पर्यावरण रक्षण गोष्ठी में कुंभ को 101 सूती थैले

*पर्यावरण रक्षण विषय पर आयोजित गोष्ठी में १०१ सूती कपड़े के थैले किए समर्पित*

देहरादून 28 मार्च। पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन डॉक्टर सुधा रानी पाण्डेय (पर्यावरण प्रांतीय मातृ शक्ति प्रमुख) के मोहित नगर, देहरादून स्थित आवास पर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर क्षमा कौशिक (सेवानिवृत्त वरिष्ठ समन्वयक श्री गुरु राम राय) ने विशेष प्रयास से विभिन्न महिलाओं का सहयोग लेकर डॉक्टर सुधा रानी पाण्डेय के मार्गदर्शन से १०१ सूती कपडे के थैले विचार गोष्ठी में कुंभ में भेजने हेतु प्रदान किए । डॉक्टर क्षमा कौशिक विभिन्न महिला समूहों को साथ लेकर वर्तमान में विभिन्न सामाजिक कार्य कर रहीं है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वो आगे भी पर्यावरण में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगी जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध रहे।

डॉक्टर सुधा रानी पाण्डेय ने पर्यावरण की रक्षा में महिलाओं के विशेष योगदान पर अपना संबोधन दिया।

महानगर उत्तर पर्यावरण संयोजक डॉक्टर भवतोष शर्मा ने पर्यावरण में कपड़े के थैले के महत्व और जल संरक्षण पर अपनी बात कही।

महानगर दक्षिण के पर्यावरण संयोजक जगदम्बा नौटियाल ने इको ब्रिक, वृक्षारोपण पर अपना संबोधन दिया।

महानगर दक्षिण सोशल मीडिया प्रमुख रमेश रावत ने रसोई की बगिया के माध्यम से घर के अपशिष्ट से खाद बनाने की विधियां बताई। उन्होंने सोशल मीडिया का पर्यावरण रक्षण में महत्व भी विस्तार से बताया।

श्री राधेश्याम कौशिक ने पर्यावरण में सभी से मिलकर कार्य करने को कहा कि जिससे पर्यावरण रक्षा का स्थायी समाधान होगा।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न इको ब्रिक्स भी रखी । कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि राणा, दिव्या राणा एव बड़ी संख्या में बच्चे भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने चंदन का प्रयोग करते हुए पर्यावरण रक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *