सोशल मीडिया पर लव जिहाद: पहचान खुलने पर बात बंद करी तो अली ने छात्रा को मारी गोली

दिल्ली में लड़की को गोली मारने वाला अरेस्ट:सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, बात बंद की तो हत्या का प्लान बनाया

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित अमानत उर्फ अरमान अली।
नई दिल्ली 01 सितंबर। दिल्ली पुलिस ने 16 साल की लड़की को गोली मारने वाले अरमान अली को गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। अली पर IPC की धारा 307 और 34 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में अरमान ने कहा कि 12वीं में पढ़ने वाली लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिसके कारण अरमान ने लड़की की हत्या का प्लान बनाया।

6 महीने से बात करना बंद किया, इस पर भड़का था अरमान

अरमान ने यह भी कबूल किया कि लड़की को मारने के लिए उसने बॉबी और पवन नाम के दो लड़कों को भी इस प्लान में शामिल किया जिसके बाद उसने गोली चलाई। गोली लगने से घायल लड़की को कंधे में चोट आई है लेकिन वह खतरे से बाहर है। बॉबी और पवन को घटना के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था। इन दोनों ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पिछले 6 महीनों से अरमान से बात करना बंद कर दिया था, जिससे अरमान गुस्से में था।

पिता का आरोप- लोग आरोपित को पकड़ने की जगह वीडियो बनाते रहे

साउथ दिल्ली की DCP बेनिता मैरी जयकर के मुताबिक अमानत का कहना था कि वह उस लड़की से प्रेम करने लगा था। पुलिस इन आरोपितों के पास दो देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस, खाली खोखा भी मिला है। इस बीच घटना के समय का CCTV भी पुलिस को मिला है। वहीं लड़की के पिता पीड़िता के पिता पंकज कुमार मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें यह आरोप लगाया था कि लोग अरमान को पकड़ने की जगह घटना का वीडियो बनाते रहे।

 

 

डरी हुई है बेटी, गिरफ्तारी की पुष्टि करने पुलिस स्टेशन जाएगा पिता

पिता ने यह भी कहा कि आरोपित ने 3-4 महीने पहले सोशल मीडिया पर मेरी बेटी से दोस्ती की थी। उसकी ID फर्जी थी। हमें इसके बारे में जुलाई में पता चला। मेरी बेटी इतनी डरी हुई है कि आधी रात को उठती है, घबरा जाती है। मुझे पता चला कि मास्टरमाइंड अली, कोई उसे अमानत अली कहता है, कोई अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है, मैं पुष्टि करने को पुलिस स्टेशन जाऊंगा।

पिता का दर्द– बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

संगम विहार में नाबालिग हिन्दू छात्रा को गोली मारने वाला अमानत अली गिरफ्तार (फोटो साभार: ANI/आज तक)

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (25 अगस्त, 2022) को दिल्ली के संगम विहार में एक छात्रा की गोली मार कर हत्या करने का प्रयास करने वाले अमानत अली को गुरुवार (1 सितंबर, 2022) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता नाबालिग है। अमानत अली सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में थे और पिछले 4-5 महीनों से उसका पीछा कर रहा था। दुमका में शाहरुख़ के अंकिता को जलाए जाने की खबर के बीच दिल्ली से ये घटना सामने आई थी।

साउथ दिल्ली की DCP बेनिता मैरी जयकर ने ANI को बताया, “25 अगस्त को 16 वर्षीय बच्ची को संगम विहार इलाके में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची ने बताया कि 3 अभियुक्त हैं, जिनमें से एक अमानत अली है। बच्ची पिछले 2 साल से अमानत को जानती थी, कुछ समय पहले उसने बातचीत बंद कर दी थी। स्थानीय सूत्रों और CCTV से पता चला कि बाकी के दो अभियुक्त बॉबी और पवन हैं।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि  तलाश कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अमानत अली का कहना है कि वह बच्ची से ‘प्रेम’ करता था। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद हुए हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना के वक्त लोग वीडियो बना रहे थे और उनकी बेटी को बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि बच्ची इतनी डरी हुई है कि किसी का हॉर्न भी बजता है तो चौंक कर उठ जाती है।

लड़की के कंधे में गोली लगी है। पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी को गोली लगी थी और वो रो रही थी, उनकी पत्नी चीख रही थीं, तब कोई मदद को नहीं आया और सब वीडियो बनाते रहे। अमानत अली मोहल्ला का आवारा लड़का है। इंस्टाग्राम और फिर स्कूल जाते वक्त लड़की का पीछा करता था। अमानत अली की शिकायत भी पुलिस में दी गई थी। इसी कारण लड़की ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। शाम साढ़े 3 बजे उसने पीड़िता को गोली मार दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *