लव जिहाद : इमरान ने राजू बन नीतू से लिए फेरे, आयशा से निकाह,अब तीसरी के फ़िराक़ में

पीड़ित नीतू और आयशा पुलिस थाने में

दो पत्नियों को छोड़ने के बाद तीसरी के चक्कर में:हिंदू बन मंदिर में फेरे तो दूसरी से मुस्लिम बता किया निकाह, दोनों को छोड़ा दर-दर भटकने

दो बीवियों को मार-पीटकर दरबदर करने के बाद एक युवक अब तीसरी शादी रचाने की तैयारी में है। यह अजीबोगरीब मामला जोधपुर का है। मामला तब सामने आया, जब आरोपित युवक की दोनों पत्नियां एकसाथ प्रताप नगर थाने में पहुंचीं और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपित अब भागा हुआ है।

धोखे में रखकर एक से राजू बनकर की शादी तो दूसरी से इमरान बन किया निकाह

दोनों पत्नियों ने आरोप लगाया है कि आरोपित युवक ने एक से राजू बनकर शादी की। वहीं, दूसरी युवती से इमरान बनकर निकाह किया। अब आरोपित तीसरी शादी करने जा रहा है। दोनों का कहना है कि पहले हमे धोखे में रख शादी की। फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति दोनों महिलाओं को छोड़ चुका है। अब तीसरी महिला का जीवन खराब करने जा रहा है, इसलिए उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। प्रताप नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

आरोपित

पहली शादी 2011 में की,दूसरी 2021 में,अब दोनों को छोड़ा

दोनों महिलाओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपित ने 2011 में खुद को हिंदू बताकर शादी रचाई। उसके बाद 29 जुलाई 2021 को मुस्लिम बनकर मुस्लिम लड़की से शादी की। अब यह बदमाश दोनों को छोड़कर जा चुका है। दोनों ही युवतियां दर-दर भटकने को मजबूर हैं। दोनों ने बताया कि आरोपित दुकान चलाता है। लेकिन वहां भी नहीं मिला।

हिंदू युवती ने बताया कि मंदिर में लिए थे फेरे, बाद में मारपीट कर घर से निकाला

हिंदू युवती नीतू ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ 2011 में मंदिर में फेरे लिए थे। शादी के कुछ समय बाद इमरान उसे मारने- पीटने लगा। घर से निकाल दिया। वो भी वापस नहीं गई। कई दिनों बाद उसे पता चला कि इमरान किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस दौरान इमरान ने मुस्लिम लड़की आयशा से निकाह कर लिया। उसके साथ रहने लगा। लेकिन कुछ दिनों बाद वह उसके साथ भी मारपीट करने लगा। फिर घर से निकाल दिया। इस दौरान आयशा को नीतू के बारे में भी पता चला।

आयशा से किया निकाह।

तीसरी शादी की कोशिश पर युवतियों ने पुलिस से लगाई गुहार,आरोपित की तलाश

आयशा ने 10 नवंबर थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस जब इमरान के बारे में जांच करने पहुंची तो पता चला कि वह इस शहर में नहीं है। मामले में पुलिस के आगे कोई कार्रवाई नहीं करने पर रविवार को दोनों महिलाएं सामने आई। दोनों युवतियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस इमरान की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *