परीक्षणाधीन इलेक्ट्रिक वाहन दुर्घटना में दो वन्याधिकारियों समेत चार की मौत,एक अफसर डूबी

ऋषिकेश में बड़ी दुर्घटना,वन्याधिकारियों का वाहन नहर में गिरा- पांच की मौत
ऋषिकेश आठ जनवरी 2024। उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी दुर्घटना की खबर है। बताया गया है कि वन्याधिकारियों की गाड़ी पेड़ और पैराफीट से टकरा गई जिसमें अधिकारी और वाहन कंपनी के कर्मचारी छिटक कर इधर-उधर गिर गये। एक महिला अधिकारी नहर में छिटक कर गिर गई। उनका समाचार लिखे जाने तक भी कुछ पता नहीं है। परीक्षणाधीन इलेक्ट्रिक वाहन में सुरक्षा के उपाय नहीं थे। वह अभी पंजीकृत भी नहीं था और उसकी यात्री क्षमता कितनी थी और उसमें कितने लोग बैठे थे,यह भी साफ़ नहीं है। इस दौरान दो अफसरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना टायर फटने पर वाहन अनियंत्रित होने से हुई या पेड़ और पैराफीट से टकराते टायर फटा, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जानवरों के रेस्क्यू के लिए आए एक नए इंटरसेप्टर वाहन की टेस्टिंग के दौरान यह इंटरसेप्टर वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद चीला शक्ति नहर की सुरक्षा दीवार से जा टकराया। दुर्घटना में रेंज अधिकारी तथा उप रेंज अधिकारी सहित चार की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

शाम 5 बजे के करीब हुई दुर्घटना

दुर्घटना में राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्य जीव प्रतिपालक सुश्री आलोकी चीला नहर में गिरकर लापता हो गई। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। सभी घायलों को ऋषिकेश पहुंचाया गया है। मृतक वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में उप सचिव आइएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं।

घटना सोमवार सायं पांच बजे उसे तब हुई जब राजा जी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से एक परीक्षणाधीन इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन में बैठकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उसकी टेस्टिंग लेने चीला बैराज मार्ग पर आ रहे थे। चीला जल विद्युत गृह से कुछ आगे शक्ति नहर पर आकर यह वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया,वहां पहले वाहन एक पेड़ से टकराया जिससे इसमें सवार कुछ लोग छिटक कर बाईं और खाई में जा गिरे।

पेड़ से टकराने के बाद हुई दुर्घटना

पेड़ से टकरा कर यह वाहन चीला शक्ति नहर की ओर बने पैराफिट से जा टकराया, जिसमें वन्य जीव प्रतिपालक सुश्री आलोकी चीला नहर में जा गिरी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार), सैफ अली खान (पुत्र खलील उल रहमान) और कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायलों में हिमांशु गोसाई (पुत्र गोविंद सिंह ,वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष, चालक) शामिल हैं। वहीं वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस तरह वाहन में चार मृतक, पांच घायल और एक लापता,इस तरह कुल10 लोग सवार थे। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने चीला शक्ति नहर में एक महिला और एक पुरुष को बहते देखा है। इस तरह सवार 11 थे तो सवाल वाहन की क्षमता का भी उठेगा।

पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम चीला शक्ति नहर में लापता की तलाश में जुटी है। वन विभाग के मुताबिक मृतक कुलराज सिंह तथा अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। यह दोनों अपने साथ ही वाहन का ट्रायल करा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *