‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ मंडल भाजपा पदाधिकारी को थप्पड़ मारने वाले की कुटाई

 

Bjp Workers Fight After Mera Booth Sabse Majboot Programme In Front Of CM Dhami
Dehradun: मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के बाद हुआ विवाद, सीएम के सामने मंडल पदाधिकारी को युवक ने जड़ा थप्पड

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इतना ही नहीं सीएम धामी के सामने ही कार्यकर्ताओं में खूब ताल घूंसे चले
भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

देहरादून में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने कहा-सुनी के दौरान मंडल पदाधिकारी के थप्पड़ जड़ा तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस समय मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मचे हंगामे से वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

मंगलवार को आईटीडीए ऑडिटोरियम में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने से ठीक पहले सीएम धामी बाहर निकले। उन्होंने गेट के पास ही मीडिया कर्मियों से बातचीत अभी शुरू ही की थी कि ऑडिटोरियम के अंदर पार्टी के कार्यकर्ता व एक युवक के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि एक युवक ने पार्टी के मंडल पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे अन्य कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने युवक को धुन डाला।
इस बीच एक महिला ने युवक का बचाव करते उसे बाहर निकाला। अन्य लोग भी उसके पीछे पिटाई करते हुए दौड़ने लगे। वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर युवक को पिटाई से बचाया और उन्हें अलग थलग किया गया। एक दो मिनट के इस घटनाक्रम की वजह से कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक हंगामें की स्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *