खुराफात:बुली बाई एप में इस्तेमाल हुआ उत्तराखंड की बच्ची का फेक ट्वीटर एकाउंट,बंदी

बुली बाई ऐप केस की मास्टरमाइंड 18 साल की लड़की:मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के रूद्रपुर से पकड़ी आरोपी, बेंगलुरु से पकड़ा गया इंजीनियर कोर्ट ने रिमांड पर सौंपा

मुंबई 04 जनवरी।’बुली बाई ऐप’ पर मुस्लिम महिलाओं की बोली लगवाने की मास्टरमाइंड मात्र 18 साल की लड़की निकली है। मुंबई पुलिस ने आरोपित श्वेता सिंह को उत्तराखंड के रूद्रपुर से अरेस्ट किया है। उत्तराखंड पुलिस हेडक्वार्टर के हवाले से ANI न्यूज ने बताया कि श्वेता को गिरफ्तार करने वाली मुंबई पुलिस की टीम फिलहाल रूद्रपुर में ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद बुधवार को उसे मुंबई लाया जाएगा।

उधर, इस मामले में बेंगलुरु से गिरफ्तार 21 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल झा को मुंबई के बांद्रा मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया है। तकरीबन आधे घंटे की सुनवाई के बाद आरोपित को 10 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है। झा बिहार का रहने वाला है।

तीन अकाउंट हैंडल कर रही आरोपित महिला

मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपित युवती ‘बुली बाई’ ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। सह आरोपित विशाल कुमार ने ‘Khalsa supremacist’ के नाम से खाता खोला।

मुख्य आरोपित युवती और विशाल झा दोनों अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक दोनों नाम बदल कर सोशल मीडिया में अकाउंट चलाते थे। इन्होंने सिख संगठनों के नाम से कुछ अकाउंट खोल रखे थे। साइबर सेल की टीम इन सोशल अकाउंट की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने भी शुरू की जांच

ऐसे सामने आया मामला

यह मामला सबसे पहले 1 जनवरी को सामने आया था। आरोपियों ने कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को एडिट कर GitHub प्लेटफॉर्म पर बने ‘बुली बाई ऐप’ पर ऑक्शन के लिए डाला था। इसमें उन महिलाओं को टारगेट किया गया था, जो सोशल मुद्दों पर सक्रिय थीं। इनमें कुछ महिला जर्नलिस्ट, एक्टिविस्ट और लॉयर शामिल हैं।

मुंबई में दर्ज हुई थी FIR

इसके बाद वेस्ट मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन में इस मामले में रविवार को दिन में अज्ञात आरोपित के खिलाफ IT एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस ने इस FIR में IPC की धारा 153-ए (धार्मिक आधार पर दो समुदायों के बीच भेदभाव को बढ़ाना), 153-बी (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की कोशिश करना), 354-डी (पीछा करना), 509 (महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने की नीयत वाले शब्द या व्यवहार का उपयोग करना) और 500 (आपराधिक मानहानि) को शामिल किया है। साथ ही IT एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में आपत्तिजनक मटेरियल पब्लिश करना या भेजना) भी शामिल की गई है।

पुलिस ने डेवलपर की जानकारी मांगी

दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह डॉजी एप्लिकेशन (dodgy application) के डेवलपर के बारे में गिटहब प्लेटफॉर्म से जानकारी मांगी है। वहीं, ट्विटर से अपने प्लेटफॉर्म पर संबंधित कंटेंट को ब्लॉक करने और हटाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने ट्विटर से ऐप के बारे में सबसे पहले ट्वीट करने वाले अकाउंट हैंडलर के बारे में भी जानकारी मांगी है।

अनाथ है कथित मास्टरमाइंड बच्ची

*कोतवाली रुद्रपुर* ने अवगत कराया है कि आज चार जनवरी 2021 को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 14 निवासी कुमारी श्वेता सिंह (पुत्री अनन्त पाल उम्र 18 वर्ष ) को मुंबई पुलिस द्वारा वेस्ट साइबर थाना में पंजीकृत अभियोग संख्या 01/2022 धारा 153 A,153B 295A,509, 500,354D ipc 67 IT Act बनाम अज्ञात ट्विटर धारक में हिरासत में लेकर उसका ट्रांज़िट रिमांड लेकर कोतवाली रुद्रपुर मे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हुआ है कि पहली जनवरी 2021को उक्त द्वारा मुस्लिम महिला के सम्बन्ध में आपत्तिजनक टिपड़ी व पोस्ट ट्विटर(बुली बाई एप्प) के माध्यम से पोस्ट की गई थी.।

उक्त संदर्भ में लड़की से की गई पूछताछ से ज्ञात हुआ कि लड़की के पिता आनंदपाल सिंह Acamai सोलर नामक कंपनी रुद्रपुर में कार्यरत थे जिनकी मई 2021 में कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है तथा माता का देहांत वर्ष 2011 में कैंसर से हो गया था। इसके घर में तीन बहनें इसमें मनीषा बीकॉम तृतीय वर्ष वर्ष कॉलेज रुद्रपुर, श्वेता सिंह स्वयं रेनबो स्कूल से इंटर पास करके परीक्षा की तैयारी कर रही है तथा छोटी बहन योगिता सिंह नवोदय में कक्षा दसवीं में अध्यनरत है । छोटा भाई यशपाल रेनबो स्कूल में कक्षा 8 में अध्यनरत है। इनके घर का खर्चा वात्सल्य योजना में ₹3000 तथा acamay कंपनी से लगभग ₹10000 इन्हें मिलता है ।ज्ञात हुआ कि श्वेता सिंह ट्विटर में नेपाली लड़के Giyou की दोस्ती जिसके द्वारा अपना टि्वटर अकाउंट छोड़ने की बात कहकर श्वेता सिंह का फेक अकाउंट (doc.acct) बनाने को कहा गया तथा उसका लॉगइन आईडी मांगा गया था जिसके माध्यम से श्वेता सिंह के infinitude07 ट्विटर अकाउंट को परिवर्तित कर ZATTkhalsa7 नाम से नया अकाउंट बना दिया गया ।उक्त अकाउंट के माध्यम से Bulli bai app मैं मुस्लिम महिलाओं की बोली की कार्रवाई की गई।उक्त प्रकरण में बैंगलोर से विशाल (उम्र 21 वर्ष) नामक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *