अंतरिम बजट: मध्यवर्ग को कुछ नहीं;गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए कई घोषणाएं

Union Budget 2024 Live Updates Income Tax Slab Fm Nirmala Sitharaman Speech Today On Interim budget
इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, युवा, किसान, महिलाओं और गरीबों के लिए कई योजनाएं
Interim Budget 2024 News in Hindi LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 का अंतरिम बजट कर दिया। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा किसान सम्मान निधि में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश क‍िए जा रहे इस बजट में किसानों, महिलाओं के लिए कुछ ऐलान किए गए हैं। डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बजट में सर्वोदय योजना: 18 हजार बचेंगे
बजट में सोलर स्कीम ‘सर्वोदय’का ऐलान। इसके जरिए 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सोलर पैनल लगाने वाले हर घर में हर महीने में 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इससे आपके सालाना 15 से 18 हजार रुपये बचेंगे। इससे मिडिल क्लास और गरीबों को मिलेगा फायदा।
12:02 PM, Feb 01 2024
टैक्स छूट के अरमां धरे रह गए
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग की उम्मीदों को धाराशायी कर दिया। वित्त मंत्री ने परंपरा का बहाना देते हुए टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया।
12:00 PM, Feb 01 2024
महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए बंपर ऑफर
वित्त मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी के चार स्तंभों महिला, किसान, युवा और गरीबों के लिए योजनाओं की काफी चर्चा की है। निर्मला ने अपने भाषण में इन चार का काफी जिक्र किया। चुनाव से पहले सरकार किसानों के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया।
11:56 AM, Feb 01 2024
Budget Live: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
निर्मला ने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स में कोई बदलाव नहीं। टैक्स स्लैब में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं। निर्मला ने कहा कि परंपरा के मुताबिक टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। आयात शुल्क में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
11:52 AM, Feb 01 2024
Budget Live: टैक्स रिटर्न पर निर्मला
सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम के लिए टैक्स सीमा 7 लाख तक बढ़ाया था। रिटर्न फाइल करने वाले 2.4 गुना बढ़े हैं। हमारा लक्ष्य टैक्स रिटर्न करने वालों की संख्या बढ़ाने की है। अभी टैक्स रिटर्न भरने वालों को जल्दी से उनका रिफंड वापस मिल रहा है।

11:49 AM, Feb 01 2024
Budget Live: जुलाई में पेश करेंगे पूर्ण बजट
निर्मला ने कहा कि जुलाई के पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत का पूरा नजरिया रखेगी। अपने अनुमान को रिवाइज करेंगे। 2023-24 के अनुमान को रिवाइज करेंगे। 2023-24 में कुल व्यय का संशोधित अनुमान 44.90 लाख करोड़ रुपये का है। 2023-24 में 30.03 लाख करड़ की राजस्व प्राप्ति की उम्मीद। वित्तीय घाटा जीडीपी का 5.8 फीसदी का अनुमान।
11:46 AM, Feb 01 2024
निर्मला सीतारमण ने कहा कि लक्षद्वीप के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
11:43 AM, Feb 01 2024
बजट लाइव: मेट्रो और नमो भारत का विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेट्रो और नमो भारत का जिक्र। मेट्रो और नमो भारत का विस्तार किया जाएगा। बड़े शहरों में इसका विस्तार किया जा रहा है। निर्मला ने कहा कि यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार और यात्री सुरक्षा एवं यात्रा की रफ्तार बढ़ेगी।
11:43 AM, Feb 01 2024
Budget Live: एयरपोर्ट की संख्या बढ़कर 149 पहुंचा
देश में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी होकर 149 हो गई है। टियर टू और टियर थ्री शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। उड़ान योजना के जरिए। 517 नए रूट्स के जरिए 1.3 करोड़ यात्री इसमें शामिल हुए हैं। भारतीय विमान कंपनियों ने 1000 नए एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर किया है।
11:40 AM, Feb 01 2024
पीएम आवास योजना का किया खास जिक्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में पीएम आवास योजना का खास जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अगले 5 साल में 2 करोड़ नए घर भी बनेंगे।
पीएम आवास योजना का किया खास जिक्र
11:35 AM, Feb 01 2024
Budget Live: जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान
निर्मला ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ अब एक और नारा जोड़ा है और वो है जय अनुसंधान। यानी जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। इसके लिए जरिए देश में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।
11:34 AM, Feb 01 2024
निर्मला ने बताया लखपति दीदी का लक्ष्य कितना बढ़ा
निर्मला ने कहा कि करीब एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। अभी मौजूदा 2 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के विकास पर खास ध्यान दे रही है। लखपति दीदी इसी का हिस्सा हैं।
11:32 AM, Feb 01 2024
Budget Live: किसानों के लिए कई ऑफर
निर्मला ने कहा कि डेयरी किसानं की सहायता के लिए योजना बनेगी। तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए कार्यनीति बनेगी। तेज विकास के लिए आर्थिक नई नीतियां बन रही हैं। पीएम संपदा योजना से 38 लाख किसानों को हुआ है लाभ। पीएम मत्स्य योजना से 55 लाख नए रोजगार मिलेंगे।
11:28 AM, Feb 01 2024
Budget Live: सोलर एनर्जी और गरीबों के घर पर सरकार का ध्यान
कोविड के चुनौती के बावजूद केंद्र सरकार ने गरीबों को घर मुहैया कराया। हम 3 करोड़ घर के लक्ष्य को बनाने के करीब हैं। 2 करोड़ और घर अगले 5 साल में बनेंगे। छत के ऊपर सोलर एनर्जी के लिए 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लेगेंगे। इसकी घोषणा पीएम मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घोषणा की थी।
11:22 AM, Feb 01 2024
अगले 5 साल जबरदस्त विकास वाले होंगे- निर्मला
निर्मला ने कहा कि कोविड के बाद न्यू वर्ल्ड ऑर्डर बना है। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता काफी मुश्किल वक्त में संभाला था। दुनिया कम विकास दर, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दें से जूझ रही थी। जबकि भारत ने इन सबके बाद भी अपना रास्ता बनाने में सफल रहा। इंडिया-मिडिल ईस्ट यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर एक बड़ी उपलब्धि है। ये कॉरिडोर कारोबार को बढ़ाने वाला है। सबका विश्वास के जरिए अगले 5 साल विकास की गंगा बढ़ाने वाला होगा।

11:18 AM, Feb 01 2024
Nirmala Live: महिलाओं को आरक्षण से जीडीपी का जिक्र
निर्मला ने कहा कि सरकार गर्वनमेंट, डिवलेपमेंट और फरफॉर्मेंस पर ध्यान दे रही है। सिटिजन फर्स्ट पर मोदी सरकार ध्यान दे रही है। एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। देश की अर्थव्यवस्था अच्छा कर रही है। देश की जनता अच्छा कमा रही है। समय पर योजनाओं का कार्यान्वयन हो रहा है।
11:16 AM, Feb 01 2024
शिक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धि बताईं
निर्मला ने कहा कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने 3 हजार नई आईटीआई, 7 IIT, 16 IIIT, 7 IIM, 15 AIIMS और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं के जरिए काफी बदलाव आया है।
11:13 AM, Feb 01 2024
Budget Live: किसानों के लिए सरकार के काम बताईं निर्मला
पीएम फसल बीमा योजना के जरिए 4 करोड़ किसानों को इसका लाभ दिया गया है। केंद्र सरकार किसानों के लिए काफी काम कर रही है। 2014 से पहले बड़ी चुनौतियां थीं।
11:10 AM, Feb 01 2024
Nirmala Live: गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता पर ध्यान
गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता के लिए हमारी सरकार सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। उनका जीवन अच्छा बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। गरीब कल्याण देश का कल्याण। हम गरीबों के लिए काफी काम कर रहे हैं। इ 10 सालों में सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त कराया है। हमारी सरकार की कोशिश है कि ऐसे लोगों को और आगे बढ़ाया जाए। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से 34 लाख रुपये जनधन अकाउंट से दिया गया है। 2.34 लाख करोड़ रुपये इससे बचे हैं। यानी गलत जगह रुपये नहीं गए।
11:08 AM, Feb 01 2024
बजट लाइव: सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास
निर्मला ने कहा कि सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास के जरिए ही देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है। गर्वनेंस मॉडल में भी बदलाव किया गया है। ज्यादा से ज्यादा नौकरी मुहैया कराने का वादा। भ्रष्टाचार को खत्म करने और भाई-भतीजावाद को खत्म कर रही है केंद्र सरकार। सभी संसाधनों को फेयर तरीके से बंटवारा किया जा रहा है।
11:06 AM, Feb 01 2024
Budget Live: लाभार्थी योजना का जिक्र कर रही हैं निर्मला
निर्मला सीतारमण ने कहा कि चौतरफा विकास और ग्रोथ को हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी है। विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी है। सबको घर, हर घर जल, बैंक अकाउंट और वित्ती सेवाओं सभी के लिए। इसपर काम किया गया है। खाना का संकट भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देकर खत्म किया गया है।
11:04 AM, Feb 01 2024
Nirmala Sitharaman Live: दूसरे कार्यकाल में सरकार ने काफी काम किया
निर्मला सीतारमण ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास किया। सरकार ने सामाजिक काम किए। इसके अलावा सभी क्षेत्रों का विकास करके सरकार आगे बढ़ी है।
Nirmala Sitharaman Live: दूसरे कार्यकाल में सरकार ने काफी काम किया
11:03 AM, Feb 01 2024
Budget 2024 Live: अंतरिम बजट पेश कर रही हैं निर्मला
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार भविष्य को देखते हुए बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
11:02 AM, Feb 01 2024
संसद भवन में पीएम मोदी
बजट पेश होने के दौरान पीएम मोदी।
संसद भवन में पीएम मोदी
11:00 AM, Feb 01 2024
पीएम मोदी ने कहा, बजट सबके लिए अच्छा होगा
कैबिनेट की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट सबके लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट अच्छा होगा। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बजट में कुछ लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है।
10:59 AM, Feb 01 2024
सोनिया गांधी भी पहुंचीं संसद भवन
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी संसद पहुंचीं। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ये अंतरिम बजट पेश कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में सरकार चार स्तंभों, युवा, किसान, गरीब और महिलाओं पर ही ध्यान देगी।
10:55 AM, Feb 01 2024
कुछ देर में लोकसभा की कार्यवाही, बजट पेश करेंगी निर्मला
कुछ देर में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। कार्यवाही शुरू होते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना छठा बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में सरकार कुछ लोकलुभावन घोषणा कर सकती है। कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिल चुकी है।
10:42 AM, Feb 01 2024
अंतरिम बजट 2024 Live: जनवरी में फैक्ट्री ग्रोथ चार महीने के हाई पर
साल की शुरुआत में देश की मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री की शुरुआत अच्छी रही। जनवरी में फैक्ट्री एक्टिविटीज चार महीने में सबसे ज्यादा रही और इस साल इसका शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद है। एचएसबीसी के India Manufacturing Purchasing Managers’ Index में यह बात सामने आई है।
10:37 AM, Feb 01 2024
Budget 2024 LIVE: कैबिनेट ने बजट 2024 को मंजूरी दी
कैबिनेट ने अंतरिम बजट को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतरिम बजट को हरी झंडी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। देश में अगले कुछ महीनों में लोक सभा चुनाव होने हैं। यही कारण है कि पूरे देश की नजरें इस बजट पर हैं।
10:29 AM, Feb 01 2024
Budget 2024 LIVE: कहां मिलेंगे बजट 2024 के डॉक्यूमेंट्स?
अंतरिम बजट 2024 को Union Budget Mobile App से एक्सेस कर सकते हैं। यह ऐप Android और iOS पर उपलब्ध है। वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद आप वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in विजिट कर सकते हैं।
10:24 AM, Feb 01 2024
Budget Updates: भारत का शानदार प्रदर्शन
रियल जीडीपी ग्रोथ 2023-24 की पहली छमाही में 7.7%
2024 की पहली तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8%
2024 की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.6%
वित्त वर्ष 2023 में जीडीपी ग्रोथ 7.2% रही
10:20 AM, Feb 01 2024
सेक्टर
Budget 2024 LIVE: इस उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार, ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में फिलहाल सबसे जटिल कर संरचना है। इस क्षेत्र में कई ऐसे कस्टम चार्ज हैं जो कि बेसिक कस्टम ड्यूटी पर 7.5% से 100% तक लगते हैं। इस क्षेत्र पर जीएसटी भी 12 से 28% तक लगता है। इसके साथ ही 0 से 22 प्रतिशत तक कंपनशेसन सेस लगता है। इस बजट से यह उम्मीद की जा रही है कि इसे कुछ हद तक ऑप्टिमाइज किया जाए। ईवी इंडस्ट्री बैटरियों के लिए जीएसटी दर को 28 और 18% से घटाकर 5% करने की वकालत कर रहा है।
08:08 AM, Feb 01 2024
क्या बजट से देश में ही R&D को मिलेगा बढ़ावा?
अंतरिम बजट 2024 भारत के तकनीकी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ (Turning Point) साबित हो सकता है। इस क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि व्यापक डिजिटल बदलावों में तेजी लाने के लिए, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और क्लाउड माडर्नाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलताओं को बढ़ावा देने पर भारी जोर दिया जाएगा। यह भी उम्मीद है कि बजट समाज के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन को बढ़ावा देने के लक्ष्य के अनुरूप अनुसंधान और विकास (R&D) के लिए विशिष्ट प्रोत्साहन प्रदान करेगा।
07:46 AM, Feb 01 2024
Budget 2024 LIVE: ग्रामीण रोजगार योजना के लिए बढ़ सकता है फंड
Budget 2024 LIVE: डीबीएस ग्रुप रिसर्च की वरिष्ठ अर्थशास्त्री राधिका राव के मुताबिक, डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के विस्तार के जरिए सरकार फसल बीमा और ग्रामीण रोजगार योजना के लिए फंड में इजाफे की उम्मीद की जा सकती है। बार्कलेज में ईएम एशिया (पूर्व-चीन) अर्थशास्त्र के एमडी और प्रमुख राहुल बाजोरिया ने कहा कि सरकार रोजगार सृजन के लिए बढ़े हुए प्रोत्साहन की पेशकश कर सकती है।
07:45 AM, Feb 01 2024
Budget 2024 LIVE: मोरारजी देसाई की लीग में शामिल होंगी सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार छठा बजट होगा। इसके साथ ही सीतारमण के नाम एक उपलब्धि जुड़ जाएंगी। वह मोरारजी देसाई की लीग में शामिल हो जाएंगी। देसाई को लगातार छह बार बजट पेश करने वाले अकेले वित्त मंत्री हैं।
07:40 AM, Feb 01 2024
Budget 2024 LIVE: बजट से पहले सरकार ने दिया आम आदमी को बड़ा तोहफा
केंद्र सरकार ने देश में मोबाइल की मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मोबाइल फोन बनाने में काम आने वाले कंपोनेंट्स पर आयात शुल्क 15% से घटाकर 10% कर दिया गया है। इससे देश में मोबाइल के कलपुर्जे आयात करने का खर्च कम होगा और इसका फायदा कस्टमर को होगा।
07:26 AM, Feb 01 2024
Union Budget 2024 LIVE: आवास योजना संभावित फोकस
Union Budget 2024 LIVE: छह अर्थशास्त्रियों ने अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना को एक संभावित फोकस क्षेत्र के रूप में चुना है। एचडीएफसी बैंक के प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता के मुताबिक, “सरकार पीएम-किसान योजना के तहत सहायता को 8,000 रुपये और 10,000 रुपये के बीच कहीं भी बढ़ा सकती है।” पिछले बजट में पीएम-किसान का खर्च 60,000 करोड़ रुपये था। क्वांटेको की युविका सिंघल ने पीएम-किसान के लिए सालाना 9,000 रुपये का आंकड़ा तय किया है, साथ ही यह भी नोट किया कि ग्रामीण आवास योजना पीएमएवाई-ग्रामीण अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर सकती है। सरकार सामाजिक खर्च पहुंच को अधिकतम करने के लिए तकनीक पर अधिक ध्यान दे सकती है।”
07:15 AM, Feb 01 2024
अंतरिम बजट 2024 LIVE: पीएम किसान की राशि बढ़ेगी
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सरकार अपनी डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत मिलने वाली राशि को मौजूदा 6,000 रुपये से बढ़ाकर लगभग 50 फीसदी यानी 9,000 रुपये प्रति वर्ष कर सकती है। सर्वेक्षण में यह भी संकेत दिया गया है कि आगामी अंतरिम बजट में एक नए आवास योजना और रोजगार के लिए जोर दिया जा सकता है। ईटी द्वारा सर्वेक्षण किए गए 10 अर्थशास्त्रियों में से छह का कहना है कि पीएम-किसान के लिए अधिक आवंटन तीन सामाजिक क्षेत्र के हस्तक्षेपों में से एक है।
06:55 AM, Feb 01 2024
Interim Budget 2024 LIVE: इस बजट में क्या हो सकता है
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार खासकर किसानों, महिलाओं और युवाओं को कुछ न कुछ राहत देने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा मिडिल क्लास के लिए भी सरकार कुछ राहतों का ऐलान कर सकती है। अंतरिम बजट में सरकार कुछ बड़े ऐलान करने वाली है, क्योंकि बजट से पहले ही आम चुनाव होने वाले हैं। एक इकनॉमिक टाइम्स के सर्वेक्षण में ये बात सामने आई है। ईटी द्वारा सर्वेक्षण किए गए 10 अर्थशास्त्रियों ने बजट में किसको क्या मिलेगा इसे लेकर संभावना जताई हैं।
06:36 AM, Feb 01 2024
Budget 2024 LIVE: सरकार ने रिव्यू रिपोर्ट जारी की है
Budget 2024 LIVE: अंतरिम बजट से पहले सरकार ने इकनॉमिक सर्वे के बदले एक आर्थिक रिपोर्ट जारी की थी। ‘द इंडियन इकोनॉमी: ए रिव्यू’ नाम की इस रिपोर्ट में देश के पिछले दस साल का लेखाजोखा है। साथ ही इसमें आने वाले वर्षों में देश की इकॉनमी के आउटलुक के बारे में भी बताया गया है। यह रिपोर्ट चीफ इकनॉमिक एडवाइजर वी अनंत नागेश्वरन के ऑफिस ने तैयार की है। इसमें कहा गया है कि अगले तीन साल में भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जाएगा जबकि साल 2030 तक इसका आकार सात ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *