अलीगढ़ लव जिहाद: धोखाधड़ी से फंसाई हिंदू लड़की,अब धर्मांतरण को दबाव

हिंदू लड़की से निकाह किया, फिर घर से निकाला:पीड़िता ने थाने में किया हंगामा, बोली- कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रहे आरोपित

अलीगढ़23 जुलाई।अलीगढ़ में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने पहले अपना नाम बदलकर उससे शादी की और उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उससे निकाह भी कर लिया। लेकिन तीन महीने बाद ही उसे घर से निकाल दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसका मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने उसे अलीगढ़ में अपने ससुराल में रहने के आदेश दिए हैं। लेकिन ससुराल के लोग उसे घर के नहीं घुसने दे रहे हैं। पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही है जिसके बाद महिला ने शनिवार को क्वार्सी थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

यह फोटो पीड़िता की है। पीड़िता ने बताया है कि अबु आमिर मुस्लिम है, लेकिन वह मुझसे हिंदू बताकर मिला था

मुकदमे के डर से किया था निकाह

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित अबु आमिर अंसारी मुस्लिम है। वह हिंदू नाम अमीर बताकर उससे मिला था। इसमें आरोपित के परिवार वालों ने भी उसका साथ दिया। आरोपित कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद वह मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची तो थाने में समझौता हुआ। उस समय आरोपितों ने कहा था कि वह उसकी शादी कराएंगे और कभी भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। लेकिन निकाह के बाद उसे सिर्फ कुछ दिन साथ रखा और फिर घर से निकाल दिया।

यह फोटो क्वार्सी थाने की है। पीड़िता न्याय के लिए थाने पहुंची। फोटो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़िता बोली- कराना चाहते हैं धर्म परिवर्तन

पीड़िता ने बताया कि समझौते के बाद सिर्फ उसका निकाह ही कराया गया और लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। आरोपित ससुराल वाले उससे कहते हैं कि वह कट्टर मुसलमान हैं और उसे अपने साथ नहीं रखेंगें। इसके बाद उसने घरेलू हिंसा और मारपीट का मुकदमा चला, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी आरोपित उसका मानसिक शोषण कर रहे हैं।

कोर्ट का आदेश न मानने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि उसका और ससुराल जनों का लखनऊ में मुकदमा चल रहा है और न्यायालय ने आदेश दिया है कि वह अपने ससुराल में जाकर रह सकती है। लेकिन ससुराल के लोग अलीगढ़ स्थित घर में ताला लगा देते हैं और उसे घर में आने नहीं देते।

इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने भी न्याायालय के आदेशों का हवाला देते हुए क्षेत्रीय थाने को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने पुलिस पर आरोपित ससुराल जनों से मिली भगत करने का आरोप लगाया है।

हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस

इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। पीड़िता ने उसने मिलकर परेशानी बताई है और उसकी मदद की जाएगी। मामले में न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *