यूपीए ने किया निराश, भाजपा ने दिया अनपेक्षित सम्मान: बीदरी कलाकार शाह रशीद कादरी

‘UPA के समय उम्मीद थी तो इंतजार करता रह गया, भाजपा सरकार में उम्मीद नहीं थी फिर भी मिला पद्मश्री’: PM मोदी के कायल हुए कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी

राजन झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पद्म श्री शाह रशीद कादरी
शाह रशीद अहमद कादरी को मिला पद्म श्री पुरस्कार (फोटो साभार- एएनआई)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार ( 5 अप्रैल 2023) को पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। पद्म श्री से नवाजे गए लोगों में एक नाम शाह रशीद अहमद कादरी का भी था। कादरी कर्नाटक के मशहूर बीदरी (एक प्रकार की शिल्प कला) कलाकार हैं। पद्म श्री पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के बाद पीएम पद्म पुरस्कार विजेताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शाह रशीद अहमद को पुरस्कार जीतने पर शुभकामनाएँ दी। इस पर रशीद अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, “मैं 5 साल तक UPA सरकार से उम्मीद पाले रहा कि मुझे पद्मश्री मिलेगा लेकिन नहीं मिला। उसके बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो कोई उम्मीद नहीं थी। मगर आपने पद्म श्री दे कर मेरा ख्याल गलत साबित कर दिया। मुझे चुना इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

 

रशीद कादरी की बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी हँस पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी नजर आ रहे हैं। शाह रशीद बीदरी कला में नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए मशहूर हैं। बता दें बीदरी कर्नाटक की लोककला है जो राज्य के बीदर शहर से शुरु हुई और धीरे-धीरे इस कला का प्रसार तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भी हो गया।

 

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। मुलायम सिंह यादव का पुरस्कार अखिलेश यादव ने प्राप्त किया।

उनके अलावा आरआरआर फिल्म के लिए नाटू नाटू गाने लिखने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। नाटू नाटू गाने को ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है।

Topics
Narendra Modi Padma Bhushan bidri artist पद्म भूषण पद्मश्री पीएम मोदी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *