भाजपा नेता शादाब शम्स निर्विरोध बने उत्तरांखड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

भाजपा नेता शादाब शम्स बने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव
Uttarakhand Politics भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। बता दें 2021 में भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के भाजपा नेता शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था।

भाजपा नेता शादाब शम्स बने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बने।

देहरादून : भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। शादाब शम्स भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं।

 

भाजपा की सक्रिय राजनीति में चर्चित,मुखर चेहरा

शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति में एक मुखर चेहरा हैं। बता दें, 2021 में भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने उत्तराखंड के भाजपा नेता शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था।

भाजपा नेता शादाब शम्स 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्‍यक्ष भी रहे हैं।

वक्फ बोर्ड क्या होता है

वक्फ बोर्ड इस्लामिक इमारतों, संस्थान और जमीनों के सही रख-रखाव के साथ ही इनके इस्तेमाल की व्‍यवस्‍था देखता है। वक्फ बोर्ड न्यायिक व्यवस्था में गठित कानूनी बोर्ड है। वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति का अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन इसके लिए उसे बोर्ड के सदस्यों की मंजूरी लेनी जरूरी होती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *