सरदार ऊधमसिंह और रॉकेट्री सर्वश्रेष्ठ फिल्म,RRR को सात,गंगूबाई और सरदार ऊधम को पांच-पांच

अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड:यह सम्मान पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर; आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस; रॉकेट्री बेस्ट फीचर फिल्म

नई दिल्ली 24 अगस्त।साल 2021 के लिए गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। ‘रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जबकि ‘पुष्पा’ के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है।

यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगु एक्टर हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट और ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई फिल्मों को एक से अधिक अवॉर्ड मिले। फिल्म RRR को कुल सात अवॉर्ड मिले। गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम को पांच-पांच अवॉर्ड मिले। वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए।

आम लोगों के किरदार खास तरीके से निभाने पर मिला नेशनल अवॉर्ड

अल्लू अर्जुन: बेस्ट एक्टर फिल्म-पुष्पा

अल्लू अर्जुन का फिल्म में फेमस डायलॉग झुकेगा नहीं..काफी फेमस हुआ था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट बन रहा है।

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन का कैरेक्टर डार्क था। फिल्म में अल्लू एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन आम जिंदगी से जुड़ी थी, जिसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया।

फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

आलिया भट्‌ट: बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी

फिल्म देखने के बाद ऑडियंस और क्रिटिक्स का मानना था कि यह आलिया का करियर बेस्ट परफॉर्मेंस था।

फरवरी 2021 में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाडी असल जिंदगी की कहानी है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन के लिए मजबूर किया गया था।

ग्लैमरस रोल करने के लिए पहचानी जानी वाली आलिया भट्‌ट ने गंगूबाई के डार्क कैरेक्टर को बखूबी निभाया। गंगूबाई के सेक्स वर्कर बनने का दर्द, राजनीति की ताकत मिलने की अकड़ को आलिया ने पर्दे पर पूरी सच्चाई से जिया।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने पांच नेशनल अवॉर्ड्स जीते। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली को बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 209.77 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

कृति सेनन: बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म- मिमी

कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज न होकर OTT पर स्ट्रीम हुई थी।

जुलाई 2021 में OTT पर रिलीज हुई फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को भी आलिया भट्‌ट के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म एक फोक डांसर की कहानी है, जो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है। ऐसे में पैसों के जुगाड़ के लिए वह सरोगेसी मदर बनने के लिए तैयार हो जाती है।

इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट: बेस्ट फिल्म

आर. माधवन ने फिल्म में साइंटिस्ट नंबी नारायणन का किरदार निभाया था।

आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नंबी नारायणन पर देशद्रोह का आरोप लगा और कैसे इससे वह मुक्त होकर PSLV का इंजन बनाते हैं।

इस फिल्म में एक्टिंग से लेकर राइटिंग और डायरेक्शन तक सब कुछ आर. माधवन ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था।

भारतीय सिनेमा की दृष्टि से ये अवॉर्ड्स काफी बड़ा माना जाता है।

2021 में प्रदर्शित फिल्म हुई शामिल 

2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स इन फिल्मों की झोली में गए हैं-

आर आर आर- बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट प्लेबैक सिंगर

सरदार उधम सिंह- बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर, बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर,बेस्ट ऑडियोग्राफी

गंगूबाई काठियावाड़ी- बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एडिटर, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट स्क्रीन प्ले, बेस्ट डायलॉग

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। ‘सरदार उधम’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि ‘रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट’ सिनेमाघरों में आयी थी।

तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बांटा है। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट-

बेस्ट फीचर फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्शन निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह बेस्ट
म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी आर आर आर
बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी सरदार उधम सिंह
बेस्ट मेल सिंगर काल भैरव

द कश्मीर फाइल्स को मिला ये अवॉर्ड

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा,केतन मेहता,नीरज शेखर,बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का इतिहास

नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है। देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। इन पुरस्कारों के पीछे उद्देश्य यह भी था कि अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा।

भारत के राष्ट्रपति विनर्स को यह पुरस्कार देते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल, रजत कमल नाम से जाना जाता है। कुछ अवॉर्ड में नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, जबकि कुछ कैटेगरी में सिर्फ मेडल ही मिलता है।

पिछली बार ये कलाकार रहे विजेता

बीते साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओें की ओर तो 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अजय देवगन और साउथ एक्टर सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का सम्मान मिला था। अजय को तान्हाजी और सूर्या को सोरारई पोटरु फिल्म के लिए ये सम्मान मिला।

सूर्या की फिल्म ने मचाई थी धूम

पिछले साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सूर्या की सोरारई पोटरु फिल्म ने 5 कैटेगरी में जीत हासिल की थी। जिसमें बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजनल स्क्रीन प्ले और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर की श्रेणी शामिल रहीं। फिल्म की एक्ट्रेस अपर्णा बलमुरली को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का ये खास पुरस्कार दिया गया था.

Tags:national film awards 2023 national film awards winner alia bhatt kangana ranaut bollywood news national film awards 2023 winner69th national film awardsnational film awards 2023 list
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव 69 नेशनल अवॉर्ड्स आलिया भट्ट विनर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विजेता नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 विनर

नेशनल अवॉर्ड देने की शुरुआत 1954 में शुरू हुई थी
नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय यह समारोह आयोजित करता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *