इजरायल-हमास युद्ध से प्रभावित होंगी अडाणी समेत दर्जनभर कंपनियां

Israel Hamas War Impact On Gautam Adani Port And India Trade Know All Details Here
इजराइल हमास युद्ध से इन कंपनियों पर पड़ेगा असर, अडानी को लग सकता है झटका!
Israel-Hamas war: इजराइल-हमास युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ने और सोने के दाम गिरने की आशंका है। इससे अडानी ग्रुप पर असर पड़ सकता है क्योंकि उन्होंने इजराइल में डील की है। इजराइल के कुछ कंपनियों के साथ हाल ही में भारतीय आईटी कंपनियों ने भी समझौता किया है। इससे आईटी सेक्टर पर भी असर पड़ सकता है। भारत के महत्वाकांक्षी यूरोप तक आर्थिक कारीडोर (IMEC) पर शुरू होने के पहले ही तुषारापात हो गया लगता है।

मुख्य बिंदु

इजराइल-हमास युद्ध में कई देश प्रभावित हो सकते हैं
युद्ध के चलते कच्चे तेल के दाम बढ़ने की आशंका है
भारत में लगातार गिर रहे सोने के भाव फिर बढ़ सकते हैं
युद्ध के कारण कच्चे तेल और सोने के दाम बढ़ सकते हैं, Adani कंपनी पर इसका असर

नई दिल्ली 08 अक्टूबर: इजराइल हमास युद्ध (Israel-Hamas war) अब भी जारी है। इससे दुनिया के कई देश प्रभावित हो सकते हैं, खासकर वो जिनका कारोबार Israel (इजराइल) में होता है। शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि इस युद्ध की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ने की आशंका है, जो महंगाई की मार झेल रहे भारत के लिए काफी चिंताजनक होगा। वहीं,कुछ दिन पहले गिरे सोने के दाम भी बढ़ सकते हैं।

Adani की कंपनी पर पड़ेगा असर

सबसे ज्यादा असर अडानी ग्रुप के ऊपर पड़ सकता है, क्योंकि अडानी ने हाल ही में Israel (इजराइल) में एक डील की थी। गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani ports) ने पिछले साल एक टेंडर जीता था। हालांकि, यह एक जॉइंट वेंचर था। अडानी पोर्ट्स और इजराइल की कंपनी गैदोत ग्रुप ने हाइफा पोर्ट के प्राइवेटाइजेशन का टेंडर हासिल किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 1.8 बिलियन डॉलर के आसपास थी और इसमें अडानी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत के करीब बताई जाती है। हाइफा पोर्ट शिपिंग कंटेनरों में इजराइल का सबसे बड़ा पोर्ट माना जाता है। अब युद्ध जैसी स्थिति में अडानी के शेयर पर इसका असर पड़ सकता है।

  IT सेक्टर में भी आ सकती है मुनाफावसूली

आईटी कंपनियों का कारोबार दुनियाभर में होता है। INFOSYS, HCL TECH, TCS ने तो हाल में ही Israel (इजराइल) की कई कंपनियों के साथ करार किया है। इन्फोसिस ने तो इजराइल की कंपनी Panaya(पनाया) $200 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इसलिए आईटी के शेयरों पर इस युद्ध का असर पड़ सकता है। हालांकि, अगले हफ्ते आईटी कंपनियों के रिजल्ट की शुरुआत भी हो रही है। TCS के 11 अक्टूबर, HCL TECh के 12 अक्टूबर और INFOSYS के 12 अक्टूबर को रिजल्ट आएंगे।

सोने के दाम बढ़े तो आभूषण कंपनियों को होगा नुकसान

सोने के दाम बढ़ने पर गोल्ड से जुड़ी कंपनियों को नुकसान हो सकता है। TITAN, KALYAN JWELLERS, SENCO GOLD जैसी कंपनियों ज्वैलरी सेगमेंट में काम करती हैं, क्योंकि गोल्ड इनके लिए रॉ मटिरियल होता है।

रेलवे की कंपनियों पर भी असर

अभी G-20 सम्मेलन में रेलवे कॉरिडोर बनाने की घोषणा हुई थी, जिसे India-Middle East-Europe corridor भी कहा गया। इस कॉरिडोर को भी इजराइल से होकर गुजारने का प्लान है। G-20 की न्यूज के बाद रेलवे शेयरों में काफी तेजी आई थी। अभी इस खबर का असर RVNL, IRFC, RITES, RAILTEL जैसी रेलवे से जुड़ी कंपनियों पर पड़ सकता है।

IMEC प्रोजेक्ट शुरू होने के पहले ही ओलों की बरसात

जी 20 में घोषित भारत के मध्य पूर्व से यूरोप तक प्रस्तावित आर्थिक कारीडोर तो अभी शुरू ही नहीं हुआ और ये बाधा सामने आ गई। चीन के सी पैक के जवाब में बने इस भारत -मध्य पूर्व – यूरोप आर्थिक कारीडोर (IMEC) को लेकर अमेरिका भी उत्साहित था। अब युद्ध फैलता है तो इस प्रोजेक्ट को भारत को भूल जाना होगा। इससे मध्यपूर्व के मुस्लिम देश भी लाभान्वित हो रहे थे। लेकिन अब वे इस युद्ध में पार्टी बनेंगें। तब वहां निर्माण कार्य असंभव होगा। भारत ने खुद इसराइल का समर्थन करने का फैसला किया है। चीन, पाकिस्तान और तुर्किये जरूर इस स्थिति से खुश हैं।

ड्रोन वाली कंपनियों के लिए अच्छी खबर

ड्रोन सेक्टर में काम करने वाली भारतीय कंपनियों को थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि इंडिया में आने वाले ज्यादातर ड्रोन इजराइल से ही आते हैं। युद्ध जैसे हालात होने से भारतीय कंपनियों को इसका फायदा हो सकता है। ZEN TECHNOLOGIES, IDEAFORGE जैसे शेयरों पर इंपेक्ट आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *