आर्थिक सर्वेक्षण: प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष आय बढ़ी 10%, उपद्रव से विपक्ष दिनभर को निलंबित

 

 सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश, उपद्रव को विपक्ष के सदस्य एक दिन को निलंबित

उत्तराखंड में बजट सत्र का आगाज सोमवार से हो गया है। सोमवार को राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 16 पन्नों के अभिभाषण में धामी सरकार के भावी विकास का विजन रखा था। सत्र में धामी सरकार 15 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी।

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन विधायी कार्य के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। वहीं, कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने तीखा रूख अपनाया। सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भी सदन में खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कुछ सदस्यों ने टेबल भी तोड़ दी और रूल बुल भी फाड़ दी। इसके चलते उन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। वहीं, भोजन अवकाश के बाद भी कांग्रेस विधायकों ने सदन में खूब हंगामा किया। विपक्ष के व्यवहार से नाराज विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती खंडूड़ी सदन की कार्रवाई से उठ कर चली गईं।वहीं, पांच बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश

इससे पहले सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश की जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंच गई है। वहीं, प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

 आर्थिक सर्वेक्षण के विशेष बिंदु

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7.08 प्रतिशत अनुमानित है। जो कि 2021-22 में थी 7.05 प्रतिशत थी।
जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ रूपए पहुंची जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी।
प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.33 लाख पहुंचीं जो कि गत वर्ष 2.05 लाख अनुमानित थी।
प्रति व्यक्ति आय में 10.05 प्रतिशत की हुई वृद्धि।

कांग्रेसियों ने हाथों में गन्ना लेकर किया प्रदर्शन

मंगलवार को कांग्रेस विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और विधायकों ने गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया।  पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *