कांग्रेस से निष्कासित किशोर भाजपा में, टिहरी से मिला टिकट, विधायक नेगी कांग्रेस में

देहरादून 27 जनवरी।कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गुरुवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। सूत्रों के मानें, तो बीजेपी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है।

उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी और उनके हर मूवमेंट को संदेह की नजर से देखा जा रहा था। कभी पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। अटकलों के दौर के बीच किशोर ने कहा था कि वनाधिकार के मुद्दे पर वे सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। लेकिन, आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम ही लिया।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद किशोर ने कहा कि उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर लेजाने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे की वजह पर किशोर ने कहा कांग्रेस पार्टी से इसकी असली वजह पूछी जानी चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस का ‘हाथ’ क्यों छोड़ा। कहा कि वह बीजेपी की विचारधार को आमजन तक पहुंचाएंगे।

 

44 साल से कांग्रेस से जुड़े हैं किशोर
किशोर उपाध्याय वर्ष 1978 से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। पार्टी के साथ उनका लंबा साथ रहा है। वर्ष 2002 और वर्ष 2007 में वे टिहरी से विधायक रहे। वर्ष 2012 में वे टिहरी से चुनाव हार गए थे। 2017 में वे अपनी परंपरागत सीट टिहरी को छोड़ कर चुनाव लड़ने देहरादून सहसपुर सीट पर पहुंचे। यहां से भी उन्हें हार मिली। 2014 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वे 1991 से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे।

उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था।

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 आते ही पालाबदल का खेल शुरू हो गया था। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष किशोर उपाध्‍याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। इतना ही नहीं उन्‍हें टिहरी विधानसभा से टिकट भी मिल गया।

जानिए किशोर उपाध्‍याय के बारे में, जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल; यहां से मिला टिकटकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में हुए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले आज ही कांग्रेस ने उन्‍हें पार्टी से छह साल के लिए निष्‍कासित कर दिया था।

किशोर उपाध्याय कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह मूलरूप से उत्‍तराखंड के टिहरी जनपद के ग्राम पाली लामणीधार जाखणीधार के रहने वाले हैं। उन्‍होंने एमए के साथ-साथ पीएचडी की शिक्षा ग्रहण कर रखी है। किशोर उपाध्याय उत्‍तराखंड के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैै.

दो बार टिहरी विधानसभा सीट से चुने गए विधायक

वह वर्ष 2002 और 2007 में दो बार टिहरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने उन्हें टिहरी विधानसभा से टिकट दिया, लेकिन वह चुनाव हार गए। वर्ष 2017 चुनाव में कांग्रेस ने उन्‍हें देहरादून की सहसपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया, लेकिन वह भाजपा के प्रत्‍याशी सहदेव सिंह पुंडरी से 18,863 वोटों से हार गए। उन्‍हें मात्र 25,192 वोट मिले।

भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर हटाया था सभी पदों से

बीते दिनों कांग्रेस हाइकमान ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को पत्र भी भेजा था। जिसमें कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया गया था।

पार्टी से छह साल के लिए किया निष्‍कासित

उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था।

थामा भाजपा का दामन, टिहरी से मिला टिकट

आज ही किशोर उपाध्‍याय ने भाजपा ज्‍वाइन की और आज ही उन्‍हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल गया। बता दें कि उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थी।

। उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, वह आज भाजपा ज्‍वाइन कर सकते हैं। भाजपा से उन्‍हें हरी झंडी मिल गई है।

भाजपा नेताओं से मिलने पर सभी पदों से हटाया

बता दें कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। साथ ही इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत दे दिए थो। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।

किशोर उपाध्याय थाम सकते हैं भाजपा का दामन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चर्चा है कि वे गुरुवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा कि पार्टी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने हाल में ही उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। तब से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा होती आ रही है, लेकिन उपाध्याय इससे इन्कार करते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *