मोदी ने बदली राजनीतिक संस्कृति और तौर-तरीके: नड्ढा

 *भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी  विजय संकल्प रैली में किया प्रतिभाग।*

* 10 सालों में प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल-ढाल, तौर तरीके बदले : जे.पी. नड्डा।*

*उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने रखा हमेशा मुख्य धारा में :  जे.पी. नड्डा।*

*यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने में नंबर वन रहा उत्तराखंड: जे.पी. नड्डा।*

*गठबंधन बावजूद  विपक्षियों में मतैक्य नही: जे.पी. नड्डा।*

*उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा पहुचेगी देश के कोने-कोने में : मुख्यमंत्री।*

*उत्तराखंड का मूल स्वरूप किसी भी कीमत पर न होने देंगें खराब : मुख्यमंत्री।*

*कांग्रेस के काले कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी : मुख्यमंत्री।*

मसूरी 15 अप्रैल 2024 ।  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी चौक, मसूरी (देहरादून) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी इस लोकसभा क्षेत्र से माला राज्यलक्ष्मी शाह को जीताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का चुनाव है। *उन्होंने कहा कि 10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी थी। सामान्य जन भी बोलता था कि राजनीति से कुछ नही बदलेगा, जैसा चल रहा है वैसा चलेगा, यहां कुछ बदलने वाला नहीं है…!*
10 सालों में प्रधानमंत्री ने *राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल ढाल, तौर तरीका बदला है।* इसके साथ प्रधानमंत्री ने *राजनीति की दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है।*

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कठोर फैसला लेते हुए कोरोना काल में सख्त लॉकडाउन लगा दो महीने में देश को कोरोना से लड़ने को तैयार किया गया। मोदी जी ने कहा कि जान भी है और जहान भी है। हमारे देश में पहले दवाइयां आने में कई – कई साल लग जाते थे। परंतु कोरोना के 9 महीने बाद, भारत में 2 वैक्सीन बनीं। 220 करोड़ डबल डोज लगाकर कोरोना से लड़ने हेतु देश तैयार हुआ। *भारत में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज वैक्सीन प्रोग्राम हुआ।* आज के भारत ने 100 देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और 48 देशों को तो मुफ्त में वैक्सीन पहुंचाई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लगभग 3 लाख से ज्यादा गांव सड़क से जोड़े  गये। पहले महिलाएं कई किलोमीटर दूर से पानी लाती थी। आज सबके घर में पानी आ रहा है, शौचालय भी बन गए हैं और बड़े बड़े टैंक भी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में लगभग 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा नि:शुल्क दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो में 70 साल से ऊपर हर वर्ग के व्यक्ति को आयुष्मान भारत का लाभ दिए जाने की बात है। संकल्प पत्र में किन्नर समाज को भी आयुष्मान भारत से जोड़ने की बात है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरा कर वन रैंक वन पेंशन लागू की गई है। देश में 1 लाख करोड़ रूपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उत्तराखंड में 3500 करोड रूपए ओ.आर.ओ.पी के माध्यम से 1 लाख 26 हज़ार सैनिकों को दिये गये हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहाड़ो के बॉर्डर एरिया में 10 सालों में डबल लेन रोड़,ऑल वेदर रोड,डबल लेन पुल समेत 13525 किलोमीटर निर्माण हुआ है। उत्तराखंड के 22 प्रोजेक्ट में 947 किलोमीटर की सड़क बनी है। बॉर्डर में सड़कों के निर्माण से विकास आगे बढ़ाया जा रहा हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा ने कहा कि *उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य धारा में रखा है। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा के साथ सोच भी बदली। प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है।*वाइब्रेंट विलेज में इन गावों का विकास हो रहा है जिसमे 51 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए हैं,  इनके विकास हेतु 758 करोड़ रूपए खर्च होंगे। चार धाम सड़क निर्माण हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन पहुंचाई जा रही है। केदारनाथ  पुनर्निर्माण कार्य हुआ है। मसूरी में पर्यटन के कई विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि *उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड में नंबर वन रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आयुष्मान योजना के साथ अटल आयुष्मान को जोड़कर 52 लाख कार्ड बनाए हैं।*

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा ने कहा कि देहरादून में एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बना है। स्मार्ट सिटी में देहरादून सम्मिलित है। किसान सम्मान निधि 5 वर्ष आगे बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी आगे बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं और अभी संकल्प पत्र में 3 करोड़ और घर बनाने की व्यवस्था है। हर पंचायत में 3 करोड़ से ज्यादा पैसा विकास योजनाओं के लिए आ रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा ने कहा कि *भाजपा, एनडीए का एक संकल्प पत्र है। परंतु गठबंधन होने के बावजूद विपक्ष में हर पार्टी का अलग-अलग संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि गठबंधन होने के बावजूद आपस में मिलने का संकल्प नही है*। विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। मोदी जी ने संकल्प लिया है कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर और तेज करवाई होगी।विपक्ष का गठबन्धन भ्रष्टाचारियों को बचाने की बात करता है। उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष का लेना देना बस अपने परिवार से है। *कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड, पनडुब्बी, कोयला, 2जी सहित कई घोटाले किए। अखिलेश ने लैपटॉप तो लालू ने चारा घोटाला किया। इन सब घोटालों में घोटाले और परिवार की पार्टियां है।*

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त देवतुल्य जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को 18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है और ऐसी पार्टी का नेतृत्व नड्डा कर रहे हैं। *उन्होंने कहा कि नड्डा जी के नेतृत्व में देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। उन्होने कहा कि नड्डा जी की सरलता, सहजता और शालीनता से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव को 19 अप्रैल को हमने मतदान है। उन्होंने आव्हान किया कि विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत का संकल्प पूरा करने हेतु 400 पार नारा सिद्ध करना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उनके नेतृत्व में आधुनिक भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर अंत्योदय का लक्ष्य लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। 10 सालों में हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में हर क्षेत्र के उदय की बात है। उसमें विकसित भारत का संकल्प लिया गया है। राज्य सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था। जन आशीर्वाद से हमें सरकार बनाने का अवसर मिला। हमने मोदी जी की गारंटी पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया। भाजपा के संकल्प पत्र में पूरे देश में यूसीसी की जरूरत बताई है। यूसीसी लागू करने की बात कही है। *उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने-कोने में पहुंचेगी। नकल विरोधी कानून को भी संकल्प पत्र में स्थान मिला है जिसे हम राज्य में पहले ही लागू कर चुके हैं।*

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में लैंड जिहाद पर कार्यवाही हुई, प्रदेश में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून है। हमने अतिक्रमण हटाने के अभियान जारी रखने की बात कही थी जिस पर कांग्रेस ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बिगाड़ने वाले, हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले अतिक्रमण पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत में खराब नहीं होने दिया जाएगा*। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। यहाँ पर्यटन को बढ़ावा देने यातायात सुगम बनाने के साथ क्षेत्र की हर मूलभूत सुविधा को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। हाल ही में क्षेत्र की 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा *एक ओर हमारी सरकार मोदी जी के विकास की गारंटी वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार है। दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों की देश को लूटने की गारंटी वाली कांग्रेस है।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन घोटाले और घपले सामने आते थे। देश में सभी बड़े घोटालों के पीछे कांग्रेस  है। अब मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हो रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस और देश के अन्य भ्रष्टाचारी दलों ने मिलकर गठबंधन कर लिया है।

*जनता का भरोसा खोने के बाद विपक्ष ईवीएम को दोष देता है, तो कभी लोकतंत्र खतरे में बताता हैं। कांग्रेस ये कभी नहीं बताएगी कि हज़ारों सिखों का कत्लेआम करने वाले लोकतंत्र की झूठी बात करते हैं। इन्हीं लोगों ने सत्ता हथियाने को देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था*।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी है आज की देश की सभी समस्याओं के पीछे कांग्रेस है। अब मोदी जी के नेतृत्व में हर समस्या का समाधान हो रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से हराकर टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड कायम रखते हुए हैट्रिक लगानी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *