जिहाद को दोस्ती: सहारे के नाम पर सिख दोस्त की विधवा का धर्मांतरण, निकाह, बच्चों का खतना

 

सिख विधवा के पति का दोस्त था महफूज, सहारा देने के नाम पर धर्मांतरण करा किया निकाह; दो बेटों का भी करा दिया खतना,रामपुर में सिख महिला के धर्मांतरण में तीन गिरफ्तार (साभार: एएनआई/ट्विटर)

धर्मांतरण प्रकरण : महिला को बिलासपुर गुरुद्वारे भेजा, बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

शाहबाद (रामपुर)14जून। क्षेत्र में विधवा महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने और महिला के दोनों बच्चों का खतना कराने का मामला सामने आया था। इसमें रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को बिलासपुर के एक गुरुद्वारे भेज दिया है, जबकि महिला के दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी और इमाम की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरूआ निवासी महफूज ट्रक ड्राइवर है। उसकी दोस्ती उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी ट्रक ड्राइवर से हो गई थी। आठ मई को एक सड़क हादसे में बाजपुर निवासी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उसके परिवार को सहारे की जरूरत थी। उसकी पत्नी को महफूज अपने गांव ले आया, जिसके बाद महिला के दोनों बच्चों को भी गांव बुला लिया। महिला ने बताया कि ग्यारह जून को उसका धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह करा दिया गया था। आरोप है कि आरोपित महफूज के पिता अंजार और मां मुमताज ने विधवा महिला से कहा कि साथ में आए दोनों बच्चों का जब तक खतना नहीं हो जाता, तब तक वह महिला को घर में नहीं रहने देंगे। इसके बाद दोनों बच्चों का खतना करा दिया गया। धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने आनन-फानन में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, जिसमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपित महफूज और इमाम फरार हैं। पुलिस ने महिला को बिलासपुर के एक गुरुद्वारे के सुपुर्द कर दिया है। उसके दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इंस्पेक्टर शिवचरन ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान कुछ धाराएं बढ़ाईं जाएंगीं।

असल में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बेरुआ गाँव से धर्मांतरण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था । एक सिख महिला की पति की मौत के बाद महफूज ने सहारा देने के नाम पर धर्मांतरण कर उसके साथ निकाह कर लिया। इतना ही नहीं ,उसके दोनों बेटों का खतना भी करवाया। मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

महफूज पीड़ित महिला हरजिंदर कौर के पति का दोस्त था। रिपोर्ट के मुताबिक घटना शाहाबाद क्षेत्र की है। इस मामले में सेफनी चौकी के इंचार्ज प्रवीण कटियार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शनिवार 12 मई 2021 की रात इस घटना की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस गाँव पहुँची तो एक चरपाई पर हरजिंदर और दूसरे पर उसके दो बेटे लेटे हुए थे जिनका खतना कराया गया था। उसका बड़ा बेटा 12 तो छोटा 10 साल का है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2021 को उसके पति का उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। इसके बाद सहारा देने के नाम पर उसके पति का दोस्त महफूज उसे अपने गाँव ले आया। यहाँ उसने महिला का धर्म परिवर्तन कराने के लिए उससे निकाह कर लिया। उसका नाम हरजिंदर कौर से बदलकर गुलिस्ता रख दिया। महिला आरोपित को 2-3 सालों से जानती है। उसके दोनों बेटों का भी खतना कराने के बाद एक का नाम फरमान और दूसरे का अनस रख दिया।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि शाहाबाद के बेरुआ गाँव में एक महिला को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। आरोपित उसे बाहर से लाए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *