सल्ट उपचुनाव जीते भाजपाई महेश जीना , गंगा को हराया 4395 वोटों से

उत्तराखंड सल्ट उपचुनाव नतीजे 2021: भाजपा प्रत्याशी महेश जीना चार हजार से ज्यादा मतों से जीते
भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को 20 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंनेकांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को हराया। वहीं, अन्य प्रत्याशी 1000 वोट के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।
देहरादून 02 मई । उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा सीट पर पहली बार हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने चार हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 20 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को हराया।
भाजपा ने सल्ट उप चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी प्रत्याशी महेश जीना विजयी घोषित हुए हैं। प्रदेश में हुए पिछले दो उप चुनावों से यह फासला कहीं अधिक है। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस की प्रतिद्वंदी गंगा पंचोली को हराया हैं। शेष पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। उनके मिले मत नोटा से कम हैं। यहां 693 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया । जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मतगणना के बाद रविवार को देर सायं चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की। भाजपा को दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के प्रति सहानुभूति ही यहां जीत का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

हालांकि सरकार व भाजपा संगठन ने भी चुनाव को पूरी गंभीरता से लिया था। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के समय बनी स्थिति से भी चुनाव पर असर हुआ है। हालांकि प्रत्याशी गंगा पंचोली ने चुनाव में भिटौली के बहाने सहानुभूति अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश की थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद सल्ट पहुंच कर चुनावी सभाएं की। पहली बार कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन कर पूरी गंभीरता से उप चुनाव में प्रतिभाग किया लेकिन पार्टी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। अन्य पांच उम्मीदवारों में से किसी कोई भी एक हजार का आंकड़ा नहीं छू सका ।

भाजपा-कांग्रेस छोड़ हजार का आंकड़ा नहीं छू पाए प्रत्याशी

सल्ट उप चुनाव ने 2107 में हुए आम चुनाव के परिणामों को एक बार फिर से दोहराया है। भाजपा व कांग्रेस को छोड़ अन्य 9 उम्मीदवार एक हजार का आंकड़ा नहीं छू सके थे। जबकि 812 ने नोटा बटन दबाया था जोकि अन्य से अधिक रहा था। इस बार भी महेश जीना व गंगा पंचोली के अलावा पांच उम्मीदवार मैदान में रहे।

महेश जीना 17 दिन के प्रचार में विधायक बन गए

सल्ट के विजयी उम्मीदवार महेश जीना मात्र 17 दिन के सक्रिय प्रचार से विधायक बन गए। उनका नाम नामांकन के आखिरी दिन यानि 30 मार्च को घोषित किया गया। नामांकन के बाद ही वह औपचारिक तौर पर वोट मांगने के लिए जनता के बीच गए। हालांकि नवंबर माह में भाई सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद से यह सीट खाली हो गई थी। सुरेंद्र जीना की पत्नी का भी उनसे पहले निधन हो गया था। इसके बाद जीना परिवार सदमे में रहा। इधर उप चुनाव की तैयारी के बीच महेश जीना क्षेत्र में सक्रिय हो गए थे। लेकिन नामांकन के आखिरी दिन तक पार्टी ने प्रत्याशी को लेकर पत्ते नहीं खोले थे। इस बीच उनकी शानदार जीत हुई है। सल्ट क्षेत्र में भाई के प्रति लोगों के स्नेह के साथ सरकार व पार्टी आला कमान के सहयोग से उन्होंने जीत का रिकार्ड भी बना दिया है।

सल्ट विधानसभा सीट के पिछले नतीजे

साल-विजेता–मिले मत-रनरअप -मिले मत
2002-रंजीत रावत(कांग्रेस)-11988-मोहन दीवान सिंह (भाजपा)-8436
2007-रंजीत रावत(कांग्रेस)-15190-दिनेश सिंह (निर्दलीय) – 8075
2012-सुरेंद्र जीना (भाजपा)-23956-रंजीत रावत(कांग्रेस) – 18512
2017-सुरेंद्र जीना (भाजपा)-21,581-गंगा पंचोली (कांग्रेस)-18,677

इस बार के प्रत्याशी

भाजपा- महेश जीना
कांग्रेस- गंगा पंचोली
सर्वजन स्वराज पार्टी- शिव रावत
उक्रांद समर्थित- पान सिंह
पीपीई डेमोक्रेटिव-नंद किशोर
उपपा-जगदीश चंद्र
निर्दलीय-सुरेंद्र सिंह

सल्ट विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

कुल मतदाता- 95241
पुरुष मतदाता- 48682
महिला मतदाता-46559
सर्विस मतदाता-911
दिव्यांग मतदाता-561
मतदान स्थल- शहरी-0, ग्रामीण-136
मतदान केंद्र-शहरी-0, ग्रामीण-129

इस बार पड़े मत-43.28 प्रतिशत
ऐसे बढ़े जीत की ओर

सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के प्रथम चरण की मतगणना का परिणाम :

– महेश जीना -2119 (भाजपा)
– गंगा पंचोली – 1509 (कांग्रेस)
– सुरेंद्र सिंह -54
– जगदीश चंद्र -42
– नंदकिशोर -13
– पान सिंह -26
– शिव सिंह रावत -18
– नोटा -67

दूसरे चरण में भाजपा 873 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम :

– महेश जीना -3890
– गंगा पंचोली -3017
– जगदीश चंद्र -88
– नंदकिशोर -36
– पान सिंह -59
– शिव सिंह रावत -43
– सुरेंद्र सिंह -113
– नोटा -147

तीसरे चरण में भाजपा 1254 मतों से आगे।

मतगणना का परिणाम:

– महेश जीना -5366
– गंगा पंचोली -4111
– जगदीश चंद्र -119
– नंदकिशोर -77
– पान सिंह -74
– शिव सिंह रावत -93
– सुरेंद्र सिंह -153
– नोटा -192

चौथे चरण में भाजपा 1507 मतों से आगे।

मतगणना का परिणाम:

– महेश जीना -7021
– गंगा पंचोली -5514
– जगदीश चंद्र -148
– नंदकिशोर -113
– पान सिंह -99
– शिव सिंह रावत -258
– सुरेंद्र सिंह -214
– नोटा -256

पांचवें चरण में भाजपा 1750 मतों से आगे।

मतगणना का परिणाम:

– महेश जीना -8789
– गंगा पंचोली -7030
– जगदीश चंद्र -187
– नंदकिशोर -129
– पान सिंह -173
– शिव सिंह रावत -307
– सुरेंद्र सिंह -249
– नोटा -309

छठवें चरण में भाजपा 2467 मतों से आगे।

मतगणना का परिणाम:

– महेश जीना -10777
– गंगा पंचोली -8310
– जगदीश चंद्र -286
– नंदकिशोर -146
– पान सिंह -205
– शिव सिंह रावत -347
– सुरेंद्र सिंह -317
– नोटा -376

सातवें चरण में भाजपा 3168 मतों से आगे। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए।

मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -13098
– गंगा पंचोली -9930
– जगदीश चंद्र -345
– नंदकिशोर -166
– पान सिंह -243
– शिव सिंह रावत -381
– सुरेंद्र सिंह -364
– नोटा -467

आठवें चरण में भाजपा 3966 मतों से आगे । इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए ।

मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -15539
– गंगा पंचोली -11573
– जगदीश चंद्र -399
– नंदकिशोर -182
– पान सिंह -260
– शिव सिंह रावत -399
– सुरेंद्र सिंह -434
– नोटा -514

नौवें चरण में भाजपा 4275 मतों से आगे । इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए ।

मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -17500
– गंगा पंचोली -13225
– जगदीश चंद्र -421
– नंदकिशोर -190
– पान सिंह -283
– शिव सिंह रावत -405
– सुरेंद्र सिंह -496
– नोटा -579

दसवें चरण में भाजपा 4028 मतों से आगे । इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए ।

मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -19111
– गंगा पंचोली -15083
– जगदीश चंद्र -440
– नंदकिशोर -193
– पान सिंह -299
– शिव सिंह रावत -422
– सुरेंद्र सिंह -542
– नोटा -639

11वें चरण में भाजपा 4395 मतों से आगे है। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए हैं।

मतगणना का परिणाम:

– महेश जीना -20961
– गंगा पंचोली -16566
– जगदीश चंद्र -473
– नंदकिशोर -202
– पान सिंह -335
– शिव सिंह रावत -447
– सुरेंद्र सिंह -598
– नोटा -693

ईवीएम में गड़बड़ी, कांग्रेसी भड़के

सल्ट उपचुनाव की पांचवें चरण की मतगणना के बाद दो मशीनों में अलग-अलग रीडिंग पर बखेड़ा खड़ा हो गया। कांग्रेसियों ने सत्तापक्ष पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल मतगणना कार्य रुक गया। करीब 25 मिनट से काउंटिंग बाधित रही।

गुस्साए कांग्रेसी मतगणना कक्ष से बाहर निकल कर सड़क पर बैठ गए। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय ने मीडियाकर्मियों को मतगणना कक्ष में जाने से रोक दिया। इससे स्थानीय मीडिया कर्मी भी भड़क उठे। उनका आरोप था कि बगैर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पहुंचे खास चैनलों के रिपोर्टरों को मतगणना कक्ष में जाने दिया गया। जबकि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट व दो वैक्सीन लगाये मीडियाकर्मियों को जाने से रोका गया।

नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव

उत्तराखंड में हाल ही में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव हुआ जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही साख दांव पर लगी हुई है। यह सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। सीट पर भाजपा ने उनके ही बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया और चुनाव प्रचार के दौरान हर मंच से सुरेंद्र जीना के नाम पर ही वोट मांगे।

नए मुख्यमंत्री तीरथ रावत के नेतृत्व में भाजपा यह सीट जीती और जनता की ओर से नेतृत्व परिवर्तन पर मुहर भी लग गई। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने इस चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उछाला और खुद को सल्ट की चेली प्रचारित किया था। गंगा पंचोली के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत की भी साख सल्ट के नतीजों के साथ जुड़ी हुई थी।गंगा पंचोली को टिकट दिलवाने में हरीश रावत की बड़ी भूमिका रही। अस्पताल में भर्ती होने से वह देर से चुनाव प्रचार में जुटे। ऐसे में हरीश रावत ने अस्पताल से ही सोशल मीडिया के जरिये गंगा के लिए वोट मांगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *