सात मंजिला उत्तराखंड निवास नई दिल्ली तैयार होगा मार्च 2022 तक

देहरादून 22 अक्टूबर, 2020। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि 3, गोपिनाथ बारदोलाई मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे। है। भवन में भू तल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है। इसका अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है। भवन का वास्ताविक निर्माण कार्य दिनांक जून 2020 से प्रारम्भ किया गया। भवन को माह दिसम्बर 2021 तक पूर्ण कर दिया जायेगा तथा रंगरोगन, फिनिशिगं का काम मार्च 2022 तक पूरा किया जाना है। सभी जरूरी स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई है। इस दौरान मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉक्टर पराग मधुकर धकाते, इंजीनियर वी0सी0 पुरोहित, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, श्रीमती इला गिरी अपर स्थानिक आयुक्त, श्री रंजन मिश्रा वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

पूर्व सैनिकों ने फिर दिये मुख्यमंत्री राहत कोष में 41 हजार

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में गुरूवार को बिलासपुर कांडली पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष के0 चन्दन सिंह बिष्ट ने भेंट कर उन्हें कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 41,062 रूपये का चेक भेंट किया।
ज्ञातव्य है कि समिति द्वारा इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री राहत कोष में 1,11,600 रूपये की धनराशि प्रदान की गई है।

‘मेरा गांव,मेरी सड़क’में सात सड़कों को 01.83 लाख

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों के लिये धनराशि स्वीकृत।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘‘मेरा गांव मेरी सड़क‘‘ योजना के अन्तर्गत 7 सड़कों हेतु 01 करोड़ 83 लाख की धनराशि स्वीकृत की है जिसमें जनपद टिहरी व अल्मोड़ा की दो हैं तथा उधम सिंह नगर की 03 सड़के शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अधीन जनपद टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में अवशेष कार्यों के निर्माण हेतु 91.06 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने रामलीला भवन बागेश्वर के सौन्दर्यीकरण हेतु 15 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति उपयोजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत जसपुर, विकासखण्ड भिलगंना जनपद टिहरी में सांस्कृतिक भवन के निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में 3.99 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुम्भ मेला 2021 के अन्तर्गत लालतारो पुल स्थित 33/11 के.वी उप संस्थान कन्ट्रोल भवन निर्माण व 01 कि0मी0 33 के0वी0 भूमिगत लाइन के निर्माण हेतु 647.81 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 77.74 लाख अवमुक्त किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने देहरादून नगरीय पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत कौलागढ़ जौन में कैनाल रोड ओ0एन0जी0सी0 फायर स्टेशन के समीप नलकूप निर्माण हेतु 98.83 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *