उत्तराखंड भाजपा के दृष्टिपत्र में युवा, महिला, ग्राम, कृषि, कानून व्यवस्था पर जोर

ग DEHRADUN/UTTARAKHAND BJP MANIFESTO RELEASED FOR ASSEMBLY ELECTIONS 2022
उत्तराखंड बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी, सख्त बनेगा लव जिहाद कानून, 24 हजार युवाओं को तत्काल नौकरी

उत्तराखंड भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर है. निर्धन परिवारों की महिला मुखिया को 500 रुपए की मासिक सहायता राशि दी जाएगी. लव जिहाद कानून और कठोर होगा. युवाओं के रोजगार को 50 हजार सरकारी नौकरियां होंगी. स्मार्ट विलेज पर भी काम होगा. मनरेगा श्रमिकों के वेतन में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि करने की योजना भी है.

देहरादून9फरवरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. भाजपा ने महिलाओं, युवाओं के रोजगार और कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस किया है.

भाजपा का चुनाव घोषणापत्र आज केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून के होटल मधुवन में जारी करते हुए कहा कि दृष्टिपत्र में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।

गडकरी ने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है।

ये रहे खास मुद्दे

– चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।

– हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
– पुलिस बल के आधुनिकीकरण से कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
– स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगें।
– किसानों को 8000 रुपए सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
– लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
– युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
–  खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
– स्मार्ट विलेज की परिकल्पना साकार की जाएगी।

– पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने को दी जाएगी मदद।
– 45 नए टूरिज्म स्पाट किए जाएंगे विकसित
– छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
– हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
– बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
– उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा

गडकरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पहले गंगा की तरफ ध्यान नहीं दिया गया जो हमारी आत्मा है। हमने गंगा को नमामि गंगे में अविरल बनाने को काम किया है। गंगा हमारी आस्था है। चार धाम की यात्रा छह माह में होती थी। जब मैं मंत्री बना तो एक दुुुर्घटना हुुुुई। हमने स्विट्जरलैंड से कंसल्टेंट बुला उनको काम दिया। उत्तराखंड की 12500 करोड़ की योजना 825 करोड़ में बनी। राज्य में 176 किलोमीटर की सड़क में टनल का काम चल रहा है। चारधाम सड़क प्रोजेक्ट में एक भी पेड़ नहीं कटेगा। सभी पेड़ ट्रांसप्लांट होंगे। इसमें स्थानीय युवाओं को पेड़ ट्रांसप्लांट करने की ट्रेनिंग दे देंगे।

गडकरी ने कहा कि मैंने पत्नी को वादा किया है कि पिथौरागढ़ से कैलाश मान सरोवर लेकर जाऊंगा। टनकपुर से पिथौरागढ़ का 140 में से 125 किलोमीटर काम पूरा हो चुका है। पिथौरागढ़ से लिपुलेख 204 किलोमीटर का काम 3100 करोड़ का है। यहां 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कैलाश मानसरोवर और चार धाम की योजनाएं उत्तराखंड को उपहार हैं।  हमने 20 सड़कें ऐसी बनाई हैं, जहां एयरफोर्स के सबसे बड़े जहाज उतर सकते हैं। टिहरी डैम से सी प्लेन से उडेंगें। हम 25 लाख करोड़ रुपए से सेकेंड फेज शुरू कर रहे हैं। अब मोदी सरकार ने पर्वतमाला योजना शुरू की है। उत्तराखंड में सात स्थानों पर रोपवे शुरू हो रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड के रोपवे की डीपीआर बन चुकी है। पांच अन्य जगहों पर रोपवे की डीपीआर बन रही है। उन्होंने कहा कि 1970 से सिंचाई प्रोजेक्ट बंद थे। लखवाड़ और किशाऊ परियोजनाएं अब मंजूर की है। हमारे पास पैसे की कमी नहीं, उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर पांच साल में अमेरिका जैसे होगा।

डॉक्टर निशंक ने सामने रखीं घोषणापत्र की खास बातें

विमोचन से पहले दृष्टिपत्र के संयोजक डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणापत्र की खास बातें सामने रखते हुए कहा कि जनता के सुझाव पर बनाये दृष्टिपत्र में हमने ये भी देखा कि किस योजना पर कितना पैसा लगेगा और कहां से आएगा। दृष्टिपत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र का ध्यान है।हम हर दृष्टि से सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं। भूमि पर अवैध कब्जे रोकने को भू-कानून लाएंगे। पूर्व सैनिक कल्याण की दिशा में काम होगा। जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनेंगा, जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी। केंद्र के 6000 के साथ ही राज्य सरकार से 6000 मिलाकर किसानों को12000 रुपए देंगे। बागवानी को 500 करोड़ और डेयरी को 500 करोड़ रुपए देंगे। गढ़वाल के चार धाम की तरह कुमाऊं के मानस खंड मंदिर मिशन माला में मंदिर व्यवस्थित करेंगे। मिशन मायापुरी में हरिद्वार को आस्था और अध्यात्म का केंद्र बनाएंगे। गरीब घर की महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे। हमने 70 विधानसभा में 70 एलईडी रथ के माध्यम से 70 सुझाव पेटिका भेजी। प्रदेशभर से 78हजार लोगों के सुझाव आए।  सभी जिलों में जाकर सबकी राय ली। महिला, नौजवान सबकी बातें इसमें रखी है।यह कमरे में बैठ कर बनाया गया  घोषणापत्र नहीं है।

2017 का घोषणापत्र पूरा करने का दावा करते हुए डॉक्टर निशंक ने कहा कि बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह, उस परिवार के बच्चों को 1000 प्रति माह अलग से दिया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ की निधि रखी जाएगी। सचल चिकित्सालय शुरू होंगे, जिसमे सभी सुविधाएं होंगी। मोबाइल अस्पतालों में जन औषधि में 190 से बढ़ाकर 400 दवाई दी जाएंगी। असंगठित मजदूरों को 6000 की पेंशन और पांच लाख का दुर्घटना बीमा होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े

कार्यक्रम सेेे वर्चुअली जुडे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शेरशाह सूरी के बाद देश में सड़कों का ऐतिहासिक काम नितिन गडकरी ने किया है। दृष्टिपत्र नये उत्तरांखड का लक्ष्य प्राप्त करेगा। दृष्टिपत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के हिसाब से सभी बिंदुओं समाहित किये गये हैैं ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने ऐसे अनुभवी नेता डॉक्टर निशंक को  दृष्टिपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी, जिन्होंने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री रहते बेहतर समझा है।  अन्य दलों और हमारे घोषणापत्र में अंतर मिलेगा। हमारा घोषणापत्र जनता का है। घोषणापत्र तैयार करने में डीएवी के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर देवेंद्र भसीन, डीबीएस कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर ओपी कुलश्रेष्ठ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और तीरथ सिंह रावत, रानी राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री-केंद्रीय मंत्री डॉक्टर निशंक भी मौजूद रहे।

78 हजार लोगों के सुझाव मिले

दृष्टिपत्र की समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अनुसार पार्टी को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों और आनलाइन से 78 हजार लोगों के सुझाव मिले।  डॉक्टर निशंक के अनुसार दृष्टिपत्र में किसान, महिला, डॉक्टर, इंजीनियर, कर्मचारी, व्यापारी, उद्यमी, छात्र, युवा हर वर्ग को ध्यान में रखा गया ।यह उत्तराखंड को 2025 में देश का अग्रणी राज्य बनाने का दृष्टिपत्र है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के अनुसार यह हमारा दृष्टिपत्र ही नहीं शिलापत्र होगा। कांग्रेस व अन्य विरोधी दल सत्ता में नहीं आने वाले। इसलिए कुछ भी वादे कर आननफानन घोषणापत्र ला रहे हैं।

भाजपा के घोषणापत्र में देरी पर उठाए सवाल

उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा के घोषणापत्र में देरी पर  कहा कि इसकी वजह वर्ष 2017 में किए वादे पूरा न कर पाना है। केंद्रीय प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने कहा कि भाजपा के पिछले चुनाव में विजन डॉक्यूमेंट के रूप में घोषणापत्र के लोक लुभावने सपने पूरे नहीं हो पाए।100 दिनों में लोकायुक्त नियुक्ति, एयर एंबुलेंस, महिला अपराध रोकने को फास्ट ट्रैक कोर्ट, गरीबों को सस्ती बिजली जैैसे वादे भाजपा भूल गई।पलायन को भी वह भूल गई। रोजगार को चुनाव से कुछ महीने पहले भर्ती निकली, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड दृष्टि पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखा है. इससे उत्तराखंड का विकास निश्चित होगा. वादा है कि उत्तराखंड के हर जिले में  मेडिकल कॉलेज होगा.  मनरेगा वेतन में चरणबद्ध वृद्धि होगी.  हर गांव में वेस्ट मैनेजमेंट और प्रधानमंत्री-वाणी योजना से हर गांव में वाई-फाई हॉट स्पॉट का वादा  है.

कानून व्यवस्था

लव जिहाद कानून और कठोर होगा. महिला थानों की संख्या दोगुना और 100 महिला पेट्रोलिंग कारें होंगी. उधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनेंगी.

लव जिहाद कानून सख्त होगा.पुलिस आधुनिकीकरण पर जोर

पुलिस ग्रेड-पे को कदम उठाए जाएंगें। दंगों पर लगाम को पुलिस बल मजबूत होगा जिसमें 20 व्रज वाहन और 4 हजार (लेवल-5) बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदे जाएंगे. 320 आधुनिक 4×4 वाहन और पुलिसकर्मियों के लिए 5 हजार इंसास राइफल खरीदी जायेंगी. 5 हजार बेरेटा 92 एफएस पिस्टल पुलिसकर्मियों को मिलेंगी.

महिला सशक्तिकरण पर जोर

निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए मिलेंगे. प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाएं के लिए 10 नए महिला आवास बनेंगे. महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनेंगा.

दृष्टिपत्र में युवा और रोजगार पर जोर

युवाओं के रोजगार को 50 हजार सरकारी नौकरियों में से 24 हजार तुरंत दी जाएंगी. युवाओं के लिए मॉडल करियर सेंटर खुलेंगे. ऑनलाइन आधुनिकीकृत रोजगार कार्यालय से युवाओं को रोजगार मिलेगा. IAS, IPS, IFS अधिकारी, विशेषज्ञ प्रतियोगी परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण और सलाह देंगे. राज्य भर में समर्पित सैनिक प्रशिक्षण स्टेडियम खुलेंगे.

ग्रामीण विकास पर जोर

दृष्टि पत्र में स्मार्ट विलेज कार्यक्रम है. राज्य के गांव विकास को  मिशन मोड में काम होगा. 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में एटीएम, सुसज्जित सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र खुलेंगे. पंचायत स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *