एक साल में पांच भारत रत्न,नियम क्या कहता है?

How Many People Can Be Awarded Bharat Ratna In A Year Know The Rules
Bharat Ratna: लोग उठा रहे सवाल कैसे एक ही साल में 5 लोगों को दे दिया भारत रत्न, जानिए क्या कहते हैं नियम
बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के ऐलान के बाद पीएम मोदी आज तीन और हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब तक इस साल पांच लोगों को भारत रत्न देने की ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में अब कई लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या एक साल में पांच हस्तियों को भारत रत्न दिया जा सकता है? आइए जानते हैं।

मुख्य बिंदु

केंद्र सरकार ने इस साल पांच महानुभावों को भारत रत्न देने की घोषणा की
पांच महानुभावों को भारत रत्न पर उठ रहे सवाल
जानिए एक साल में कितने महानुभावों को मिल सकता है भारत रत्न

नई दिल्ली 09 फरवरी 2024: केंद्र सरकार ने साल 2024 की शुरुआत में ही कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी , पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की है। कुल मिलाकर अभी तक इस साल में पांच महानुभावों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा हुई है। भारत रत्न की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने तांता लग गया लेकिन उन सभी बधाईयों और शुभकामनाओं के बीच कुछ लोग एक साल में 5 लोगों को भारत रत्न देने पर सवाल उठा रहे हैं ? इसके साथ ही कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि एक साल में कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है।

एक साल में कितने लोगों को मिल सकता है भारत रत्न? 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार एक साल में अधिकतम तीन लोगों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि इस साल 2024 में भारत रत्न के लिए पांच लोगों के नाम की घोषणा की गई है। ऐसे में अब सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं या फिर इन 5 हस्तियों में से कुछ को 2024 से पहले के किसी वर्ष में सम्मानित करने का फैसला किया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

भारत रत्न देने के नियम

किसे दिया जाता है भारत रत्न
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये पुरस्कार उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है जिनके फैसलों या कार्यों से देश का विकास हुआ हो। बता दें कि देश का पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को दिया गया था।

किन- किन साल नहीं दिया गया भारत रत्न
भारत रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये पुरस्कार हर साल किसी को नहीं दिया जाता है। अब तक साल 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70,1972-74,1977-79,1981,1982,1984-86, 1993-96,2000,2002-08,2010-13,2020-22 और 2023 में भारत रत्न किसी को भी नहीं दिया गया।

1999 में चार महानुभावों को मिला था भारत रत्न
1999 में जब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब भारत में एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न दिए गए थे। उस साल तीन नहीं, चार बड़े महानुभावों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *