वैक्सिनेशन महाभियान के दूसरे दिन उप्र सबसे आगे, मप्र में सिर्फ 4825

कोरोना वैक्सीनेशन:एक दिन में 53 लाख लोगों को वैक्सीन लगी, 16 लाख डोज का रिकॉर्ड बनाने वाले MP में सिर्फ 4,825 टीके लगे
नई दिल्ली22 जून।कुछ दिनों के ठहराव के बाद देश में वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार रात 10.30 बजे तक 53.40 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एक दिन पहले सोमवार को रिकॉर्ड 86 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था।

मंगलवार को सबसे ज्यादा 7.96 लाख डोज उत्तर प्रदेश में दिए गए। हालांकि, सबसे ज्यादा हैरान करने वाला आंकड़ा मध्य प्रदेश का है। मध्य प्रदेश ने सोमवार को 16.95 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। cowin.gov.in पर दिए डेटा के मुताबिक, मंगलवार को यहां सिर्फ 4,825 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

5 राज्यों में 3 लाख से ज्यादा डोज लगे

इस दौरान सिर्फ 5 राज्यों में 3 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी। इनमें यूपी के अलावा महाराष्ट्र (5.56 लाख), गुजरात (4.26 लाख), कर्नाटक (3.92 लाख) और राजस्थान (3.76 लाख) शामिल हैं। दो लाख से ज्यादा डोज वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल (2.98 लाख), बिहार (2.83 लाख), केरल (2.30 लाख) और तमिलनाडु (2.15 लाख) शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में सिर्फ 84,795 डोज लगाए गए।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29 करोड़ के पार

देश में अब तक 29 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मंगलवार शाम 7 बजे तक इसका आंकड़ा 29.40 करोड़ हो चुका है। इनमें करीब 24 करोड़ को पहला और 5.12 करोड़ को दोनों डोज लग गए हैं।

उत्‍तराखंड में टूटा रिकार्ड, दूसरे दिन एक लाख 23 हजार का हुआ टीकाकरण

उत्तराखंड में महाअभियान के दूसरे दिन भी रिकार्ड टीकाकरण हुआ। जन सामान्य ने उत्साह के साथ अधिकाधिक संख्या में वैक्सीन लगवा कर जागरूकता का परिचय दिया। मंगलवार को एक लाख 23 हजार 225 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह अब तक एक दिन में टीकाकरण का सर्वाधिक आंकड़ा है।

उत्तराखंड में महाअभियान के दूसरे दिन भी रिकार्ड

टीकाकरण हुआ। जन सामान्य ने उत्साह के साथ अधिकाधिक संख्या में वैक्सीन लगवा कर जागरूकता का परिचय दिया। मंगलवार को एक लाख, 23 हजार, 225 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह अब तक एक दिन में टीकाकरण का सर्वाधिक आंकड़ा है। एक दिन पहले राज्य में एक लाख, 14 हजार, 168 व्यक्तियों को टीका लगा था। राज्य में टीकाकरण महाअभियान अभी तीन दिन और चलेगा। जिसमें हर दिन एक लाख से अधिक व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 27 हजार, 316 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 22 हजार, 204 और देहरादून जिले में 20 हजार, 898 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। अन्य जिलों में भी टीकाकरण की रफ्तार पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही। इस तरह प्रदेश में अब तक 30 लाख, 47 हजार, 768 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। जबकि सात लाख, 41 हजार, 621 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं 18 से 44 आयु वर्ग के भी आठ लाख 70 हजार 864 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और 31 हजार, 711 को दूसरी खुराक लग चुकी है। टीकाकरण महाअभियान के अगले तीन दिन और अधिक संख्या में व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण का ग्राफ बढऩे से कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी मजबूती मिलेगी

मसूरी में 909 व्यक्तियों का टीकाकरण

शहर के पांच टीकाकरण केंद्रों पर मंगलवार को कुल 909 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। उपजिला अस्पताल के केविड नोडल अधिकारी डाक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि दस लोग की एंटीजन जांच की गई, जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं 154 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *