सल्ट उपचुनाव: 7वें चरण के बाद भाजपा के महेश जीना 3164 मतों से आगे

उत्तराखंड सल्ट उपचुनाव 2021: पोस्टल बैलेट भी जुड़े, सातवें चरण के बाद भाजपा 3168 मतों से आगे
दोपहर तक नतीजे आने का संभावना जताई जा रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही होने का अनुमान है।

कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली और भाजपा प्रत्याशी महेश जीना

अल्मोडा दो अप्रैल। उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा सीट के 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर कोविड नियमों का सख्त पालन किया जा रहा है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी और एजेंट अंदर जा पा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही होने का अनुमान है।

सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के प्रथम चरण की मतगणना का परिणाम :
– महेश जीना -2119 (भाजपा)
– गंगा पंचोली – 1509 (कांग्रेस)
– सुरेंद्र सिंह -54
– जगदीश चंद्र -42
– नंदकिशोर -13
– पान सिंह -26
– शिव सिंह रावत -18
– नोटा -67

दूसरे चरण में भाजपा 873 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम :
– महेश जीना -3890
– गंगा पंचोली -3017
– जगदीश चंद्र -88
– नंदकिशोर -36
– पान सिंह -59
– शिव सिंह रावत -43
– सुरेंद्र सिंह -113
– नोटा -147

तीसरे चरण में भाजपा 1254 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -5366
– गंगा पंचोली -4111
– जगदीश चंद्र -119
– नंदकिशोर -77
– पान सिंह -74
– शिव सिंह रावत -93
– सुरेंद्र सिंह -153
– नोटा -192

चौथे चरण में भाजपा 1507 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -7021
– गंगा पंचोली -5514
– जगदीश चंद्र -148
– नंदकिशोर -113
– पान सिंह -99
– शिव सिंह रावत -258
– सुरेंद्र सिंह -214
– नोटा -256

पांचवें चरण में भाजपा 1750 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -8789
– गंगा पंचोली -7030
– जगदीश चंद्र -187
– नंदकिशोर -129
– पान सिंह -173
– शिव सिंह रावत -307
– सुरेंद्र सिंह -249
– नोटा -309

कांग्रेस ने लगाया ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप

वहीं पांचवें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

छठवें चरण में भाजपा 2467 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना -10777
– गंगा पंचोली -8310
– जगदीश चंद्र -286
– नंदकिशोर -146
– पान सिंह -205
– शिव सिंह रावत -347
– सुरेंद्र सिंह -317
– नोटा -376

ईवीएम में गड़बड़ी,कांग्रेसी भड़के

सल्ट उपचुनाव की पांचवें चरण की मतगणना के बाद दो मशीनों में अलग-अलग रीडिंग पर बखेड़ा खड़ा हो गया। कांग्रेसियों ने सत्तापक्ष पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल मतगणना कार्य रुक गया है। करीब 25 मिनट से काउंटिंग बाधित है।

गुस्साए कांग्रेसी मतगणना कक्ष से बाहर निकल कर सड़क पर बैठ गए। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मीडिया कर्मियों को मतगणना कक्ष में जाने से रोक दिया। इससे स्थानीय मीडिया कर्मी भी भड़क उठे। उनका आरोप है कि बगैर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पहुंचे खास चैनलों के रिपोर्टरों को मतगणना कक्ष में जाने दिया गया। जबकि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट व दो वैक्सीन लगा चुके मीडिया कर्मियों को जाने से रोका गया।

सातवें चरण में भाजपा 3168 मतों से आगे है। अब पोस्टल बैलेट भी जुड़ गए हैं।

मतगणना का परिणाम:

– महेश जीना -13098
– गंगा पंचोली -9930
– जगदीश चंद्र -345
– नंदकिशोर -166
– पान सिंह -243
– शिव सिंह रावत -381
– सुरेंद्र सिंह -364
– नोटा -467

सल्ट विधानसभा सीट के पिछले नतीजे

साल – विजेता — मिले मत – रनरअप – मिले मत
2002 – रंजीत रावत(कांग्रेस) -11988-मोहन दीवान सिंह (भाजपा) – 8436
2007 – रंजीत रावत(कांग्रेस)-15190-दिनेश सिंह (निर्दलीय) – 8075
2012- सुरेंद्र जीना (भाजपा)-23956-रंजीत रावत(कांग्रेस) – 18512
2017 -सुरेंद्र जीना (भाजपा)-21,581-गंगा पंचोली (कांग्रेस) – 18,677

इस बार के प्रत्याशी

भाजपा- महेश जीना
कांग्रेस- गंगा पंचोली
सर्वजन स्वराज पार्टी- शिव रावत
उक्रांद समर्थित- पान सिंह
पीपीई डेमोक्रेटिव-नंद किशोर
उपपा-जगदीश चंद्र
निर्दलीय-सुरेंद्र सिंह

सल्ट के नतीजे को लेकर भाजपा आश्वस्त

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सल्ट उप चुनाव में होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा पूर्ण रूप से आश्वस्त है और भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी महेश जीना जीत दर्ज करेंगे। पार्टी अध्यक्ष ने दूरभाष पर जिलाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की।

उन्होंने मतगणना के दौरान सजग, सतर्क रहने और कोविड नियमों का पालन करने को कहा। कौशिक ने कहा कि भाजपा के विकास के ऐजेंडे को जनता ने समर्थन दिया और इसी कारण महेश जीना को आर्शीवाद देकर स्व.सुरेंद्र जीना को श्रदांजलि दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासपरक सोच के चलते उसे अन्य राज्यों में भी भारी सफलता मिल रही है। पांच राज्यो में पश्चिम बंगाल, आसाम, पांडुचेरी, केरल, तमिलनाडु में भाजपा निश्चित रूप से भारी बढ़त लेकर अपना परचम लहराएगी।

विधानसभा चुनाव के लिए बनेंगे, बिगड़ेंगे समीकरण

विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को जनादेश सामने आएगा और इससे तय होगा कि अर्श पर कौन होगा और फर्श पर कौन दिखेगा। मतपरिणाम यह भी बताएगा कि उपचुनाव में किसकी साख बची। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही इस उपचुनाव में अपनी साख दाव पर लगाई हुई है।

कोरोना के बीच हुए चुनाव में सल्ट में मतदाता इस बार मतदान के लिए भी कम ही बाहर निकले। इसे कोरोना का प्रभाव भी कहा गया, लेकिन सियासत में इसे मतदाताओं की खामोशी भी माना गया। मात्र छह माह के लिए जन प्रतिनिधि तय होना है।

मतदाताओं की इसी खामोशी को देखते हुए राजनीतिक दलों की धड़कन बढ़ी हुई है। कांग्रेस को अपनी प्रत्याशी गंगा पंचोली के पक्ष में सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी पर भरोसा है। दूसरी ओर, भाजपा को अपने प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में सहानुभूति के कार्ड का भरोसा है।

इस परिणाम से ही तय होगा कि आगे आ रहे विधानसभा चुनाव के लिए क्या रणनीति राजनीति दल अख्तियार करेंगे। ऊंट भजपा की करवट बैठा तो सरकार आने वाले समय में उप चुनाव की तैयारी कर सकती है और तीरथ सिंह रावत अपनी उपलब्धियां गिना सकते हैं। दूसरी ओर, ऊंट कांग्रेस की करवट बैठा तो विपक्ष के तेवर और तल्ख होंगे। इस उप चुनाव के परिणाम से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी खुद को जोड़ चुके हैं। हरीश कैंप पर भी इस उपचुनाव के परिणाम का असर पड़ेगा।

नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव

उत्तराखंड में हाल ही में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव है। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही साख दांव पर लगी हुई है। यह सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने उनके ही बड़े भाई महेश जीना को टिकट दिया है और चुनाव प्रचार के दौरान हर मंच से सुरेंद्र जीना के नाम पर ही वोट मांगे गए।

नए मुख्यमंत्री तीरथ रावत के नेतृत्व में अगर भाजपा यह सीट जीतती है तो जनता की ओर से नेतृत्व परिवर्तन पर मुहर भी लग जाएगी। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने इस चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उछाला और खुद को सल्ट की चेली के तौर पर प्रचारित किया था। गंगा पंचोली के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत की भी साख सल्ट के नतीजों के साथ जुड़ी हुई है।

गंगा पंचोली को टिकट दिलवाने में हरीश रावत की बड़ी भूमिका रही है। अस्पताल में भर्ती होने की वजह से वह देर से चुनाव प्रचार में जुटे। ऐसे में हरीश रावत ने अस्पताल से ही सोशल मीडिया के जरिये गंगा के लिए वोट मांगे थे। इस अपील का जनता पर कितना असर पड़ा यह रविवार को साफ हो जाएगा।

सल्ट विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर

कुल मतदाता- 95241
पुरुष मतदाता- 48682
महिला मतदाता-46559
सर्विस मतदाता-911
दिव्यांग मतदाता-561
मतदान स्थल- शहरी-0, ग्रामीण-136
मतदान केंद्र-शहरी-0, ग्रामीण-129
इस बार पड़े मत-43.28 प्रतिशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *