नये साल के पहले दिन शेयर मार्केट ने तोड़ा रिकॉर्ड, नवें हफ्ते भी बढ़त जारी

शेयर मार्केट हैप्पी:न्यू इयर के पहले दिन 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बाजार लगातार 9वें हफ्ते बढ़त पर बंद हुआ
मुंबई 01 जनवरी। नए साल के पहले दिन खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में शेयर मार्केट ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बाजार में लगातार 9वें हफ्ते बढ़त रही। इससे पहले अप्रैल 2010 में इतनी लंबी वीकली बढ़त दर्ज की गई थी। निफ्टी भी पहली बार 14 हजार पॉइंट के ऊपर बंद हुआ।

1 जनवरी, 2021 को सेंसेक्स 117.65 पॉइंट ऊपर चढ़कर 47,868.98 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इंडेक्स 47,980.36 तक पहुंचा। SBI,TCS,HDFC,HCL टेक और रिलायंस के शेयर्स में बढ़त रही। एक्सपर्ट्स ने उम्मीद जताई है कि अगले हफ्ते सेंसेक्स 48 हजार का रिकॉर्ड लेवल छू सकता है।

रिकॉर्ड हाई पर मार्केट कैप

BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 189.26 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। चौतरफा तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 3,170 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 2,043 यानी 64% के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

निफ्टी ने भी रिकॉर्ड बनाया

निफ्टी ने भी शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बनाया। यह 36.75 अंक ऊपर चढ़कर पहली बार 14,018.50 पर बंद हुआ। इंट्राडे में इंडेक्स 14,049.85 तक पहुंचा। अदाणी पोर्ट का शेयर 4.39% ऊपर 505 रुपए पर बंद हुआ। इसी तरह ITC और TCS के शेयरों में 2% तक की बढ़त रही। SBI और M&M के शेयर 1% से ज्यादा चढ़े। ICICI बैंक का शेयर 1.36% नीचे 527.80 पर बंद हुआ।
दिसंबर में 1.15 लाख करोड़ रुपए रहा GST कलेक्शन, यह अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू

एंटनी वेस्ट की लिस्टिंग

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल का शेयर BSE पर 36.5% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। IPO में इश्यू प्राइस 315 रुपए था। BSE पर शेयर की लिस्टिंग 430 रुपए पर हुई । लिस्टिंग के बाद शेयर 492.75 रुपए तक मजबूत हुआ। यानी इश्यू प्राइस से 56% तक तेजी शेयर में देखने को मिली है।
इससे पहले कंपनी का IPO अपने इश्यू साइज से करीब 15 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5.29% नीचे 407.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि निवेशकों को इस भाव पर भी प्रति शेयर 29.29% का फायदा है।

FY 2021-22 में इकोनॉमी ग्रोथ

रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था में FY 2021-22 में लगभग 10% की पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद है। एजेंसी ने पहले 2020-21 के लिए इकोनॉमी में 7-7.9% गिरावट का अनुमान जारी किया था। यह साल की शुरुआत में 4.2% पॉजिटिव था।

गुरुवार को बाजार सपाट बंद हुए

कल सेंसेक्स 5.11 अंक ऊपर 47,751.33 पर बंद हुआ था। बजाज, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई पर 3,170 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हुई। इसमें से 54% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.03 लाख करोड़ रुपए रहा। दूसरी ओर निफ्टी सपाट 13,981.75 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में श्री सीमेंट का शेयर भी 2.44% नीचे 24 हजार रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।

03:14 PM आयकर विभाग के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 31 दिसंबर तक 4.84 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल हुए। सरकार ने व्यक्तिगत ITR फाइलिंग के लिए आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 और कंपनियों के लिए 15 फरवरी कर दी है।

02:53 PM BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 14 ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। अशोक लेलैंड का शेयर 3.61% ऊपर कारोबार करता रहा। एस्कॉर्ट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2-2% की बढ़त पर रहे।

ऑटो सेक्टर में तेजी की बड़ी वजह दिसंबर के मजबूत बिक्री आंकड़े हैं।

02:51 PM BSE सेंसेक्स 204.28 अंक ऊपर 47,955.61 पर और निफ्टी 59.55 अंक ऊपर 14,041.30 पर कारोबार कर रहा है।

02:50 PM जेट फ्यूल (ATF) की कीमत दिल्ली में 3.7% यानी 1,817 रुपए बढ़कर 50,978.78 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। एक महीने में तीसरी बार इसकी कीमत बढ़ी है। इससे पहले ATF का रेट 16 दिसंबर को 2,941.5 रुपए और एक दिसंबर को 3,288.38 रुपए बढ़ा था। जेट फ्यूल की कीमत हर महीने 1 और 16 तारीख को बदलती है।

02:16 PM दिसंबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 14% बढ़कर 12,762 यूनिट रही। यह पिछले साल की समान अवधि में 11,168 यूनिट रही थी। BSE में कंपनी का शेयर 2.72% ऊपर 98.05 रुपए के भाव पर रहा।

01:44 PM आधिकारिक डेटा के मुताबिक दिसंबर में भारत की कुल बिजली खपत 6.1% बढ़कर 107.3 बिलियन यूनिट रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 101.08 बिलियन यूनिट थी।

01:23 PM BSE सेंसेक्स 172.33 अंक ऊपर 47,923.66 पर और निफ्टी 49.25 अंक ऊपर 14,031 पर रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार से बाहर होंगी चीन की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां, चीनी सेना के साथ है इनका संबंध
01:14 PM BSE में रेन इंडस्ट्री का शेयर 13.87% ऊपर 144.05 रुपए पर पहुंच गया। शेयर प्राइज ने साल के उच्चतम स्तर 145.55 को भी छुआ। कंपनी की रेन CII कार्बन एलएलसी यूनिट ने 637.4 करोड़ के लिए अपनी सब्सिडियरी की बिक्री को 31 दिसंबर को पूरा कर लिया।

01:06 PM BSE में कंसाई नेरोलक का शेयर 7.81% ऊपर 654 रुपए पर रहा। इसने एक साल का नया हाई 662.75 रुपए का बनाया। कंपनी ने 14.33 करोड़ रुपए के 1.65 करोड़ नए शेयर जारी किए हैं।

12:27 PM BSE सेंसेक्स 132.02 अंक ऊपर 47,883.35 पर और निफ्टी 35.80 अंक ऊपर 14,017.55 पर रहा।

11:52 AM BSE में प्राज इंडस्ट्री का शेयर 4.63% ऊपर 120.80 रुपए पर पहुंच गया। कंपनी को इंडिया ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से 2.27 अरब रुपए का नया ऑर्डर मिला है।

11:38 AM BSE में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 2.70% ऊपर 740.05 रुपए के भाव पर रहा। दिसंबर में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 25% बढ़कर 22,417 यूनिट्स रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 17,991 यूनिट्स थी। दिसंबर में कुल बिक्री 10.3% घटकर 35,187 यूनिट्स रही। यह पिछले साल 39,230 यूनिट्स थी।

10:51 AM BSE में NCC लिमिटेड का शेयर 4.51% ऊपर 60.25 रुपए के भाव पर रहा। कंपनी को दिसंबर में करीब 89.80 अरब रुपए के 15 ऑर्डर मिले हैं।

10:46 AM मारुति सुजुकी ने दिसंबर में 20.2% ज्यादा 1.60 लाख यूनिट्स बेचीं। पिछले साल समान अवधि में यह 1.33 लाख यूनिट्स रही थी। BSE शेयर हल्की बढ़त के साथ 7703 पर रहा।

10:38 AM सेंसेक्स 172.43 अंक ऊपर 47,923.76 पर और निफ्टी 46.80 अंक ऊपर 14,028.55 पर रहा।

10:35 AM निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1.67% की बढ़त रही। पंजाब नेशनल बैंक और महाराष्ट्र बैंक के शेयर टॉप गेनर रहे। इनमें 3-3% की बढ़त रही। NSE पर PSU बैंक इंडेक्स टॉप परफॉर्मर रहे।

सोर्स – NSE

09:48 AM BSE में एंटॉनी वेस्ट के शेयर का भाव 464 रुपए रहा। एक्सचेंज पर शेयर आज 36.5% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। इसका इश्यू प्राइस 315 रुपए प्रति शेयर था।

09:48 AM BSE में रिलायंस इंफ्रा का शेयर 2.05% ऊपर 27.40 रुपए के भाव पर रहा।

09:45 AM BSE में भारत इलेक्ट्रॉनिक का शेयर 4.29% ऊपर 125.15 रुपए के प्राइस पर ट्रेड करता रहा। कंपनी ने इंडियन नेवी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके तहत कंपनी नेवी को लेजर डेजलर सप्लाई करेगा।

09:33 AM BSE में एस्कॉर्ट के शेयर का भाव 3.31% ऊपर 1301.35 रुपए रहा। ऑटो कंपनी एस्कॉर्ट ने दिसंबर के बिक्री के आंकड़े जारी किए। कंपनी ने पिछले साल से 88% ज्यादा 7,733 यूनिट्स की बिक्री की। दिसंबर 2019 में कंपनी ने 4,114 यूनिट्स बेची थीं। घरेलू बिक्री भी 90% बढ़कर 7,230 यूनिट्स रही। कंपनी का एक्सपोर्ट 63.3% बढ़कर 503 यूनिट्स रहा।

09:26 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त और 9 के गिरावट पर रहे। इंडेक्स में M&M का शेयर 2% ऊपर रहा। सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाइटन के शेयर में गिरावट रही।

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 33.95 अंक ऊपर 47,785.28 पर और निफ्टी 14.35 अंक ऊपर 13,996.10 पर खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *