शोकाकुल देहरादून ने दी सर्वप्रिय हरबंस कपूर को विदाई

देहरादून 13 दिसंबर। भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व कैंट विधायक हरबंस कपूर का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पक्ष विपक्ष के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे। सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन को विधायक के घर पहुंचे। उधर भाजपा के मंत्री विधायकों ने कहा रविवार देर रात तक वह पार्टी बैठकों के अलावा शादी विवाह कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। रात्रि किसी समय उन्हें हृदयाघात हुआ।
नेता सफल हुआ तो सबको दिखता है, कैसे सफल हुआ,उस यात्रा को हर कोई नहीं जानता। नेता की व्यस्तताएं पहले उसकी पारिवारिकता को ग्रसती है, फिर उसके स्वास्थ्य को और अंततः उसके खुद के जीवन को।

कपूर के राजनीतिक शिष्यों में से एक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कल आखिरी बार हुई चर्चा में वह देहरादून के विकास की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इस बार कैंट विधानसभा से सबसे ज्यादा वोट भाजपा को मिलेंगे। पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा कि विधायक हरबंस कपूर का जाना अपूरणीय क्षति है। दोपहर ढाई बजे दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा।

करीब साढ़े तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। श्रद्धांजलि देने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार समेत कई लोग दिवंगत विधायक के घर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह जी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस_कपूर के आकस्मिक निधन का समाचार मिलने पर बसंत विहार स्थित उनके निवास पहुंचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिजन के समक्ष संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया।
कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं।

कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *