एक अरब व्यू हासिल किए, उसी दिन कोलावेरी डी सॉन्ग की 9वीं एनिवर्सरी है। इस दक्षिण भारतीय गाने को एक अरब व्यू मिलने पर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारी पूरी टीम आप लोगों को दिल से बधाई देती है। धनुष की को-स्टार साई पल्लवी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि राउडी बेबी को अपनाने के लिए शुक्रिया। वन बिलियन लव एंड काउंटिंग।
तमिल सुपरस्टार धनुष एक बार फिर वाहवाही लूट रहे हैं। आपको बता दें कि कोलावरी डी गाने के बाद अब यू ट्यूब पर राउड़ी बेबी गाने ने खूब धूम मचा रखी है। धनुष तमिल सुपरस्टार होने के साथ सुपरस्टार रजनीकांत के दमाद भी है। इनका गाना राउड़ी बेबी को यू ट्यूब पर 1 करोड़ लोगों ने अब तक देखा है। इस गाने से धनुष ने काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाया है।

राउड़ी बेबी गाना यू ट्यूब पर मचा रहा धूम

तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म मारी 2 का राउड़ी बेबी गाने को दर्शक ने बहुत सराहा है। एक्टर धनुष ने इस खबर को अपने ट्वीट से साझा किया है। उन्होंने बताया कि यह कितना खूबसूरत इतिफाक है कि कोलावरी डी गाने की नौवीं सालगिरह पर धनुष का राउड़ी बेबी गाना एक करोड़ के पार चला गया। यह ऐसा पहला दक्षिण भारतीय गाना है जो एक करोड़ के पार का रिकॉर्ड बनाया है।

कोलावरी डी गाने के बाद फेमस हुआ यह गाना

मारी 2 के इस गाने को धनुष और धी ने आवाज दी है। आपको बता दें कि मारी 2 फिल्म का यह गाना 25 अक्टूबर 2018 को रिलीज किया गया था। इस गाने को युवन शंकर राजा ने कंपोज़ किया था। इस गाने को धनुष ने ही लिखा था। यह गाना अब सबसे ज्यादा बार देखे गए गाने में अपनी जगह बना ली है। आपको बता दें कि कुछ ऐसी ही प्रसिद्धि कोलावरी डी गाने ने ली थी। आपको बता दें कि यह गाना धनुष की 2011 में आई फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर 3 का था जिसे दर्शक ने बहुत प्यार दिया था।

हिंदी फिल्म में शुरू हुआ करियर

धनुष ने हिंदी फिल्म रांझणा से शुरू किया था। जिसमें सोनम कपूर फीमेल लीड में थी। इस फिल्म में धनुष ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के बाद वो आर बाल्की की फ़िल्म शमिताभ में अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आये थे। और अब धनुष आनंद एल रॉय की फ़िल्म अतरंगी रे में सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।

2011 में रिलीज हुआ था कोलावेरी डी

कोलावेरी डी 2011 में रिलीज हुआ था। इस गाने की लिरिक्स तमिल और अंग्रेजी में थी। धनुष की आवाज में ये गाना देश और दुनिया में बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ था। बात कोलावेरी डी की करें तो यह धनुष की फिल्म 3 का गाना है। जिसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने बनाया था। इसे अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

क्या था ये ‘वाय दिस कोलावेरी डी’?


इन दिनों एक गाना तमाम लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है, ‘व्हाय दिस कोलावेरी डी?’ लोग हर जगह इस गाने को सुनते-गुनगुनाते हुए दिख जाएंगे। शायद आप भी ‘कोलावेरी डी’ गाने के दिवाने हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलावेरी डी का मतलब क्या होता है?
चलिए नहीं जानते तो कोई नहीं हम बताते हैं कि क्या है ये ‘कोलावेरी डी‘।

तमिल में ‘ कोलावरी’ का शाब्दिक अर्थ जानलेवा गुस्सा होता है। गाने के बोल के मुताबिक एक लड़का नशे में अपनी प्रेमिका के प्यार में फंसकर खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। इस गाने में वह अपनी लाचारी और बेचारगी पर खुद ही भड़ास निकालता है। वह अपने को खूब कोसता है और अपने गम को भुलाना चाहता है।

इस गाने के बारे में खास बात यह है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा सुनने और देखे जाने वाले पांच गानों की सूची में “व्हाय दिस कोलावरी कोलावरी कोलावेरी डी” को शामिल गया ।

यह गीत न सिर्फ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलिवुड होते हुए दुनिया भर में छा गया था।

“कोलावरी डी” इंटरनेट पर वायरल की तरह फैल गया था । इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके रिलीज के हफ्ते भर में ही यूट्यूब पर 1.5 मिलियन हिट्स पड़ गए, जो लगातार बढ़ता चला गया। इसके अलावा फेसबुक पर अब तक सात लाख लोगों ने इसे शेयर किया गया। यह गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया और लोग इसे दिल में बसाते रहे हैं। सुनने वालों को भाषा से कोई मतलब नहीं है वो तो बस इसकी धुन पर ही मस्त होते रहे हैं।

दरअसल इस गाने का आइडिया कुछ ऐसे आया… कि ‘कोलावेरी डी …’ तमिल सिनेमा के उन खास गानों में से एक है जिसमें अंग्रेजी के शब्दों को शामिल किया गया है। फिल्म की डायरेक्टर ऐश्वर्या धनुष की माने तो इस गाने के लिए कोई स्पेशल प्लानिंग नहीं की गई थी।

ऐश्वर्या घर पर धनुष के साथ मिलकर इस गाने पर सोच रही थीं इस दौरान उन्होंने कुछ गुनगुनाना भी शुरू कर दिया। ऐश्वर्या उछल उठीं और बोलीं इस तर्ज को हमें अपनी फिल्म में शामिल करना चाहिए। इस तरह यह गाना फिल्म का अहम हिस्सा बन गया।

इस गीत को अपनी आवाज दी है दक्षिण के मशहूर अभिनेता धनुष ने। धनुष अपने अभिनय से तो सबको लुभा चुके है लेकिन उनके गायन ने सबको हैरान कर दिया है। इस गाने को धनुष ने बड़ी की तनमयता से गाया है।

गाना सुनकर लगता है कि वाकई कोई घायल प्रेमी प्यार में फ्लॉप होकर अपने को लानत भेज रहा है। धनुष की आवाज वास्तव में नशे में लड़खड़ाती हुई प्रतीत होती है जो उनकी गायन शैली के जादू को बयां करती है।

मालूम हो कि यह गाना धनुष ने अपनी फिल्म ‘3’ के लिए गाया है। हालांकि इस गाने में तमिल और इंग्लिश के वर्ड्स हैं, लेकिन यह तमिल नहीं जानने वाले लोगों के बीच भी उतना ही लोकप्रिय हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *