मोरारी बापू ने किया द्रोपदी मूर्मू का अभिनंदन

राष्ट्रपति बनने पर आदरणीय द्रौपदीजी मूर्मू का मोरारी बापू ने किया अभिनंदन

राष्ट्रपति बनने पर आदरणीय द्रौपदीजी मूर्मू का मोरारी बापू ने अभिनन्दन करते हुए कहा,
“आदरणीया द्रौपदीजी मूर्मू, भारत की पुत्री, भारत की राष्ट्रपति चुनी गयी हैं।
द्रौपदीजी मूर्मू देश की पन्द्रहवीं राष्ट्रपति हैं और इस पद पर आसीन होने वाली प्रथम वनवासी महिला हैं।

एक साधु के नाते मुझे बहुत आनंद हो रहा है और व्यक्तिगत तौर पर मैं गौरव का अनुभव कर रहा हूं।
राष्ट्र की अत्यधिक सेवा करने का आपको बल प्राप्त हो और उसका फल पूरे राष्ट्र को प्राप्त हो ऐसी श्री हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना करता हूं। पुनः एक बार फिर से मेरी प्रसन्नता व्यक्त करता हूं ।”

गुजरात में भीषण बारिश और मध्य प्रदेश की बस दुर्घटना के 59 मृतकों के परिजनों को मोरारीबापू ने भेजे पांच -पांच हजार

बीते कुछ दिनों के दौरान गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज हुई है। दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण कई नदियों में बाढ़ आ गई है और पशुधन को भी काफी नुकसान हुआ है। सरकारी सूत्रों से मिली सूची के मुताबिक पूरे गुजरात में भीषण वर्षा की वजह से  अब तक 59 लोगों की मृत्यु हुई है। पूज्य मोरारीबापू ने इन मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की सहाय राशि श्री हनुमंत संवेदना के तौर पर भेजने को कहा है।

गत रोज मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही एक बस नदी में गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इन सभी मृतकों के परिवारों को भी पांच हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार से घटना के संबंध में विवरण प्राप्त किया जा रहा है। दोनों घटनाओं में मारे गए लोगों के लिए कुल 3.60 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। रामकथा के श्रोताओं के द्वारा यह सहाय राशि भेजी जा रही है।

पूज्य बापू ने सभी मृतकों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *