नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर रासेयो ने फैलाई प्लास्टिक मुक्ति जन जागरूकता

खानपुर ( हरिद्वार) 17 अक्टूबर। नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्वच्छ भारत अभियान में सिंगलयूज प्लास्टिक पर जन जागरूकता रैली निकाली गई । स्वयं सेवियों ने नारे ( स्लोगन ) बोलकर जन जागरूकता फैलाई। स्वयं सेवियों ने पीठ बाजार की सफाई कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित भी किया।
स्वयं सेवियों ने लगभग 45 किलोग्राम प्लास्टिक कूडा एकत्र कर ग्राम प्रधान को सौंप दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर घनश्याम गुप्ता ने स्वयं सेवियों को प्लास्टिक से पर्यावरण और मानव जीवन को होने वाली हानि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारे देश में बड़े महान देशभक्त हुए है जिन्हें आज भी उनके महान कार्यों के लिये हम श्रद्धा से याद करते है। परन्तु हम आज की पीढ़ी आने वाली पीढ़ी को केवल नशा, बीमारी, प्रदूषण के अलावा कुछ नहीं दे रहे हैं। हमारी आने वाली पीढी हम पर गर्व करे, इसके लिए हमें समाज ओर अपने राष्ट्र के सुरक्षित भविष्य के लिए इसको नुकसान पहुचाने वाले कार्यो को करने से बचाना चाहिए। इसलिए प्लास्टिक को कहे ना और स्वच्छ भारत को कहे हाँ।
कार्यक्रम अधिकारी सुलता देवी सिकदार ने भी स्वयं सेवियों को प्लास्टिक यूज न करने की सलाह दी और कहा कि हम अपने घरों में उपयोग में लाये जाने वाले सभी प्लास्टिक को सामान को बाहर करें और दूसरों को भी इसकी हानि के बारे में जागरूक करें। साथ ही स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कृमिमुक्ति हेतु एलबेन्डाजोल की टेबलेट भी खिलाई गयी।
इस अवसर पर बिन्दिया, पलक, पायल, साक्षी, निराशा, ऑचल, निशा, रोनक, पायल, अंजू, प्राची, काजल, राधिका, सोनम, कामना, मिनाक्षी, पायल, वसुन्दरा, नैना, उमा चौहान, मानसी आदि स्वयं सेवीे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *