आनर किलिंग: मस्जिद से निकलते आरिफ़ की गोली मारकर हत्या, तौसीफ ने बेटी को भी मारी गोलियां

मेरठ में ऑनर किलिंग:मस्जिद के बाहर बेटी के प्रेमी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, बेटी के सीने में भी दागी 2 गोलियां…हालत नाजुक
मेरठ 02 जुलाई।मेरठ में वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के प्रेमी की मस्जिद के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। आरोपित यहां भी नहीं माना और सीधे तमंचा लेकर अपने घर पहुंचा। जिसके बाद घर में आरोपी ने अपनी बेटी को भी निशाना बनाया और गोलियां चला दी। 16 साल की लड़की को 2 गोली लगी है, जिसकी हालत नाजुक है। जबकि लड़की के प्रेमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से पूरे पूरे गांव में सनसनी मची हुई है।

नमाज पढ़कर लौट रहा था प्रेमी, लड़की के पिता ने हत्या कर दी

यह सनसनीखेज वारदात मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के बधोली गांव की है। गांव निवासी आरिफ (18 वर्ष) पुत्र मोहम्मद आस मोहम्मद का अपने ही गांव की रहने वाली सोनी (16 वर्ष) पुत्र मोहम्मद तौसीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले लड़की के पिता को इस बात की भनक भी लग गई थी। जहां लड़की के पिता तौसीन ने अपनी बेटी को धमकी दी कि यदि घर से बाहर भी निकली तो अंजाम ठीक नहीं होगा। शुक्रवार रात आरिफ गांव में ही मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। जैसे ही आरिफ नमाज पढ़कर मस्जिद के बाहर गेट पर आया। तभी पहले से खड़े लड़की के पिता तौसीन ने तमंचे से गोली चला दी। पहली गोली आरिफ के सीने में मारी, खून से लथपथ आरिफ जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपी ने तमंचे से दूसरी गोली चलाई और आरिफ की मौके पर ही हत्या कर दी।

अपनी बेटी को मारी 2 गोलियां, हालत नाजुक

आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में चिप गए। उसके बाद आरोपी तौसीन अपने घर पहुंचा और धमकी देते हुए कहा अपनी बेटी को भी जिंदा नहीं छोड़ेगा। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते आरोपी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी सोनी के सीने में भी तमंचे से गोली दाग दी। घायल बेटी को दूसरी और गोली मारी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए घर से चला गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

CO फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

CO किठौर बृजेश सिंह घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। जहां खरखोदा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल लड़की सोनी की भी हालत नाजुक बनी हुई है। CO का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। और इस संबंध में परिवार के लोगों से भी जानकारी की जा रही है। लड़की के पिता ने पहले आरिफ की हत्या की और उसके बाद अपनी अपनी बेटी को गोली मारी है। लिखित शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *